रिपोर्ट- चीन ने विकास दर को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। दुनिया को धोखे में रखा
2008 से 2016 तक आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों में बाजीगरी करता रहा चीन, पूरी दुनिया को धोखे में रखा जनसत्ता ऑनलाइन March 10, 2019 12:18 PM इस तस्वीर में चीन के वर्तमान राष्ट्रपति शी जिनपिंग खड़े हैं। उनके सामने बैठे हुए पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ और जियांग जेमिंन बातें कर रहे हैं। दुनिया भर में चीन की आर्थिक वृद्धि की चर्चा रही है। लेकिन, ‘चाइनीज यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्ग-कॉन्ग’ के एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अध्ययन के मुताबिक चीन ने 2008 से लेकर 2016 तक आंकड़ों में घालमेल करके अपनी आर्थिक वृद्धि को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाता रहा। 9 साल तक उसने औसतन 1.
7 फीसदी का अतिरिक्त गलत आंकड़ा पेश किया। ब्रुकिंग्स संस्थान द्वारा छपे एक ड्राफ्ट पेपर में लेखक वेई चेन, लू चेन, चांग ताई और ज़ेंग सोन्ग ने लिखा है कि अक्सर आंकड़ों में बाजीगरी करने वाला बीजिंग स्थित ‘नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स’ स्थानीय स्तर पर आंकड़ों में हेर-फेर कर रहा था। लेकिन, 2008 से वह इसे दक्षता से करने में कामयाब नहीं रहा। इकोनॉमिक्स टाइम्स ने इस खबर के हवाले से बताया कि काफी समय से चीन आंकड़ों में हेर-फेर करके अपनी विकास-गति और क्षमता को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा था। लेखकों ने लिखा है, “स्थानीय आंकड़े 2008 के बाद से पेश किए गए संख्याओं से बिल्कुल मेल नहीं खा रहे थे। लेकिन, इस संदर्भ में एनबीएस द्वारा कोई भी तालमेल नहीं बैठाया जा रहा था।” संशोधित आंकड़ों पर गौर फरमाया गया तो पता चला कि चीन की अर्थव्यवस्था का विकास 2008 के बाद काफी धीमे रहा है और यह आंकड़ा सरकारी आंकड़े से बिल्कुल अलग था। इकोनॉमिक्स टाइम्स का कहना है कि इस संबंध में चीन के एनबीएस ने फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वैश्विक स्तर पर चीन की अर्थव्यवस्था का आंकवन विवादों का विषय रहा है। कभी इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने या कमतर करके आंकने की बात सामने आती रही है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक चीनी अर्थव्यवस्था सटिक आंकड़ों से हमेशा दूर रही है। दरअसल, स्थानीय स्तर पर अधिकारी आंकड़ों में बाजीगरी इसलिए भी करते हैं क्योंकि उन्हें इसके बदले प्रोत्साहन और प्रोमोशन मिलता है। लिहाजा, क्षेत्रीय जीडीपी का आंकड़ा अमूमन डबल डिजिट के आस-पास रहता है। बीते कुछ सालों में नेशनल अथॉरिटी ने इस संबंध में निजी कंपनियों से विकास संबंधी डाटा जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें अधिकारियों की करतूतें उजागर हुई हैं। इस संदर्भ में चीन की ओर से जांच भी कराई जा रही है। Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ICC से BCCI को झटका : आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को बैन करने की मांग ठुकराईआइसीसी ने आतंक को बढ़ावा देने वाले देशों से क्रिकेट संबंध खत्म करने वाले बीसीसीआइ के अनुरोध को ठुकरा दिया है। Pulwama Terror Attack के बाद बोर्ड ने पत्र लिखकर ये मांग की थी।
Read more »
दुश्मन को फिर ढेर करने को बेताब 'फाइटर' अभिनंदन, लौटना चाहते हैं कॉकपिट मेंपाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को मिग-21 से ढेर करने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान जल्द कॉकपिट में लौटना चाहते हैं. उन्होंने इसको लेकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी है.
Read more »
सबूत मांगने वाले दिग्विजय चुल्लू भर पानी में डूब मरे: कैलाश विजयवर्गीय– News18 हिंदीकैलाश विजयवर्गीन ने कहा कि दिग्विजय सिंह अपने बेटे को सेना में भेजकर देखें और महसूस करें कि जो मां बाप अपने बेटों को सीमा पर लड़ने के लिए भेजते हैं, उनका कलेजा कैसा होता है.
Read more »
मेईतेई समुदाय को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर मणिपुर में प्रदर्शनशेड्यूल ट्राइब डिमांड कमेटी का कहना है कि मणिपुर का सबसे बड़ा समुदाय होने के बावजूद मेईतेई लोगों पर अवैध प्रवासियों के आने की वजह से विलुप्त होने का ख़तरा मंडरा रहा है.
Read more »
मामले को मध्यस्थ के पास भेजने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरूSC to hear Ram Janmabhoomi Babri Masjid land dispute case | कोर्ट ने 26 फरवरी को कहा था- एक फीसदी चांस होने पर भी मध्यस्थता से मामला सुलझाने की कोशिश होनी चाहिए 2010 में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर 14 याचिकाओं पर हो रही सुनवाई
Read more »
pulwama attack know about SPICE-2000 bomb who destroyed balakot jaish base, जिस बम ने बालाकोट में जैश को तबाह किया, पाकिस्तान-चीन भी उससे घबराते हैं!– News18 Hindipulwama attack know about SPICE-2000 bomb who destroyed balakot jaish base, जिस बम ने बालाकोट में जैश को तबाह किया, पाकिस्तान-चीन भी उससे घबराते हैं!
Read more »
दुनिया में किस भारतीय महिला ने बतौर कमर्शियल पायलट कॉकपिट में रखा था पहला कदम, यहां पढ़ेंदुनिया में सर्वाधिक महिला पायलट्स की संख्या भारत में, अमेरिका में तीन फीसदी, चीन में एक फीसदी हैं महिला पायलट, भारत में कुल पायलटों में महिलाओं की हिस्सेदारी 12 फीसदी.
Read more »
चाबहार में बहार से ग्वादर में सन्नाटा, पाक-चीन को बड़ा घाटाईरान से सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में भारत द्वारा विस्तार दिए गया चाबहार बंदरगाह पाकिस्तान में चीन के सहयोग से विस्तार दिए जा रहे ग्वादर बंदरगाह का रणनीतिक जवाब है.
Read more »
