Jammu Kashmir News: राजौरी के थानामंडी के बंगाई जंगल में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 3 किलो IED बरामद कर उसे नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई नौगाम पुलिस स्टेशन के विस्फोट में 9 मौतों के एक दिन बाद हुई. पुलिस का मानना है कि यह एक बड़ी साजिश थी जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया. मामले में आतंकियों के संभावित मॉड्यूल की तलाश जारी है.
Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की एक और बड़ी साजिश को सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया है. राजौरी जिले के थानामंडी इलाके के बंगाई जंगल में 3 किलो IED मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया.
लेकिन जम्मू कश्मीर पुलिस की तत्परता और तकनीकी टीम की तेज कार्रवाई की वजह से इस खतरनाक विस्फोटक को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया. इस ऑपरेशन ने साफ दिखा दिया कि जंगलों में छिपाए गए ऐसे कई मॉड्यूलों को पुलिस कड़ी चौकसी के साथ खोज रही है. यह बरामदगी ऐसे समय हुई है जब एक दिन पहले ही श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए भीषण विस्फोट ने नौ लोगों की जान ले ली थी और 32 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इस घटना के बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है. ऐसे माहौल में राजौरी में 3 किलो IED का मिलना और उसका सफलतापूर्वक निष्क्रियन होना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पढ़ें- अमोनियम नाइट्रेट: फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक जम्मू-कश्मीर क्यों ले जाया गया? जो बना नौगाम ब्लास्ट की वजह राजौरी में IED कैसे मिला? पुलिस का ऑपरेशन कैसे चला? जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम थानामंडी के बंगाई जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी. इसी दौरान घने जंगलों के बीच जवानों को संदिग्ध गतिविधि का सुराग मिला. तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने लगभग 3 किलो का IED बरामद किया. तुरंत ही बम निरोधक दल को बुलाया गया और विस्फोटक को कंट्रोल्ड मैकेनिज़्म के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक यह IED बड़े हमले की योजना से जुड़ा हो सकता था. नौगाम ब्लास्ट के बाद सतर्कता और बढ़ी थानामंडी की बरामदगी से सिर्फ 24 घंटे पहले ही श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बड़ा हादसा हुआ था. विस्फोट में- 9 लोगों की मौत 32 से अधिक घायल SIA, FSL और क्राइम विंग के अधिकारियों की शहादत इस ब्लास्ट में हाल ही में जब्त किए गए विस्फोटकों को सील करने के दौरान यह हादसा हुआ था. PAFF नाम के एक संगठन ने जिम्मेदारी लेने की कोशिश की. लेकिन J&K DGP नलिन प्रभात ने इसे “बेवजह अटकल” बताते हुए खारिज किया और साफ कहा कि यह एक दुर्घटना थी. इस ब्लास्ट में हाल ही में जब्त किए गए विस्फोटकों को सील करने के दौरान यह हादसा हुआ था. नौगाम ब्लास्ट- क्या है अब तक की पुलिस जांच? नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए विस्फोट में मारे गए लोगों में SIA अधिकारी, तीन FSL अधिकारी, दो क्राइम विंग अधिकारी, दो रेवेन्यू अधिकारी और एक टेलर भी शामिल थे. 27 पुलिसकर्मी, दो रेवेन्यू अधिकारी और तीन नागरिक घायल हुए. धमाके से आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा और पुलिस स्टेशन की संरचना बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. IED बरामदगी के बाद क्या चल रही है कार्रवाई? राजौरी IED मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पुलिस जंगलों में छिपे संभावित मॉड्यूल की तलाश कर रही है. सुरक्षा एजेंसियां मान रही हैं कि नौगाम हादसे के बाद आतंकियों ने सक्रियता बढ़ाने की कोशिश की होगी, जिसे समय रहते रोक लिया गया.
J&K Police Operation Thannamandi Forest Nowgam Blast Update Terror Plot Foiled राजौरी IED जम्मू कश्मीर पुलिस ऑपरेशन थानामंडी जंगल सर्च नौगाम ब्लास्ट आतंकियों की साजिश
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Indias Biggest Terror Plot Exposed: 3,200 KG Explosives, 32 Cars - A Catastrophe That Would Have Shaken The WorldDelhi Blast: Indian intelligence agencies have foiled a major terrorist plot involving 32 car bombs packed with 3,200 kilograms of explosives. These planned explosions could have killed thousands of people, exceeding the deadliest attacks in history.
Read more »
Delhi Blast Dr Umar: दिल्ली कार ब्लास्टनंतर सुरक्षा यंत्रणांची मोठी कारवाई; मास्टरमाइंड उमरचे घर IED ने उडवलेDelhi Blast Live Updates: दिल्ली बॉम्बस्फोटांच्या तपासात पुलवामा येथील डॉ. उमरचा या हल्ल्यामागे हात असल्याचे समोर आले. त्याने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) सोबत कट रचला होता. तपास यंत्रणांनी उमरचे घरही उद्ध्वस्त केले आहे.
Read more »
डिलीवरी के बाद घर पर डांस कर-करके घटाया 32 Kg वजन, खुद बताई अपनी देसी डाइटदीप्ती हर्षना ने डिलीवरी के बाद 92 किलो वजन से 32 किलो वजन कम कर अपनी फिटनेस जर्नी शेयर की है. उनकी डाइट और वर्कआउट कैसा था, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
Read more »
CBI Probe Into Reliance alleged Gas Theft From ONGC: গ্যাস চুরির অভিযোগে রিলায়্যান্সের কাছে ২৩,৩২৩ কোটি টাকা দাবি কেন্দ্রের, বিপাকে মুকেশ অম্বানিril to challenge rs 23323cr govt demand over alleged kg basin gas dispute
Read more »
भक्ति का अनोखा प्रदर्शन! 31 KG गंगाजल लेकर 130 KM यात्रा कर धीरेंद्र शास्त्री की सनातन यात्रा में पहुंचा भक्तभक्ति का अनोखा प्रदर्शन 130 कि का कावड़ यात्रा कर मथुरा सनातन यात्रा पहुंचा भक्त इस महा यात्रा को सफल बनाने के उद्देश्य से एक भक्त ने भक्ति भाव का ऐसा अनोखा नजारा पेश किया जिसकी चर्चा हर और हो रही है।
Read more »
5 cm चौड़े गर्भ में कैसे फिट होता है 3 Kg का बच्चा? डॉक्टर ने बताया, होश उड़ा देगा शरीर का ये चमत्कारप्रेगनेंसी में आपके शिशु का पूरा विकास गर्भाशय के अंदर होता है। इसका साइज काफी छोटा होता है, लेकिन फिर भी एक समय इसके अंदर 3 किलो का बच्चा समा जाता है। डॉक्टर ने इस चमत्कारी चीज का कारण और प्रक्रिया बताई है।
Read more »
