pulwama attack know about SPICE-2000 bomb who destroyed balakot jaish base, जिस बम ने बालाकोट में जैश को तबाह किया, पाकिस्तान-चीन भी उससे घबराते हैं!– News18 Hindi

United States News News

pulwama attack know about SPICE-2000 bomb who destroyed balakot jaish base, जिस बम ने बालाकोट में जैश को तबाह किया, पाकिस्तान-चीन भी उससे घबराते हैं!– News18 Hindi
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 133 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

जिस बम ने पाक के बालाकोट में जैश को तबाह किया, चीन भी उससे घबराता है!

फाइटर प्लेन से गिराने के बाद अगर SPICE-2000 बम गलत दिशा में जा रहा हो तो भी फिर से उसका रास्ता बदला जा सकता है.26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को तबाह करने के बाद एक नाम जो बार-बार सामने आ रहा है, वो है मिराज से बरसाए गए स्पाइस-2000 बम.

बता दें कि इसे भारतीय वायुसेना का पसंदीदा हथियार माना जाता है और खुद वायुसेना मानती है कि इस बम की मौजूदगी से उन्हें पाक-चीन बॉर्डर पर शांति बनाए रखने में काफी मदद मिलती रही है. आज हम आपको बता रहे हैं कि स्पाइस-2000 किस तरह से हवा में काम करता है और कैसे हमेशा सही टारगेट को तबाह कर देता है...असल में स्पाइस-2000 की खासियत यह है कि यह सिर्फ एक सामान्य बम नहीं होकर 'गाइडेंस किट' है जो किसी भी स्टैंडर्स वारहेड या बम से जुड़ी होती है. इस हथियार के दो हिस्से होते हैं. पहला हिस्सा स्टैंडर्स वारहेड के अगले हिस्से से जोड़ा जाता है जबकि दूसरा बम के पिछले हिस्से से जोड़ा जाता है. किट के पहले भाग की नोक पर एक कैमरा लगा होता है जो टार्गेट को आइडेंटिफाई करता है. जबकि दूसरे भाग में एक डेटा चिप होती है, जो स्पाइस-2000 को बम छोड़ने का सही वक्त बताती है. SPICE की फुल फॉर्म ही- Smart, Precise Impact, Cost-Effective बताई जाती है.बता दें कि मिशन से पहले टागरेट को लेकर रोडमैप बनाया जाता है. टार्गेट को तबाह करने के लिए किस उंचाई से किस वक़्त बम गिराया जाएगा और उसे किस दिशा में हिट करना होगा इससे संबंधित एक प्लान बनाकर मेमरी चिप में एड कर दिया जाता है. इस डेटा में GPS, टारगेट की सही तस्वीर और टागरेट से जुड़ी तमाम जानकारियां होती हैं जिससे बम को सही दिशा में छोड़ा जाए और टारगेट तक पहुंचाया जाए.बता दें कि फाइटर प्लेन से गिराने के बाद अगर बम गलत दिशा में जा रहा हो तो भी उसका रास्ता बदला जा सकता है. मिशन के दौरान एक बार फाइटर जेट पूर्व निर्धारित स्थान और ऊंचाई पर पहुंच जाता है तो वहां से वो इन स्मार्ट बमों को गिरा देता है. SPICE-2000 ऑनबोर्ड कंप्यूटर द्वारा मेमोरी चिप में स्टोरेज डेटा की मदद से टारगेट पर दागा जाता है. किट में लगे कैमरे की मदद से टारगेट की लाइव तस्वीरें खींची जाती हैं, तस्वीरों से ये पता चलता है कि बम किधर जा रहा है, अगर बम टागरेट से अलग दिशा में जाता है तो तुरंत ऑनबोर्ड कंप्यूटर की मदद से ऑपरेट कर उसे सही दिशा में भेज दिया जाता है. इसलिए इस स्पाइस 2000 बम को टागरेट तक पहुंचाना आसान होता है.बालाकोट से भी इस तरह की ख़बरें सामने आई थीं कि बम ने टारगेट को हिट नहीं किया है लेकिन स्‍पाइस 2000 की खासियत यही है कि GPS की मदद से बम की आधे रास्ते में भी दिशा बदली जा सकती है. इसलिए बालाकोट में मिराज से छोड़े गए बम का सही टारगेट पर गिरने की पूरी संभावना है. क्योंकि बम को ऑनबोर्ड कंप्यूटर की मदद से आखिरी वक्त तक ऑपरेट किया जाता है. भारत जो स्‍पाइस 2000 इस्तेमाल करता है वारहेड के साथ उनका वज़न 900 किलो तक होता है.इजरायल निर्मित स्पाइस बम सबसे बड़ा बम है, जिसका इस्तेमाल भारतीय वायु सेना करती है. इजरायल की फर्म राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा निर्मित, 2000-पौंड सटीक निर्देशित बमों का उपयोग फ्रांसीसी मूल के मिराज 2000 किया जाता है. स्‍पाइस 2000 को 'डीकैपिटेटिंग वेपन' कहा जाता है जो सटीक हमले के जरिए दुश्‍मन के अड्डे को खत्‍म करने के लिए डिजाइन किया गया है. स्‍पाइस 2000 की ग्लाइडिंग रेंज 60 किलोमीटर तक है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

रडार से मिली तस्‍वीरों से पुष्टि, जैश-ए-मोहम्‍मद के मदरसे पर भारत ने गिराए थे बमरडार से मिली तस्‍वीरों से पुष्टि, जैश-ए-मोहम्‍मद के मदरसे पर भारत ने गिराए थे बमएयरफोर्स ने इजरायली बम S-2000 PGM के जरिए बालाकोट में हमला बोला। S-2000 बेहद सटीक, जैमर-प्रूफ बम है। यह खराब मौसम और घने बादलों में भी काम करता है।
Read more »

जब स्मृति ईरानी ने कहा- टाइम बम हैं सुधांशु मित्तल...जब स्मृति ईरानी ने कहा- टाइम बम हैं सुधांशु मित्तल...भाजपा नेता सुधांशु मित्तल द्वारा लिखी गई किताब 'आरएसएस : बिल्डिंग इंडिया थ्रू सेवा' के विमोचन के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सुधांशु मित्तल को लेकर दिलचस्प बात बताई। वह उन्हें लंबे समय से जानती हैं।
Read more »

IAF Chief BS Dhanoa on Air Strike in Pakistan: बालाकोट एयर स्ट्राइक पर वायुसेना चीफ धनोआ ने कहा-हमने टारगेट हिट कियाIAF Chief BS Dhanoa on Air Strike in Pakistan: बालाकोट एयर स्ट्राइक पर वायुसेना चीफ धनोआ ने कहा-हमने टारगेट हिट कियाIndia News: वायुसेना चीफ बीएस धनोआ ने विपक्षी दलों ने बालाकोट एयर स्ट्राइक हमले का सबूत मांगने के बीच साफ किया कि भारतीय लड़ाकू विमानों ने अपना टारगेट हिट किया है। उन्होंने कहा कि टारगेट हिट करने के बाद उनका काम नंबर गिनना नहीं है। उन्होंने कहा कि मिग 21 विमान एक आक्रामक विमान है।
Read more »

बालाकोट में बरसा था स्पाइस-2000 बम, ऐसे लगाता है सटीक निशाना - India AajTakबालाकोट में बरसा था स्पाइस-2000 बम, ऐसे लगाता है सटीक निशाना - India AajTakबालाकोट में मिराज से छोड़े गए बम का सही टारगेट पर गिरने की पूरी संभावना है क्योंकि बम को ऑनबोर्ड कंप्यूटर की मदद से आखिरी वक्त तक ऑपरेट किया जाता है
Read more »

सेटेलाइट तस्वीरों में बालाकोट में बम गिराने वाली जगह पर अभी भी मौजूद है मदरसा: रिपोर्टसेटेलाइट तस्वीरों में बालाकोट में बम गिराने वाली जगह पर अभी भी मौजूद है मदरसा: रिपोर्टरॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के जिस प्रशिक्षण शिविर को हवाई हमले में निशाना बनाने का दावा किया है वहां की अप्रैल 2018 में ली गई सेटेलाइट तस्वीर और 4 मार्च 2019 की सेटेलाइट तस्वीर में कोई भी अंतर नहीं दिख रहा है.
Read more »

शख्स बोला- ' क्या मेरे बैग में बम है' , एयरलाइंस ने लिया ये एक्शनशख्स बोला- ' क्या मेरे बैग में बम है' , एयरलाइंस ने लिया ये एक्शनचेन्नई एयरपोर्ट पर एक शख्स को फ्लाइट से इसलिए उतार दिया क्योंकि उसने सुरक्षा जांच के वक्त बम शब्द का इस्तेमाल किया। इस बात की पुष्टि इंडिगो एयरलाइन्स ने खुद की है।
Read more »

बालाकोट स्थित जैश के कैम्प में लेजर बम से हुआ इंटरनल डैमेजः सूत्र– News18 हिंदीबालाकोट स्थित जैश के कैम्प में लेजर बम से हुआ इंटरनल डैमेजः सूत्र– News18 हिंदीरॉयटर्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, तस्‍वीरों में बालाकोट में बने जैश के मदरसों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. मदरसों की दीवारों को भी किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है और उसके आसपास के पेड़ भी हरे-भरे दिखाई दे रहे हैं.
Read more »

धोनी ने जिस मैदान पर सीखा क्रिकेट का ककहरा, वहां खेलेंगे आखिरी मैच!- Amarujalaधोनी ने जिस मैदान पर सीखा क्रिकेट का ककहरा, वहां खेलेंगे आखिरी मैच!- Amarujalaटीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए शुक्रवार का दिन बेहद भावुक हो सकता है।
Read more »

रॉयटर्स का दावा- भारत ने जिस मदरसे पर बम गिराने की बात की, वह सलामत है, हमने देखारॉयटर्स का दावा- भारत ने जिस मदरसे पर बम गिराने की बात की, वह सलामत है, हमने देखाBalakot Air Strike: रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जिस मदरसे (जैश का आतंकी कैंप) को भारत एयर-स्ट्राइक में ध्वस्त करने का दावा कर रहा है वह सुरक्षित है। मदरसे के पास जाकर रॉयटर्स की टीम ने ग्रामीणों और वहां तैनात सुरक्षाबलों से बातचीत करने का भी दावा किया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:49:16