न्यूयॉर्क मेयर चुनाव: एरिक एडम्स ने जोहरान ममदानी को 'चांदी की चम्मच' वाला उम्मीदवार बताया

Mayor Eric Adams News

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव: एरिक एडम्स ने जोहरान ममदानी को 'चांदी की चम्मच' वाला उम्मीदवार बताया
Zohran MamdaniNew York Mayor ElcetionElcetion Campaign
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 217 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 121%
  • Publisher: 51%

न्यूयॉर्क के मेयर एडम्स ने ज़ोहरान ममदानी पर हमला करते हुए अपना चुनावी अभियान शुरू किया। ममदानी ने एंड्रयू कुओमो को प्राइमरी चुनाव में हरा दिया है। एडम्स ने ममदानी को विशेषाधिकार प्राप्त बताया।

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने गुरुवार को अपनी चुनावी मुहिम शुरू की। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर हमला बोला। एडम्स ने ममदानी को 'चांदी की चम्मच' वाला उम्मीदवार बताया। एडम्स खुद पर लगे आरोपों और डोनाल्ड ट्रम्प के साथ नजदीकी के आरोपों से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने ममदानी की प्रगतिशील नीतियों के खिलाफ अपनी बात रखी। एडम्स ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान किए गए काम गिनाए। उन्होंने अपराध कम करने, नौकरियां बढ़ाने और आवास निर्माण जैसे मुद्दों पर बात की। ममदानी ने मेयर के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि एडम्स ने शहर में रहने की लागत बढ़ा दी है और ट्रम्प के साथ मिलकर शहर को नुकसान पहुंचाया है। अब देखना यह है कि आने वाले चुनाव में कौन बाजी मारता है।मेयर एरिक एडम्स ने गुरुवार को सिटी हॉल में अपनी चुनावी मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने अपने भाषण में जोहरान ममदानी पर जमकर निशाना साधा। ममदानी को डेमोक्रेटिक पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। एडम्स ने ममदानी को एक अमीर और प्रिविलेज्ड उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि ममदानी को आम लोगों की समस्याओं का अंदाजा नहीं है। एडम्स ने कहा, 'यह चुनाव एक ऐसे उम्मीदवारों के बीच है जिनमें से एक के हाथ मेहनत से सने हैं और दूसरे के पास सूट और चांदी का चम्मच है।'उन्होंने कहा, 'यह चुनाव उन व्यक्तियों के बीच है जिसमें से एक ने अपराध कम किया, इतिहास में सबसे ज्यादा नौकरियां दीं, दशकों में सबसे ज्यादा नए घर बनाए और दूसरे ने विधानसभा सदस्य के तौर पर कोई बिल पास नहीं किया।'एडम्स ट्रम्प के साथ मिलकर शहर को बर्बाद कर रहे : ममदानीममदानी ने मेयर के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एडम्स शहर में रहने की लागत को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एडम्स ट्रम्प के साथ मिलकर शहर को बर्बाद कर रहे हैं। ममदानी ने कहा, 'जब हमने यह अभियान शुरू किया तो हमने एरिक एडम्स को दूसरे कार्यकाल क लिए नहीं आने देने के लिए ऐसा किया। न्यूयॉर्क के लोग आवासीय लागत के संकट से जूझ रहे हैं और इस मेयर ने इसे बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया है। वे डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मिलकर हमारे शहर को तबाह कर रहे हैं।' जोहरान ममदानी ने अपनी चुनावी मुहिम में किफायती आवास, मुफ्त बस सेवा और मुफ्त चाइल्डकेयर जैसी योजनाओं पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वे मेयर बनते हैं तो इन योजनाओं को लागू करेंगे।ममदानी की जीत के बाद शहर के कुछ बिजनेस लीडरों ने मेयर एडम्स को समर्थन देने की बात कही है। उन्हें लगता है कि एडम्स ही ममदानी को हरा सकते हैं। ममदानी ने शहर के टॉप 1% लोगों पर टैक्स बढ़ाने की बात कही है। ममदानी पर इजरायल युद्ध पर बयानों के कारण यहूदी विरोध को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया है।एंड्रयू कुओमो ने भी नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए अपनी इंडिपेंडेंट लाइन हासिल कर ली है। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह नहीं कहा है कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनके चुनाव लड़ने की संभावना कम है।अहम राजनीतिक संगठन अब एडम्स के बजाय ममदानी ने साथगुरुवार को हुई रैली में एडम्स के सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। उनके हाथों में 'री-इलेक्ट एरिक' के नारे लिखे हुए पोस्टर थे। रैली में कई धार्मिक नेताओं ने भी हिस्सा लिया। बिशप डॉ चांटेल आर राइट ने प्रार्थना करते हुए कहा, 'हम प्रार्थना करते हैं कि, हे पिता परमेश्वर न्यूयॉर्क पर एक नई हवा चले, आशा की हवा, प्रेम की हवा और आपके लोगों के लिए न्याय की हवा।' यहूदी नेता मिजल बिट्टोन ने कहा कि यह चुनाव पार्टी लाइनों के बारे में नहीं है, बल्कि 'उन लोगों के बारे में है जो निर्माण करना चाहते हैं और जो जलाना चाहते हैं।' उन्होंने यह बात ममदानी के संदर्भ में कही।नवंबर में जीत हासिल करने के लिए एडम्स को अपने समर्थकों का दायरा बढ़ाना होगा। उन्हें शहर के यूनियनों, राजनीतिज्ञों और उद्योगपतियों से मदद लेनी होगी। सन 2021 में एडम्स ने लॉ-एंड-ऑर्डर के संदेश पर अपना प्रचार केंद्रित किया था। उन्हें शहर की कुछ सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संस्थाओं का समर्थन मिला था। इनमें डीसी 37 भी शामिल था, जो न्यूयॉर्क का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर यूनियन है। इस बार डीसी 37 ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह चुनाव में ममदानी का समर्थन करेगा। कई अन्य संगठन जिन्होंने 2021 में एडम्स का समर्थन किया था, वे भी डीसी 37 का अनुसरण कर सकते हैं और ममदानी का समर्थन कर सकते हैं। जोहरान ममदानी एडम्स को डोनाल्ड ट्रम्प के प्यादे के रूप में चित्रित करने की कोशिश करेंगे। ट्रम्प शहर में बहुत अलोकप्रिय हैं। एडम्स ने ट्रम्प सके पिछले महीने व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। एडम्स के प्रचार अभियान के शुरुआत के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन भी हुए। प्रो-लुइगी मंगियोन प्रदर्शनकारियों ने ईवेंट के दौरान जमकर नारेबाजी की। इस पर एडम्स के समर्थकों ने भी जवाबी नारे लगाए। इस पूरे घटनाक्रम में मेयर एडम्स ने अपनी चुनावी मुहिम की शुरुआत में ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला बोलकर माहौल को गरमा दिया है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में यह मुकाबला किस दिशा में जाता है।.

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने गुरुवार को अपनी चुनावी मुहिम शुरू की। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी पर हमला बोला। एडम्स ने ममदानी को 'चांदी की चम्मच' वाला उम्मीदवार बताया। एडम्स खुद पर लगे आरोपों और डोनाल्ड ट्रम्प के साथ नजदीकी के आरोपों से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने ममदानी की प्रगतिशील नीतियों के खिलाफ अपनी बात रखी। एडम्स ने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान किए गए काम गिनाए। उन्होंने अपराध कम करने, नौकरियां बढ़ाने और आवास निर्माण जैसे मुद्दों पर बात की। ममदानी ने मेयर के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि एडम्स ने शहर में रहने की लागत बढ़ा दी है और ट्रम्प के साथ मिलकर शहर को नुकसान पहुंचाया है। अब देखना यह है कि आने वाले चुनाव में कौन बाजी मारता है।मेयर एरिक एडम्स ने गुरुवार को सिटी हॉल में अपनी चुनावी मुहिम की शुरुआत की। उन्होंने अपने भाषण में जोहरान ममदानी पर जमकर निशाना साधा। ममदानी को डेमोक्रेटिक पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया है। एडम्स ने ममदानी को एक अमीर और प्रिविलेज्ड उम्मीदवार बताया। उन्होंने कहा कि ममदानी को आम लोगों की समस्याओं का अंदाजा नहीं है। एडम्स ने कहा, 'यह चुनाव एक ऐसे उम्मीदवारों के बीच है जिनमें से एक के हाथ मेहनत से सने हैं और दूसरे के पास सूट और चांदी का चम्मच है।'उन्होंने कहा, 'यह चुनाव उन व्यक्तियों के बीच है जिसमें से एक ने अपराध कम किया, इतिहास में सबसे ज्यादा नौकरियां दीं, दशकों में सबसे ज्यादा नए घर बनाए और दूसरे ने विधानसभा सदस्य के तौर पर कोई बिल पास नहीं किया।'एडम्स ट्रम्प के साथ मिलकर शहर को बर्बाद कर रहे : ममदानीममदानी ने मेयर के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि एडम्स शहर में रहने की लागत को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एडम्स ट्रम्प के साथ मिलकर शहर को बर्बाद कर रहे हैं। ममदानी ने कहा, 'जब हमने यह अभियान शुरू किया तो हमने एरिक एडम्स को दूसरे कार्यकाल क लिए नहीं आने देने के लिए ऐसा किया। न्यूयॉर्क के लोग आवासीय लागत के संकट से जूझ रहे हैं और इस मेयर ने इसे बढ़ाने का हर संभव प्रयास किया है। वे डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मिलकर हमारे शहर को तबाह कर रहे हैं।' जोहरान ममदानी ने अपनी चुनावी मुहिम में किफायती आवास, मुफ्त बस सेवा और मुफ्त चाइल्डकेयर जैसी योजनाओं पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर वे मेयर बनते हैं तो इन योजनाओं को लागू करेंगे।ममदानी की जीत के बाद शहर के कुछ बिजनेस लीडरों ने मेयर एडम्स को समर्थन देने की बात कही है। उन्हें लगता है कि एडम्स ही ममदानी को हरा सकते हैं। ममदानी ने शहर के टॉप 1% लोगों पर टैक्स बढ़ाने की बात कही है। ममदानी पर इजरायल युद्ध पर बयानों के कारण यहूदी विरोध को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया गया है।एंड्रयू कुओमो ने भी नवंबर में होने वाले चुनाव के लिए अपनी इंडिपेंडेंट लाइन हासिल कर ली है। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह नहीं कहा है कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उनके चुनाव लड़ने की संभावना कम है।अहम राजनीतिक संगठन अब एडम्स के बजाय ममदानी ने साथगुरुवार को हुई रैली में एडम्स के सैकड़ों समर्थक मौजूद थे। उनके हाथों में 'री-इलेक्ट एरिक' के नारे लिखे हुए पोस्टर थे। रैली में कई धार्मिक नेताओं ने भी हिस्सा लिया। बिशप डॉ चांटेल आर राइट ने प्रार्थना करते हुए कहा, 'हम प्रार्थना करते हैं कि, हे पिता परमेश्वर न्यूयॉर्क पर एक नई हवा चले, आशा की हवा, प्रेम की हवा और आपके लोगों के लिए न्याय की हवा।' यहूदी नेता मिजल बिट्टोन ने कहा कि यह चुनाव पार्टी लाइनों के बारे में नहीं है, बल्कि 'उन लोगों के बारे में है जो निर्माण करना चाहते हैं और जो जलाना चाहते हैं।' उन्होंने यह बात ममदानी के संदर्भ में कही।नवंबर में जीत हासिल करने के लिए एडम्स को अपने समर्थकों का दायरा बढ़ाना होगा। उन्हें शहर के यूनियनों, राजनीतिज्ञों और उद्योगपतियों से मदद लेनी होगी। सन 2021 में एडम्स ने लॉ-एंड-ऑर्डर के संदेश पर अपना प्रचार केंद्रित किया था। उन्हें शहर की कुछ सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक संस्थाओं का समर्थन मिला था। इनमें डीसी 37 भी शामिल था, जो न्यूयॉर्क का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर यूनियन है। इस बार डीसी 37 ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह चुनाव में ममदानी का समर्थन करेगा। कई अन्य संगठन जिन्होंने 2021 में एडम्स का समर्थन किया था, वे भी डीसी 37 का अनुसरण कर सकते हैं और ममदानी का समर्थन कर सकते हैं। जोहरान ममदानी एडम्स को डोनाल्ड ट्रम्प के प्यादे के रूप में चित्रित करने की कोशिश करेंगे। ट्रम्प शहर में बहुत अलोकप्रिय हैं। एडम्स ने ट्रम्प सके पिछले महीने व्हाइट हाउस में मुलाकात की थी। एडम्स के प्रचार अभियान के शुरुआत के कार्यक्रम में विरोध प्रदर्शन भी हुए। प्रो-लुइगी मंगियोन प्रदर्शनकारियों ने ईवेंट के दौरान जमकर नारेबाजी की। इस पर एडम्स के समर्थकों ने भी जवाबी नारे लगाए। इस पूरे घटनाक्रम में मेयर एडम्स ने अपनी चुनावी मुहिम की शुरुआत में ही अपने प्रतिद्वंद्वी पर हमला बोलकर माहौल को गरमा दिया है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में यह मुकाबला किस दिशा में जाता है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Zohran Mamdani New York Mayor Elcetion Elcetion Campaign Usa एरिक एडम्स जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क मेयर चुनाव चुनाव प्रचार अमेरिका

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव के उम्मीदवार जोहरान ममदानी को JFREJ का समर्थन, बदलाव की उम्मीदन्यूयॉर्क मेयर चुनाव के उम्मीदवार जोहरान ममदानी को JFREJ का समर्थन, बदलाव की उम्मीदन्यूयॉर्क शहर में मेयर पद के लिए चुनाव की तैयारी जोरों पर है। अमेरिकी वामपंथी यहूदी संगठन 'ज्यूज़ फॉर रेशियल एंड इकोनॉमिक जस्टिस' ने ज़ोहरान ममदानी को अपना समर्थन दे दिया है।
Read more »

ज़ोहरान ममदानी: न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव लड़ रहे वो नेता जो हिंदी में बोलकर मांग रहे वोटज़ोहरान ममदानी: न्यूयॉर्क मेयर का चुनाव लड़ रहे वो नेता जो हिंदी में बोलकर मांग रहे वोटनवंबर में होने वाले चुनाव में अगर ममदानी जीतते हैं तो वह अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बनेंगे.
Read more »

न्यूयॉर्क को मिला नया मेयर, भारत के गुजराती जोहरान ममदानी ने रचा इतिहासन्यूयॉर्क को मिला नया मेयर, भारत के गुजराती जोहरान ममदानी ने रचा इतिहासदुनिया के सबसे अमीर और ग्लोबल सिटी कहे जाने वाले न्यूयॉर्क को उसका नया मेयर मिल गया है. लेकिन ये कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक लम्हा है. क्योंकि अमेरिका की इस ताक़तवर कुर्सी तक पहुंचने वाले शख़्स हैं.
Read more »

ज़ोहरान ममदानी की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने की तीखी टिप्पणी, उन्हें ‘100% कम्युनिस्ट पागल’ बतायाज़ोहरान ममदानी की जीत पर डोनाल्ड ट्रंप ने की तीखी टिप्पणी, उन्हें ‘100% कम्युनिस्ट पागल’ बतायाHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »

Fact Check: न्यूयॉर्क के मेयर बनने जा रहे जोहरान ममदानी ने हिंदू विरोधी प्रदर्शन को लीड किया और गाली दी थी?Fact Check: न्यूयॉर्क के मेयर बनने जा रहे जोहरान ममदानी ने हिंदू विरोधी प्रदर्शन को लीड किया और गाली दी थी?भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने की दौड़ में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।
Read more »

चौंकाने वाली जीतचौंकाने वाली जीतन्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी की मेयर पद की डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बदलाव का संकेत है, जहां उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को हराया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:57:57