RCB IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 का शोर तेज हो चुका है. सभी टीमों ने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर अपने-अपने खेमें को लगभग तैयार कर लिया है. डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी अपने रिटेंशन को लेकर चर्चा में आ चुकी है. एक गेंदबाज को लेकर इस फ्रेंचाइजी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
RCB IPL 2026 Retention: आईपीएल 2026 का शोर तेज हो चुका है. सभी टीमों ने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर अपने-अपने खेमें को लगभग तैयार कर लिया है. डिफेंडिंग चैंपियंस आरसीबी अपने रिटेंशन को लेकर चर्चा में आ चुकी है.
एक गेंदबाज को लेकर इस फ्रेंचाइजी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. फैंस सोशल मीडिया पर आरसीबी के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. 5 करोड़ रुपये देकर इस खिलाड़ी को बरकरार रखा है. RCB ने 6 खिलाड़ियों को किया रिलीज आरसीबी की टीम ने 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. इस लिस्ट में लियाम लिविंगस्टोन का भी नाम है. फ्रेंचाइजी ने साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को भी रिलीज करने का फैसला किया है. लेकिन रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में एक नाम न देखकर पैंस आरसीबी से खफा हो गए. वो खिलाड़ी रिटेंशन लिस्ट में नजर आया जिस पर रेप के गंभीर आरोप लगे थे. रेप केस के लगे आरोप ये गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि यश दयाल हैं जो कुछ हफ्तों पहले रेप केस मामले को लेकर चर्चा में आए थे. आरसीबी ने यश दयाल को रिटेन करने का फैसला किया. जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस आरसीबी की आलोचना करते दिख रहे हैं. यश दयाल के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार के मामले लंबित हैं. दयाल के खिलाफ गाजियाबाद और जयपुर में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं और उनपर दोनों में ही रेप के आरोप लगाए गए हैं. UPT20 लीग से लगा बैन इन आरोपों के चलते उन्हें अपने राज्य की स्थानीय लीग यूपी टी20 लीग से बैन कर दिया गया था. गाजियाबाद मामले में, एक महिला, जिसके साथ दयाल लंबे समय से रिश्ते में थे उन्होंने उन पर शादी के बहाने यौन और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया. उसने आरोप लगाया कि जब उसने उनके इरादों पर सवाल उठाया तो वह शारीरिक रूप से हिंसक हो गए और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित. जुलाई 2025 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पुलिस द्वारा अपनी जाँच जारी रखने और रिपोर्ट तैयार करने तक दयाल को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है. वहीं, जयपुर में दर्ज दूसरे मामले में और भी गंभीर आरोप हैं. एक अन्य महिला ने दयाल पर दो साल से अधिक समय तक बार-बार बलात्कार करने का आरोप लगाया है, जिसकी शुरुआत तब हुई जब वह 17 साल की थी. उसने दावा किया कि दयाल ने उन्हें क्रिकेट करियर में मदद करने के झूठे दावे किए और फिर आईपीएल इवेंट के दौरान एक होटल में उसके साथ मारपीट भी की. उस समय उसकी उम्र को देखते हुए, प्राथमिकी में पॉक्सो अधिनियम और बीएनएस, दोनों की धाराओं का इस्तेमाल किया गया है. November 15, 2025 November 15, 2025 November 15, 2025 November 15, 2025 ये भी पढ़ें.. GT IPL 2026 Squad: गुजरात की गजब छंटनी... 20 नामी प्लेयर्स को किया रिटेन, सस्ते प्लेयर्स को रिलीज कर बढ़ाया बैंक-बैलेंस RCB का अपडेट स्क्वाड आईपीएल 2026 नीलामी से पहले आरसीबी की पूरी टीम: रजत पाटीदार , विराट कोहली, जितेश शर्मा , देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, फिल साल्ट , जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेज़लवुड और नुवान तुषारा.
Royal Challengers Bengaluru RCB Squad Yash Dayal Retention IPL 2026 Retention Cricket News In Hindi Cricket News Yash Dayal Allegations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RCB Probable Retained Players: किन खिलाड़ियों को रॉयल चैलेंजर्स करेंगे रिटेन, किसे दिखा सकते हैं बाहर का रा...RCB Probable Retained Players: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती. आईपीएल 2026 से पहले देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार ,जोश हेजलवुड समेत कई खिलाड़ी रिटेन हो सकते हैं.
Read more »
IPL 2026: RCB, MI ತಂಡದ ಆಟಗಾರರ ವಿರುದ್ಧ ಅತ್ಯಾ*ಚಾರ ಆರೋಪ..! ಐಪಿಎಲ್ನಿಂದ ಹೊರ ಉಳಿಯುತ್ತಾರಾ ಈ ಆಟಗಾರರು?IPL Stars Face Serious Allegations: ಐಪಿಎಲ್ 2026ರ ಆಟಗಾರರ ಪಟ್ಟಿಯ ಮುನ್ನ, ಖ್ಯಾತ ಕ್ರಿಕೆಟಿಗರ ವಿರುದ್ಧ ಗಂಭೀರ ಆರೋಪಗಳು ಹೆಚ್ಚು ಚರ್ಚೆಯಾಗುತ್ತಿವೆ. ಫ್ರಾಂಚೈಸಿಗಳ ನಿರ್ಧಾರ ಏನಾಗಲಿದೆ ಎಂಬ ಕುತೂಹಲ ಹೆಚ್ಚಾಗಿದೆ.
Read more »
RCB Retention List IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 8 खिलाड़ियों को किया रिलीज, यहां देखिए पूरी लिस्टRCB Retention List IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. आइए जानते हैं किन्हे रिलीज किया और किन्हें रिटेन किया. खेल समाचार
Read more »
IPL चैंपियन बनने के बावजूद RCB ने निकाल दिए आधा दर्जन से ज्यादा प्लेयर्स, रिेटेन-रिलीज के बाद कैसी है विराट...Royal Challengers Bengaluru retained released players IPL mini auction: अब जैसे-जैसे आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की तारीख सामने आ रही है, हर टीम ने अपनी प्लानिंग शुरू कर दी है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भी अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
IPL चैंपियन बनने के बावजूद RCB ने निकाल दिए आधा दर्जन से ज्यादा प्लेयर्स, रिेटेन-रिलीज के बाद कैसी है विराट...Royal Challengers Bengaluru retained released players IPL mini auction: अब जैसे-जैसे आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की तारीख सामने आ रही है, हर टीम ने अपनी प्लानिंग शुरू कर दी है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने भी अपने रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है.
Read more »
IPL 2026 में MS Dhoni नहीं ये खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान, संजू को ट्रेड करने के बाद CSK ने किया बड़ा ऐलानCSK Captain IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने के साथ-साथ ये भी ऐलान कर दिया कि आईपीएल 2026 में टीम का कप्तान कौन होगा.
Read more »
