नैनीताल में बर्फबारी का इतिहास बदल रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में कम ऊंचाई वाले नैनीताल जैसे ठंडे इलाकों में बर्फबारी नहीं होगी।
सर्दियों के मौसम में भी सरोवरनगरी में कड़ाके की ठंड का अहसास नहीं हो रहा है। स्थानीय लोग भी मौसम के इस बदलाव से हतप्रभ है। नैनीताल में पिछले वर्षों की अपेक्षा जनवरी में दिन और रात सर्द होने के बजाय गर्म हैं। वैज्ञानिकों का शोध तो यह कहता है कि भविष्य में कम ऊंचाई वाले नैनीताल जैसे ठंडे इलाकों में बर्फबारी नहीं होगी। यह बात सच भी लगती है, क्योंकि कुछ दशक पहले इन दिनों यहां बर्फ की चादर दिखती थी, लेकिन इस साल पाला तक नहीं पड़ा है। आर्य भट्ट शोध एवं प्रेक्षण विज्ञान संस्थान (एरीज) के वैज्ञानिक डॉ.
नरेंद्र सिंह ने बताया कि फॉरेस्ट फायर और जंगलों में झाड़ियों के कटान से नमी बनाए रखने वाली घास और वनस्पति नष्ट होती जा रही हैं। इससे पाला तक पड़ना कम हुआ है। बढ़ते कार्बन उत्सर्जन की वजह से पर्यावरण भी तेजी से बदल रहा है। अब भी हम नहीं चेते तो स्थितियां आैर भी खराब हो सकती हैं। कब होती है बर्फबारी बर्फबारी तभी संभव होगी जब कम से कम 48 घंटे तक भूमि का तापमान चार डिग्री तक गिरा रहे। साथ ही आकाश में बादल हों और एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो। वैज्ञानिकों का मानना है कि बहुत असामान्य स्थितियों में ही समुद्र तल से 2000 मीटर के इलाके में कभी-कभार बर्फबारी देखने को मिल सकेगी। बड़ी वजह अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन वर्ष 2024-25 में मौसम के परिवर्तन पर कई शोध हुए हैं। इससे यह तथ्य सामने आया है कि बर्फबारी अब 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही हो रही है। वह भी सामान्य से ज्यादा। निचले इलाकों में अब भविष्य में बर्फबारी नजर आना दुष्कर होगा। इसकी बड़ी वजह जंगलों की कटाई, फॉरेस्ट फायर, जंगलों में झाड़ियों का कटान और अत्यधिक कार्बन उत्सर्जन है
बर्फबारी मौसम परिवर्तन नैनीताल कार्बन उत्सर्जन पर्यावरण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप!कश्मीर में शीतलहर का असर पहले ही दिखने लगा है। बहता पानी जम रहा है, ओस बर्फ में बदल रही है, और तापमान गिरावट का सामना कर रहा है।
Read more »
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कोहरा और प्रदूषण का त्रिशूलदिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, कोहरा और प्रदूषण का साथ दे रहा है। पहाड़ों की बर्फबारी से ठंड और बढ़ गई है।
Read more »
हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी, पर्यटकों का आनंद, लोगों को परेशानीहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर जारी है। पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं, वहीं स्थानीय निवासियों के दैनिक जीवन को बाधित कर रही है।
Read more »
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी: पर्यटक खुश, घाटी बर्फ की चादर मेंजम्मू-कश्मीर में मैदानी इलाकों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। घाटी बर्फ की चादर में लिपटी है और लोग खुश हैं।
Read more »
नैनीताल में गर्मी का एहसास, पर्यटन कारोबार में बूमनैनीताल में अप्रत्याशित रूप से तापमान बढ़ा है, जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है। शहर के मुख्य स्थानों में पर्यटक भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे पर्यटन कारोबार में बूम आया है।
Read more »
सर्दियों का तूफान: बर्फबारी से अमेरिका और यूरोप में परेशानीएक तेज सर्दियों का तूफान अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में बर्फबारी, हवा और गिरते तापमान के कारण यात्रा व जीवन में खलल डाल रहा है।
Read more »
