UP News: गोरखपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में एक बेटे ने अपने पिता की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रमोद पाल, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने पिता का गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।एम्स थाना क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय भागवत मिश्रा अपने चार बेटों के साथ राजही के राम सहरिया टोला में रहते हैं। उनकी पत्नी का देहांत 2 वर्ष पहले हो चुका था। 7 माह पहले उनके बड़े बेटे कृष्णजीवन का एक्सीडेंट हो गया था। घटना के दौरान उनके सर में गंभीर चोट आई थी। पिता ने पुत्र का जीवन बचाने के लिए दो बीघा जमीन बेच कर बेटे का इलाज कराया था। इस बात से उनका चौथे नंबर का बेटा राधेश्याम मिश्रा जो काम के सिलसिले में पुणे रहता है और बेहद नाराज था। 10 दिन पहले गोरखपुर वापस लौटने पर उसने पिता से विवाद किया कि मुझे भी मेरे हिस्से की जमीन बेचकर पैसा चाहिए। लेकिन पिता इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कुछ पैसा राधेश्याम को भी दिया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। शुक्रवार की रात 11:00 बजे पिता पुत्र के बीच इसी बात को लेकर पुनः विवाद हुआ। घर वालों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और सभी लोग सोने चले गए।ये है आरोपबड़ी बहू का आरोप है कि रात 12:00 बजे के आसपास जब पिताजी सो रहे थे राधेश्याम उनके कमरे में पहुंचा और फावड़े से वार कर उनकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। घटना में प्रयुक्त फावड़े को बरामद कर लिया गया है।सीओ ने दी जानकारीइस बारे में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शुरुआती पूछताछ और जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ ही फोरेंसिक टीम साक्ष्यों की जांच कर रही है।.
प्रमोद पाल, गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए अपने पिता का गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।एम्स थाना क्षेत्र के रहने वाले 60 वर्षीय भागवत मिश्रा अपने चार बेटों के साथ राजही के राम सहरिया टोला में रहते हैं। उनकी पत्नी का देहांत 2 वर्ष पहले हो चुका था। 7 माह पहले उनके बड़े बेटे कृष्णजीवन का एक्सीडेंट हो गया था। घटना के दौरान उनके सर में गंभीर चोट आई थी। पिता ने पुत्र का जीवन बचाने के लिए दो बीघा जमीन बेच कर बेटे का इलाज कराया था। इस बात से उनका चौथे नंबर का बेटा राधेश्याम मिश्रा जो काम के सिलसिले में पुणे रहता है और बेहद नाराज था। 10 दिन पहले गोरखपुर वापस लौटने पर उसने पिता से विवाद किया कि मुझे भी मेरे हिस्से की जमीन बेचकर पैसा चाहिए। लेकिन पिता इस बात के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कुछ पैसा राधेश्याम को भी दिया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। शुक्रवार की रात 11:00 बजे पिता पुत्र के बीच इसी बात को लेकर पुनः विवाद हुआ। घर वालों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और सभी लोग सोने चले गए।ये है आरोपबड़ी बहू का आरोप है कि रात 12:00 बजे के आसपास जब पिताजी सो रहे थे राधेश्याम उनके कमरे में पहुंचा और फावड़े से वार कर उनकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य इकट्ठे किए हैं। घटना में प्रयुक्त फावड़े को बरामद कर लिया गया है।सीओ ने दी जानकारीइस बारे में सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शुरुआती पूछताछ और जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के साथ ही फोरेंसिक टीम साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पिता की फावड़े से गला काटकर कर दी हत्या उत्तर प्रदेश क्राइम स्टोरी उत्तर प्रदेश क्राइम स्टोरी Uttar Pradesh News Gorakhpur News Gorakhpur Crime Uttar Pradesh Crime Crime News Story
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कम कीमत पर बेटे ने बेच दिया कबूतर, सनकी पिता ने कर दी उसकी हत्याकटिहार के कदवा प्रखंड में एक सनकी पिता ने अपने 14 वर्षीय पुत्र की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फांसी पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। घटना परभेली पंचायत के वार्ड संख्या 13 की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
Read more »
Jharkhand News: पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने सौतेली मां की गला रेत कर की हत्या, बहन गंभीरपलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह में एक बेटे ने अपनी सौतेली मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना में सौतेली बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जसीमुद्दीन अंसारी ने दूसरी शादी की थी जिससे परिवार में तनाव था। पुलिस मामले की जाँच कर रही...
Read more »
रिश्ते के खून की खौफनाक वारदात, सोते साले को बहनोई ने बेरहमी से मार डालामहोबा के ग्राम रतौली में बहनोई ने सोते समय साले की फावड़े से प्रहार कर हत्या कर दी। आरोपित मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है अपने साले के घर उपचार कराने आया था। घर वापस जाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना से गांव में सनसनी...
Read more »
पति ने 7 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या की: मेरठ में मर्डर के बाद खुद पुलिस बुलाई, 8 महीने पहले हुई थी शादीWoman murdered by slitting her throat in Meerut;मेरठ में महिला की गला काटकर हत्या
Read more »
UP Murder News: मां ने की बेटे की हत्या, कहा- मैंने वध किया है; जानें आखिर क्या है पूरा मामलाUP Murder News: मां ने की बेटे की हत्या, कहा- मैंने वध किया है; जानें आखिर क्या है पूरा मामला UP Mother Killed his Son UP Murder News उत्तर प्रदेश | राज्य
Read more »
यूपी की बड़ी खबरें: गोरखपुर में पिता की हत्या, बेटे ने फावड़े से किया सिर पर हमलागोरखपुर में हुक्का बार की आड़ में देह व्यापार चलाने के 14 आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में शुक्रवार को गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया। UP Breaking News LIVE Update; Ghaziabad Constable Accident Death | Ayodhya Varanasi
Read more »
