Nikki Payla Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दहेज की मांग पूरी ना होने पर निक्की भाटी उर्फ निक्की पायला नाम की महिला को जलाकर मार दिया गया।
मनीष सिंह/नोएडा। Nikki Payla Noida Case: 'घर बर्बाद हो गया है. हत्यारे हैं ये सब। साजिश के तहत मेरी बेटी को मार डाला। सबकुछ तो दिया था मैंने शादी में। नोटबंदी में शादी की और दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी दी थी। इसके बाद मोटरसाइकिल भी दी। सबकुछ खत्म कर दिया। दहेज के भूखे लोग हैं। विपिन का एनकाउंटर होना चाहिए। उसके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। परिवार के चारों लोग हत्यारे हैं.
मनीष सिंह/नोएडा। Nikki Payla Noida Case: 'घर बर्बाद हो गया है... हत्यारे हैं ये सब। साजिश के तहत मेरी बेटी को मार डाला। सबकुछ तो दिया था मैंने शादी में। नोटबंदी में शादी की और दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी दी थी। इसके बाद मोटरसाइकिल भी दी। सबकुछ खत्म कर दिया। दहेज के भूखे लोग हैं। विपिन का एनकाउंटर होना चाहिए। उसके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। परिवार के चारों लोग हत्यारे हैं...'। ये शब्द हैं उस पिता के, जिसकी बेटी को ग्रेटर नोएडा में, घर के भीतर उसके पति ने जलाकर मार डाला। आंखों में आंसू भरे पिता की मांग है कि बेटी के हत्यारे का एनकाउंटर होना चाहिए।उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रूपबांस गांव के रहने वाले भिकारी सिंह पायला ने एनबीटी ऑनलाइन के साथ बातचीत में बताया कि उनकी दो बेटियों कंचन पायला और निक्की पायला की शादी दिसंबर 2016 में की थी। कासना थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में रहने वाले रोहित भाटी से बड़ी बेटी कंचन और उसके छोटे भाई विपिन से निक्की की शादी हुई। जिस समय निक्की और कंचन की शादी हुई, देश में नोटबंदी चल रही थी। इसके बावजूद भिकारी सिंह ने धूमधाम से शादी की और दहेज में गहने, कपड़े और फर्नीचर सहित स्कॉर्पियो गाड़ी दी।भिकारी सिंह ने बताया कि इतना कुछ करने के बाद भी ससुराल की तरफ से दहेज की मांग होती थी। घर से बाहर विपिन के किसी महिला से अवैध संबंध थे और वो रात के चार-चार बजे तक घर लौटता था। निक्की के भाई ने एक बार विपिन को दनकौर में एक महिला के साथ कार में रंगे हाथों पकड़ा भी था। निक्की अक्सर फोन पर अपने पिता से इस बारे में बताती थी। उस वक्त नहीं पता था कि वो हत्यारा मेरी बेटी को मार डालेगा। हत्यारे ने उनका सबकुछ खत्म कर दिया।आंखों में आंसू भरे भिकारी सिंह ने बताया, 'निक्की की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से हुई थी। बहुत होशियार थी, पढ़ाई के बाद उसने ब्यूटी पार्लर का कोर्स किया और अपना पार्लर चलाती थी। नाम रोशन कर दिया था मेरी बच्ची ने मेरा। अपने बच्चों को वह खुद ही पाल रही थी। सपने बड़े थे उसकी आंखों में, लेकिन अब कुछ नहीं बचा। चली गई मेरी बेटी... हत्यारों ने साजिश करके मेरी बेटी को मार दिया। उसे हमेशा तंग रखते थे, टॉर्चर करते थे।'बेटी के हत्यारों के लिए एनकाउंटर की मांग करते हुए भिकारी सिंह ने कहा, 'मैं चाहता हू्ं कि मेरी बेटी की हत्या करने वालों का एनकाउंटर हो। इनका मकान ढहाया जाना चाहिए। पर्स-मोबाइल छीनने वाले मामूली लुटेरों के पैर में तो पुलिस गोली मार देती है। छोटे-मोटे बदमाशों का मकान ढहा देते हैं। इन हत्यारों ने तो मेरी बेटी ही छीन ली। इनके साथ भी ऐसा ही होना चाहिए। अभी केवल विपिन गिरफ्तार हुआ है, वो भी कुछ दिन में छूट जाएगा। इसीलिए मैं चाहता हूं कि उसका एनकाउंटर हो और मेरी बेटी की हत्या में दोषी बाकी लोग भी गिरफ्तार होने चाहिए।'
निक्की पायला न्यूज निक्की भाटी न्यूज ग्रेटर नोएडा न्यूज विपिन भाटी Nikki Bhati Nikki Payla Case Vipin Bhati News Greater Noida News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोरखपुर में बेटे ने पिता की फावड़े से गला काटकर कर दी हत्या, आखिर क्या था विवाद?UP News: गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में एक बेटे ने अपने पिता की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
Badaun Double Murder Case: दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, हत्या में भाई भी शामिल; तीन गिरफ्तारबदायूं के दातागंज में विपिन ने अपनी मौसी और मौसेरी बहन की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार विपिन अपने भाई की शादी के लिए जयंती से पैसे मांग रहा था। इनकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। विपिन के दोनों भाइयों ने सबूत मिटाने में उसकी मदद की जिसके चलते वे भी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया...
Read more »
'मैं चापलूसी नहीं करती', Nikki Tamboli ने दिया Usha Nadkarni को दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस को बताया था 'घमंडी'मनोरंजन | टेलीविज़न Nikki Tamboli Reply To Usha Nadkarni: हाल ही में पॉपुलर एक्ट्रेस ऊषा नाडकर्णी ने निक्की तंबोली को 'घमंडी' और बड़ी बताया था, जिसका अब निक्की जवाब दिया है.
Read more »
निक्की हत्याकांड: विपिन रात भर पीटता था, 35 लाख की डिमांड... बहन कंचन ने बताई उस रात की कहानीनिक्की और कंचन की शादी एक ही परिवार में हुई है। कंचन का आरोप है कि निक्की को कई दिनों से परिवार के लोग परेशान कर रहे थे।
Read more »
VIDEO: निक्की हत्याकांड में नया मोड़, कार में लड़की के साथ पकड़ा गया था विपिन; पिता ने किया खुलासाग्रेटर नोएडा में दहेज के लिए निक्की की हत्या कर दी गई। पति विपिन गिरफ्तार अन्य आरोपी फरार हैं। मृतका की बहन ने बताया कि निक्की को जिंदा जलाने से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। पिता ने विपिन पर अवैध संबंध का आरोप भी लगाया है। 2016 में शादी के बावजूद ससुराल वाले 35 लाख रुपये की मांग कर रहे...
Read more »
स्कॉर्पियो दी, बुलेट दी, फिर भी निक्की को जलाकर मार डाला... पिता बोले- अब बुलडोजर चलना चाहिएग्रेटर नोएडा में दहेज के मामले से जुड़े निक्की हत्याकांड में मृतका की बहन ने एफआईआर दर्ज कराई है, इसमें निक्की के ससुरालीजनों पर बेहद गंभीर आरोप हैं. इसमें कहा गया है कि दहेज के लालच में निक्की को जलाकर मार डाला गया. पुलिस ने निक्की की सास दया, ससुर सत्यवीर, निक्की का पति विपिन व कंचन के पति रोहित भाटी के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है.
Read more »
