नैनीताल में गर्मी का एहसास, पर्यटन कारोबार में बूम

WEATHER News

नैनीताल में गर्मी का एहसास, पर्यटन कारोबार में बूम
WEATHERHEATWAVETOURISM
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 61 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 49%
  • Publisher: 53%

नैनीताल में अप्रत्याशित रूप से तापमान बढ़ा है, जिससे गर्मी का एहसास होने लगा है। शहर के मुख्य स्थानों में पर्यटक भीड़ उमड़ पड़ी है, जिससे पर्यटन कारोबार में बूम आया है।

नैनीताल में एकाएक चढ़े पारे से गर्मी का एहसास होने लगा है। शनिवार को तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरोवर नगरी में जनवरी का तापमान अमूमन तीन से 10 डिग्री के आसपास रहता है। मगर आजकल अप्रत्याशित ढंग से दो से तीन गुना पार पहुंच रहा है। यह हैरान करने वाला मौसम है, जो पूर्णतः गर्मी का एहसास करा रहा है। नगर में आज पूरे दिन चटक धूप खिली रही और गर्मी का एहसास दिन ढलने तक बना रहा। लोगों ने टोपी, मफलर व जैकेट उतार दिए। सूर्यास्त के बाद ही ठंड का एहसास हुआ। मौसम में नमी के कारण वातावरण हुआ

गर्म। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ वायुमंडलीय विज्ञानी नरेंद्र सिंह के अनुसार सूखे मौसम में नमी में आई कमी के कारण वातावरण गर्म हो चला है। जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में तेजी से बदलाव नजर आने लगा है। वातावरण में कार्बन की अधिक मात्रा के कारण भी गर्मी का आभास होना स्वाभाविक है। अब मौसम खराब होगा अत्यधिक ठंड महसूस होने लगेगी। सोमवार से मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते हल्की बारिश की संभावना है। तीन हजार से ऊपर ऊंची चोटियों में हिमपात संभव है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद के अनुसार अधिकतम तापमान 2 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 40 दर्ज की गई। नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटन कारोबार में आया बूम सरोवर नगर में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रही। नगर के मुख्य स्थानों के होटल पैक रहे जबकि पार्किंग स्थल वाहनों से पटे रहेंगे। रविवार को भी सैलानियों की आमद बनी रहने की उम्मीद है। शनिवार को तीन हजार से अधिक पर्यटकों के आने का अनुमान है। पर्यटकों की आमद से पर्यटन कारोबार में बूम आया है। नगर में सुबह से सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया था , जो देर रात तक जारी रही। सैलानियों ने नगर के नैसर्गिक पर्यटन स्थलों का लुत्फ उठाया। स्नोव्यू, चिड़ियाघर, वॉटरफाल, केव गार्डन व हनुमानगढ़ी में सैलानियों का हुजूम रहा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

WEATHER HEATWAVE TOURISM NANITAL MOISTURE CLIMATE CHANGE

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सर्दियों में गर्मी का मज़ा लेने के लिए भारत में ये बेहतरीन जगहेंसर्दियों में गर्मी का मज़ा लेने के लिए भारत में ये बेहतरीन जगहेंइस लेख में सर्दियों में गर्मी का मज़ा लेने के लिए भारत में कुछ बेहतरीन जगहों का जिक्र किया गया है जहाँ ठंड नहीं पड़ती है.
Read more »

शिमला में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में उछालशिमला में बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में उछालशिमला में हुई बर्फबारी के बाद शिमला में सैलानियों की भीड़ उमड़ गई है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड से भारी संख्या में लोग शिमला पहुंच रहे है। इससे पर्यटन कारोबार में उछाल आ गया है।
Read more »

कर्क राशि का राशिफल 25 दिसंबर 2024कर्क राशि का राशिफल 25 दिसंबर 2024कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में लाभदायक रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
Read more »

उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का विदेश में प्रचारउत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों का विदेश में प्रचारउत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग अब विदेश में भी पर्यटन स्थलों का प्रचार करेगा। थाईलैंड के बाद अब स्पेन और जर्मनी मेले में स्टाल लगाया जाएगा।
Read more »

10 रुपये में नैनीताल जैसा एहसास! गाजियाबाद में एक अद्भुत जगह10 रुपये में नैनीताल जैसा एहसास! गाजियाबाद में एक अद्भुत जगहगाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में स्थित सिटी फॉरेस्ट पार्क एक अद्भुत जगह है जहाँ आप मात्र 10 रुपये में नैनीताल जैसा माहौल का आनंद ले सकते हैं।
Read more »

जनवरी से गर्मी का एहसास, भारत में तापमान सामान्य से ऊपरजनवरी से गर्मी का एहसास, भारत में तापमान सामान्य से ऊपरदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन मौसम विभाग ने जनवरी से गर्मी का एहसास होने और तापमान सामान्य से ऊपर रहने की चेतावनी दी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:01:59