न्यूजीलैंड मीडिया ने देश की सबसे बड़ी मेथामफेटामाइन बरामदगी मामले में बलतेज सिंह का नाम बताया। हाई कोर्ट द्वारा नाम गोपनीयता हटाने के बाद पहचान सार्वजनिक हुई। 700 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स रोजमर्रा के सामान में छिपाकर तस्करी की गई थी। 2023 में गिरफ्तारी के बाद सिंह को 22 साल की सजा सुनाई...
नई दिल्ली: साल 2023 में न्यूजीलैंड के इतिहास में सबसे बड़ी 700 किलोग्राम ड्रग की बरामदगी की गई थी। अब तस्करी के आरोपी बलतेज सिंह का नाम न्यूजीलैंड की मीडिया ने कोर्ट के आदेश के बाद सार्वजनिक कर दिया है। बलतेज सिंह भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा है।28 मार्च को प्रकाशित रिपोर्ट में पहली बार किसी न्यूजीलैंड के मीडिया संस्थान ने बलतेज सिंह की पहचान उजागर की है। इससे पहले न्यूजीलैंड की अदालत से उसे स्थायी नाम गोपनीयता का आदेश मिला हुआ था, जिसके कारण स्थानीय मीडिया उसका नाम प्रकाशित नहीं कर सकती थी।कोर्ट ने हटाई नाम सार्वजनिक करने पर लगी रोकरिपोर्ट में कहा गया है कि बलतेज सिंह को पहले अदालत से नाम गोपनीय रखने की कानूनी सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने सार्वजनिक सुरक्षा और चल रहे आपराधिक नेटवर्क के खतरे को देखते हुए यह रोक हटा दी। अदालत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में पहचान पहले ही सामने आ चुकी थी, इसलिए गोपनीयता बनाए रखने का औचित्य नहीं रह गया था।लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सिंह ने स्थायी नाम गोपनीयता की अपील वापस ले ली, जिसके बाद स्थानीय मीडिया ने पहली बार आधिकारिक रूप से उसका नाम प्रकाशित किया।क्या है मामलाविदेशी जांच एजेंसियों के अनुसार, बलतेज सिंह ने ड्रग तस्करी नेटवर्क संचालित किया, जिसके जरिए 700 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामाइन कई देशों के रास्ते न्यूजीलैंड पहुंचाई गई।न्यूजीलैंड की जांच एसेंसियों ने इस मेथामफेटामाइन की कुल कीमत करीब 180 करोड़ रुपये आंकी है।ड्रग्स को कोम्बुचा, नारियल पानी और हजारों बीयर कैन जैसे रोजमर्रा के सामान में छिपाकर भेजा जाता था।मामले का खुलासा 2023 में एक 21 वर्षीय युवक की मौत के बाद हुआ, उसने अनजाने में मेथ मिले तरल पदार्थ का सेवन कर लिया था।बलतेज सिंह को 2023 में ऑकलैंड एयरपोर्ट पर दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था।तस्करी और गैर इरादतन हत्या के आरोप में कोर्ट ने बलतेज को 22 साल की सजा सुनाईमामले में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए समान सजा दी गई।.
नई दिल्ली: साल 2023 में न्यूजीलैंड के इतिहास में सबसे बड़ी 700 किलोग्राम ड्रग की बरामदगी की गई थी। अब तस्करी के आरोपी बलतेज सिंह का नाम न्यूजीलैंड की मीडिया ने कोर्ट के आदेश के बाद सार्वजनिक कर दिया है। बलतेज सिंह भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के हत्यारे सतवंत सिंह का भतीजा है।28 मार्च को प्रकाशित रिपोर्ट में पहली बार किसी न्यूजीलैंड के मीडिया संस्थान ने बलतेज सिंह की पहचान उजागर की है। इससे पहले न्यूजीलैंड की अदालत से उसे स्थायी नाम गोपनीयता का आदेश मिला हुआ था, जिसके कारण स्थानीय मीडिया उसका नाम प्रकाशित नहीं कर सकती थी।कोर्ट ने हटाई नाम सार्वजनिक करने पर लगी रोकरिपोर्ट में कहा गया है कि बलतेज सिंह को पहले अदालत से नाम गोपनीय रखने की कानूनी सुरक्षा मिली हुई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने सार्वजनिक सुरक्षा और चल रहे आपराधिक नेटवर्क के खतरे को देखते हुए यह रोक हटा दी। अदालत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में पहचान पहले ही सामने आ चुकी थी, इसलिए गोपनीयता बनाए रखने का औचित्य नहीं रह गया था।लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सिंह ने स्थायी नाम गोपनीयता की अपील वापस ले ली, जिसके बाद स्थानीय मीडिया ने पहली बार आधिकारिक रूप से उसका नाम प्रकाशित किया।क्या है मामलाविदेशी जांच एजेंसियों के अनुसार, बलतेज सिंह ने ड्रग तस्करी नेटवर्क संचालित किया, जिसके जरिए 700 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामाइन कई देशों के रास्ते न्यूजीलैंड पहुंचाई गई।न्यूजीलैंड की जांच एसेंसियों ने इस मेथामफेटामाइन की कुल कीमत करीब 180 करोड़ रुपये आंकी है।ड्रग्स को कोम्बुचा, नारियल पानी और हजारों बीयर कैन जैसे रोजमर्रा के सामान में छिपाकर भेजा जाता था।मामले का खुलासा 2023 में एक 21 वर्षीय युवक की मौत के बाद हुआ, उसने अनजाने में मेथ मिले तरल पदार्थ का सेवन कर लिया था।बलतेज सिंह को 2023 में ऑकलैंड एयरपोर्ट पर दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था।तस्करी और गैर इरादतन हत्या के आरोप में कोर्ट ने बलतेज को 22 साल की सजा सुनाईमामले में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गैर-इरादतन हत्या का दोषी ठहराते हुए समान सजा दी गई।
Baltej Singh Baltej Singh New Zealand Baltej Singh New Zealand News New Zealand Drug Smuggling
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोरखपुर से शामली के बीच 700 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे, इन 22 जिलों से होकर गुजरेगा, पूरी लिस्ट देख लीजिएGorakhpur Shamli Expressway News: गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के निर्माण की योजना पर चर्चा तेज हो गई है। प्रदेश के 22 जिलों से होकर यह एक्सप्रेसवे गुजरेगा। इससे यूपी की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। पूर्वी यूपी के एक भाग से पश्चिमी यूपी के दूसरे भाग को जोड़ने वाला यह दूसरा एक्सप्रेसवे...
Read more »
यूपी में बनेगा 700 KM लंबा एक्सप्रेस-वे, लखनऊ-अयोध्या समेत 22 जिलों को होगा फायदा, टूरिस्ट को भी मिलेगी राहतउत्तर प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी यूपी को जोड़ने के लिए एक नया एक्सप्रेस- वे का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा, जो 700 किलोमीटर लंबा होगा। बता दें, गंगा एक्सप्रेस-वे के बाद ये यूपी का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
Read more »
गूगल ने सुंदर पिचाई की सुरक्षा पर खर्च किए 69 करोड़, कंपनी ने दिया पूरा ब्योरागूगल ने अपने CEO सुंदर पिचाई की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए साल 2024 में $8.27 मिलियन (लगभग ₹69 करोड़) खर्च किए, जो 2023 की तुलना में लगभग 22 प्रतिशत अधिक है.
Read more »
वर्ष 2050 तक दोगुनी हो जाएगी देश में वाहनों की संख्या, अकेले यूपी में नौ करोड़ से अधिक वाहन होंगेसीईईडब्ल्यू द्वारा जारी एक अध्ययन के अनुसार वर्ष 2023 में देश में वाहनों की संख्या 22.
Read more »
700 ವರ್ಷ ನಂತರ ಒಂದೇ ಬಾರಿ 5 ರಾಜಯೋಗ.. ಈ ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಬಂಪರ್ ಜಾಕ್ಪಾಟ್, ಕಷ್ಟಗಳೆಲ್ಲಾ ದೂರ.. ಖುಲಾಯಿಸಲಿದೆ ಅದೃಷ್ಟ!five raja yog after 700 years : ಗ್ರಹಗಳ ಸಂಚಾರದಿಂದ 700 ವರ್ಷದ ಬಳಿಕ ಕೆಲವು ರಾಶಿಗಳ ಅದೃಷ್ಟ ಖುಲಾಯಿಸಲಿದೆ.
Read more »
700 Dead in Election Violence: ভোট-সন্ত্রাসের জেরে মারণ সংঘর্ষে ৭০০ মৃত্যু! জারি কারফিউ, নেমেছে সেনা, উদ্বিগ্ন রাষ্ট্রসংঘ...ভয়ংকর...Tanzania Crisis 700 Dead in Protests Election Violence 700 killed curfew imposed army deployed Whats happening in Tanzania and why
Read more »
