न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले की क्रिकेट जगत ने कड़ी निंदा की है और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे हैरान करने वाला और दर्दनाक बताया है.
न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर हुए आतंकवादी हमले की क्रिकेट जगत ने कड़ी निंदा की है और भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे 'हैरान करने वाला और दर्दनाक' बताया है. न्यूजीलैंड में क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में 49 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
एक बंदूकधारी की पहचान ऑस्ट्रेलियाई चरमपंथी के रूप में हुई है जिसने हमले की स्पष्ट रूप से ऑनलाइन लाइवस्ट्रीमिंग की. बांग्लादेशी टीम एक मस्जिद के करीब थी लेकिन बाल-बाल बच गई. इस हमले के बाद दौरा रद्द कर दिया गया है. कोहली ने कहा, ‘हैरान करने वाला और दर्दनाक. क्राइस्टचर्च में इस कायरतापूर्ण घटना से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी सहानुभूति है. बांग्लादेशी टीम के भी सुरक्षित रहने की कामना.’ Shocking and tragic. My heart goes out to the ones affected by this cowardly act at Christchurch. Thoughts with the Bangladesh team as well, stay safe. 🙏🏻 — Virat Kohli March 15, 2019न्यूजीलैंड के क्रिकेटर जिमी नीशाम ने कहा कि इस घटना से वह स्तब्ध हैं. उन्होंने कहा, ‘लंबे समय तक हम दुनिया में हो रहे घटनाक्रम को दूर से देखते थे और हमें लगता था कि हम अपने छोटे से कोने में अलग हैं और सुरक्षित हैं. आज का दिन भयावह है.’भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने लिखा, ‘इस दुनिया में कोई भी जगह मानवता के लिए सुरक्षित नहीं है, क्योंकि इस धरती पर सबसे बड़ा खतरा इंसान ही है.’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘न्यूजीलैंड से दिल तोड़ने वाली खबर आ रही है. इंसानियत को क्या हो गया है.’ वहीं हरभजन सिंह ने लिखा, ‘इस भयावह खबर से स्तब्ध हूं. एक और आतंकी हमला. हम कहां जा रहे हैं. इन कायरों का कोई धर्म नहीं है. सभी पीड़ितों के साथ सहानुभूति.’ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने ट्वीट किया, ‘क्राइस्टचर्च से भयावह खबर. दुख के इस समय में सभी पीड़ितों के साथ हमदर्दी.’
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इन चार प्रधानमंत्रियों और तीन मुख्यमंत्रियों ने की थी अयोध्या मामला सुलझाने की कोशिश- Amarujalaइन चार प्रधानमंत्रियों और तीन मुख्यमंत्रियों ने की थी अयोध्या मामला सुलझाने की कोशिश AyodhyaRamMandir ayodhyamediation Ayodhya AyodhyaCase
Read more »
Lok Sabha Election 2019 Full Schedule : लोकसभा चुनाव में आपकी सीट पर कब होगी वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेलचुनाव आयोग ने रविवार को लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. जिसके मुताबिक पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, महाराष्ट्र की 7, अरुणाचल प्रदेश की 2, असम की 5, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू-कश्मीर की 2, मणिपुर की 1, मेघालय की 2, मिज़ोरम की 1, नागालैंड की 1, ओडिशा की 4, सिक्किम की 1, उत्तराखंड की 5, पश्चिम बंगाल की 2, लक्षद्वीप की 1, तेलंगाना की 17, त्रिपुरा की 1 और अंडमान की 1 सीटें शामिल हैं.
Read more »
“न तो मेरी इच्छा है, न मुझे प्रधानमंत्री बनाने की आरएसएस की कोई योजना है”केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की उनकी न तो कोई महत्वाकांक्षा है और न ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की उन्हें उम्मीदवार के रूप में पेश करने की कोई मंशा है।
Read more »
मिल्खा सिंह और सुनील गावस्कर ने की फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' की जमकर तारीफराकेश ओमप्रकाश मेहरा की सामाजिक मुद्दे पर आधारित अपकमिंग फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' अपनी रिलीज से पहले ही जमकर तारीफें बटोर रही है। चंडीगढ़ में आयोजित की गई फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के अवसर पर मिल्खा सिंह, सुनील गावस्कर, संजय मांजरेकर, मुरली कार्तिक और किरण खेर फिल्म पर अपने प्यार की बौछार करते हुए नजर आए।
Read more »
टीएमसी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें कहां से कौन है दावेदारटीएमसी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी करने के साथ ही ममता बनर्जी ने बताया कि टीएमसी ने 40.5 फीसदी महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है
Read more »
नारियल की शाखा से बने बल्ले और कंचों से खेलकर की लारा ने क्रिकेट में शुरूआतक्रिकेट के महान क्रिकेटरों में से एक ब्रायन लारा ने खेल में आने के बारे में बताते हुए कहा कि उन्होंने चार साल की उम्र में नारियल की शाखा से बने बल्ले से शुरूआत की थी जो पेंटिंग करने वाले ब्रुश की तरह था।
Read more »
Filmafare ने जारी की नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट, जानिए कौन-कौन है दौड़ में शामिल64th Vimal Filmafare Awards 2019: 64वां विमल फिल्मफेयर अवॉर्ड फंक्शन 23 मार्च 2019 को होने जा रहा है। इस ग्रैंड इवेंट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे शिरकत करेंगे।
Read more »
एक बच्चे की हठ और मां के प्रति लगाव की कहानी है 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर'Mere Pyare Prime Minister Quick Review: राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' में एक बच्चे और उसकी मां की कहानी को दिखाया गया है। एक दिन बच्चा पीएम को चिट्ठी लिख मिलने की फरियाद करता है।
Read more »
अरावली की पहाड़ियों में दफ्न है दिल्ली और एनसीआर की दुर्दशा का राजअरावली पहाड़ियों को नष्ट करने के दुष्परिणाम हमारे सामने हैं। जिन क्षेत्रों से अरावली शृंखलाओं का विनाश हुआ उन क्षेत्रों में प्राकृतिक असंतुलन, पर्यावरण प्रदूषण, ऋतु-चक्र में बदलाव, जैविक विविधता की समाप्ति, इंसान में प्रकृति से मैत्री भाव का ह्रास, पाताल में रासायनिक विषैले तत्त्वों की वृद्धि, तेजी से गिरता भूजल स्तर, दुर्लभ वनस्पतियों का विनाश और मानवीय संवेदना में लगातार ह्रास जैसी गंभीर समस्याएं देखने को मिल रही हैं।
Read more »
LIVE: न्यूजीलैंड की 2 मस्जिदों में अंधाधुंंध फायरिंग, 9 लोगों की मौत, कई घायलLatest Hindi News ताज़ा हिन्दी समाचार, आज तक ख़बरें - india's Best News Channel, Aaj Tak Breaking News, Latest News Headlines and Breaking News ख़बरें, Hindi News Channel website, Today's Headlines, from India and World, Covering Business, Politics,Sports खेल, Entertainment, Bollywood News.
Read more »
