पुणे-अहमदनगर हाईवे पर आजतक/इंडिया टुडे ने ऐसे कई प्रवासी मजदूर देखे जो सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करने के लिए पैदल ही निकले हुए हैं | Pkhelkar Pune Migrants
पुणे के बाहरी क्षेत्र वागोली फाटा में सैकड़ों प्रवासी मजदूर प्राइवेट बस के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, जो उन्हें गृह राज्यों में उनके घरों तक ले जाएं. कितना किराया लगेगा ये भी प्राइवेट बसों के बाहर बोर्ड पर लिखा हुआ है.
लेकिन हर किसी के लिए इसका किराया भरना आसान नहीं है. सरकारी एजेंसियों का दावा है कि जो प्रवासी मजदूर घर वापस जाने के लिए अपने मूल राज्य लौटना चाहते हैं, उन्हें बस, ट्रेन जैसे साधन मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं. लेकिन पुणे-अहमदनगर हाईवे पर आजतक/इंडिया टुडे ने ऐसे कई प्रवासी मजदूर देखे जो सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करने के लिए पैदल ही निकले हुए हैं. ऐसे ही दर्जन भर लोगों के एक जत्थे में एक प्रेग्नेंट महिला भी सिर पर प्लास्टिक का बड़ा कैन उठाए चलती दिखाई दी. साथ में एक छोटा लड़का भी पानी की बोतल उठाए चल रहा था. ये सभी लोग मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और लॉकडाउन शुरू होने से पहले तक पुणे के चाखंड इलाके में दिहाड़ी मजदूरी कर रहे थे.प्रेग्नेंट महिला के पति के मुताबिक पैदल छत्तीसगढ़ लौटने के सिवा कोई चारा नहीं बचा था. इस शख्स ने कहा, “मेरी पत्नी नौ महीने के गर्भ से है. न पैसा बचा और न ही कुछ खाने को. किराना दुकानदार ने आगे उधार पर खाने का सामान देना बंद कर दिया.” इस शख्स के मुताबिक सरकारी साधन से जाने के लिए कागजात भरे लेकिन इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा था. न ही अधिकारियों की ओर से कोई पुष्टि की जा रही थी. ऐसे में उन्होंने पैदल ही छत्तीसगढ़ लौटने का फैसला किया.जत्थे के अन्य सदस्यों ने बताया कि कुछ वाहन वालों से उन्होंने ले चलने की गुजारिश की लेकिन किसी ने नहीं सुनी. और कुछ ने इतने पैसे की मांग की जो बूते में ही नहीं था. ये लोग पुणे के चाखंड इलाके में काम करते थे, वहां ठेकेदार ने उन्हें पैसा देना भी बंद कर दिया. लॉकडाउन से पहले वो दिन में पांच सौ रुपये तक कमा लेते थे. मजदूरी बंद हो जाने के बाद वो खाने के लिए भी सरकार या एनजीओ से मिलने वाली मदद के भरोसे हो गए. इन लोगों का कहना है कि जब वो ऐसी बातें सुनने लगे कि लॉकडाउन लंबा चलेगा तो उनका सब्र जवाब दे गया.इस जत्थे की तरह ही पुणे-अहमदनगर हाइवे पर सैकड़ों लोगों के कदम पैतृक जगहों की ओर लौट रहे हैं. हर किसी के पास सुनाने को अपनी दुख भरी कहानी हैं. लेकिन इनकी कब और कौन सुनता है, ये सवाल अहम है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लद्दाख में दिखे चीन के हेलीकॉप्टर, पेट्रोलिंग के लिए पहुंचे हमारी वायुसेना के लड़ाकू विमानलद्दाख में दिखे चीन के हेलीकॉप्टर, पेट्रोलिंग के लिए पहुंचे हमारी वायुसेना के लड़ाकू विमान LAC China indianairforce PMOIndia DefenceMinIndia IAF_MCC
Read more »
कोरोना के संकट में भी रिटर्न के मामले में दुनिया में टॉप 5 में रिलायंसरिलायंस ही शेयर बाजार में वह कंपनी थी, जिसकी उछाल के चलते शेयर बाजार भी संभलता दिखा। शेयर बाजार में आई कुल तेजी में रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस का ही 58 फीसदी का योगदान रहा है।
Read more »
स्पेशल ट्रेन के AC कोच में नहीं होगी कंबल की जरूरत, रेलवे ने की ये तैयारीरेलवे ने चुनिंदा मार्गों पर चलने वाली इन वातानुकूलित (एसी) ट्रेनों में सफर को लेकर कुछ दिशा निर्देश दिए हैं. जिसमें कहा गया है कि इन स्पेशल एसी ट्रेनों में यात्रियों को रेलवे की ओर से कंबल, चादर, तौलिया आदि मुहैया नहीं कराया जाएगा.
Read more »
LIVE: यूपी में कोरोना वायरस के 115 नए केस, प्रदेश के 74 जिलों में पहुंचा संक्रमणCoronavirus in UP (Uttar Pradesh) District-Wise, City-Wise Cases LIVE Latest News Update Today: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 115 नए मरीजे में मिले हैं और राज्य के कुल 75 जिलों में से 74 में ये वायरस दस्तक दे चुका है।
Read more »
तेलंगानाः जहीराबाद में बायोडीजल प्लांट के बॉयलर में धमाका, 2 लोगों की मौत
Read more »
महाराष्ट्र में टूटा रिकॉर्ड, 24 घंटे में कोरोना के 1500 मरीज, मुंबई में 40 मरेकोरोना वायरस का प्रकोप महाराष्ट्र में कहर बरपा रहा है. राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लगभग 1500 नये मरीज सामने आए हैं. इसी के साथ सिर्फ महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या लगभग 26000 पहुंच गई है. मुंबई में स्थिति ठीक नहीं है. यहां 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आकर 40 लोगों की मौत हुई है. ये एक दिन में मुंबई में कोरोना वायरस मरने वालाों का सबसे बड़ा आंकड़ा है.
Read more »
