नेशनल हेराल्ड केस, दिल्ली कोर्ट में दूसरी सुनवाई: 25 अप्रैल को कोर्ट बोला था- सोनिया-राहुल को नोटिस नहीं भे...

National Herald Case News

नेशनल हेराल्ड केस, दिल्ली कोर्ट में दूसरी सुनवाई: 25 अप्रैल को कोर्ट बोला था- सोनिया-राहुल को नोटिस नहीं भे...
Rahul Gandhi And EDNational Herald Case In HindiNational Herald Case Latest
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 97 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

Sonia Gandhi Rahul Gandhi National Herald ED Case Update. Follow Update Enforcement Directorate (ED), Congress Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar

25 अप्रैल को कोर्ट बोला था- सोनिया-राहुल को नोटिस नहीं भेजेंगे, चार्जशीट से कुछ डॉक्यूमेंट्स गायब हैंनेशनल हेराल्ड मामले में ED ने राहुल गांधी से जून 2022 में 50 घंटे पूछताछ की थी। वहीं, जुलाई 2022 में सोनिया गांधी से 12 घंटे सवाल-जवाब हुए थे। नेशनल हेराल्ड मामले में शुक्रवार को दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में दूसरी सुनवाई होगी। इससे पहले 25 अप्रैल को कोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी को नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि आरोपियों का पक्ष सुने बिना हम नोटिस जारी नहीं कर सकते। स्पेशल जज विशाल गोगने ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर 25 अप्रैल को पहली सुनवाई की थी। उन्होंने कहा, 'ED की चार्जशीट में कुछ डॉक्यूमेंट्स भी गायब हैं। उन डॉक्यूमेंट्स को दाखिल करिए। उसके बाद नोटिस जारी करने पर फैसला करेंगे।' ED ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 9 अप्रैल को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को आरोपी बनाया था। ED ने मुंबई के बांद्रा में हेराल्ड हाउस की 7वीं, 8वीं और 9वीं मंजिल पर स्थित जिंदल साउथ वेस्ट प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को भी नोटिस दिया था कि वह हर महीने किराया/लीज राशि प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक के पक्ष में ट्रांसफर करे।ED ने कोर्ट से कहा था कि हमारी तरफ से कुछ भी नहीं छिपाया जा रहा है। संज्ञान लिए जाने से पहले उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिया जा रहा है। हम नहीं चाहते कि आदेश जारी करने में ज्यादा वक्त लगे। इसलिए कोर्ट को नोटिस जारी करना चाहिए। इस पर जज ने कहा कि जब तक कोर्ट इस बात से संतुष्ट नहीं हो जाता कि नोटिस की जरूरत है, हम कोई आदेश पारित नहीं कर सकते। आदेश जारी करने से पहले यह देखना होता है कि उसमें कोई कमी तो नहीं है।इससे पहले 12 अप्रैल 2025 को जांच के दौरान कुर्क संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई की गई थी। ED ने दिल्ली के हेराल्ड हाउस , मुंबई के बांद्रा और लखनऊ के विशेश्वर नाथ रोड स्थित AJL की बिल्डिंग पर नोटिस चिपकाए गए थे। 661 करोड़ की इन अचल संपत्तियों के अलावा AJL के 90.

2 करोड़ रुपए के शेयरों को ED ने नवंबर 2023 में अपराध की आय को सुरक्षित करने और आरोपी को इसे नष्ट करने से रोकने के लिए कुर्क किया था।कांग्रेस बोली थी- यह बदले की राजनीति, BJP ने कहा- खामियाजा भुगतेंगे कांग्रेस ने इसे बदले की राजनीति बताया। जयराम रमेश ने लिखा, 'नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त करना कानून के शासन का मुखौटा पहने हुए राज्य प्रायोजित अपराध है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करना प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की ओर से बदले की राजनीति और धमकी के अलावा कुछ नहीं है। हालांकि, कांग्रेस और उसका नेतृत्व चुप नहीं रहेगा। सत्यमेव जयते।' हालांकि, BJP ने कहा है कि जो लोग भ्रष्टाचार और सार्वजनिक संपत्ति की लूट में लिप्त थे, उन्हें अब इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनवाला बोले-अब ED का मतलब डकैती तथा वंशवाद का अधिकार नहीं है। वे जनता का पैसा, संपत्ति हड़प लेते हैं और कार्रवाई होने पर विक्टिम कार्ड खेलते हैं। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले में भी जनता की संपत्ति को अपना बना लिया।नेशनल हेराल्ड केस, ED ने पहली चार्जशीट दाखिल की:सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप; कांग्रेस बोली- मोदी, शाह धमका रहे प्रवर्तन निदेशालय ED ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुडे मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहली चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल हैं। 2012 में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया, राहुल और उनकी सहयोगी कंपनियों से जुड़े लोगों के खिलाफ इस मामले की शिकायत की थी।नेशनल हेराल्ड केस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले- एजेंसी ने पहले मामला बंद किया फिर नई FIR कीनेशनल हेराल्ड केस में सोनिया-राहुल पर चार्जशीट का विरोध; केरल में वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ाचार्जशीट में साजिश के तहत सोनिया-राहुल का नाम; भाजपा बोली- कानूनी जवाब दें, राजनीति न करेंसोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप; कांग्रेस बोली- मोदी, शाह धमका रहेमहेंद्रगढ़ में अब तक 75 हजार क्विंटल सरसों की खरीदसवाई माधोपुर में बदला मौसम का मिजाजझांसी में आंधी चलने के साथ हो सकती है बूंदाबांदी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rahul Gandhi And ED National Herald Case In Hindi National Herald Case Latest National Herald Case Rahul Gandhi National Herald Case Kya Hai National Herald Case

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

वक्फ कानून के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में 14 याचिकाएं, 15 अप्रैल को सुनवाईवक्फ कानून के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में 14 याचिकाएं, 15 अप्रैल को सुनवाईसुप्रीम कोर्ट में वक्फ कानून के विरोध में 14 याचिकाएं दाखिल की गई हैं. इन याचिकाओं पर 15 अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है. असदुद्दीन ओवैसी बनाम भारत संघ मामले में भी इसी दिन सुनवाई होने की उम्मीद है. कुछ याचिकाकर्ता चीफ जस्टिस से जल्द सुनवाई का आग्रह कर सकते हैं, क्योंकि यह एक संवेदनशील मामला है.
Read more »

क्या है नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें ईडी ने राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीटक्या है नेशनल हेराल्ड केस, जिसमें ईडी ने राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीटNational Herald Case: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले को लेकर 25 अप्रैल को सुनवाई है। आखिर ये नेशनल हेराल्ड केस क्या है जिसमें गांधी परिवार की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं...
Read more »

असम के मुख्यमंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी पर बोला हमलाअसम के मुख्यमंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी पर बोला हमलाअसम के मुख्यमंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी पर बोला हमला
Read more »

ठीक से व्यवहार करें, नहीं तो मुसीबत में... सावरकर मामले में SC से राहुल गांधी को फटकारठीक से व्यवहार करें, नहीं तो मुसीबत में... सावरकर मामले में SC से राहुल गांधी को फटकारसुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक मनु सिंघवी से पूछा कि क्या राहुल गांधी को पता है कि महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजों से संवाद में ‘आपका वफादार सेवक' शब्द का इस्तेमाल किया था.
Read more »

नेशनल हेराल्ड केस, सोनिया-राहुल को नोटिस से कोर्ट का इनकार: ED से कहा- चार्जशीट से कुछ डॉक्यूमेंट्स गायब, ज...नेशनल हेराल्ड केस, सोनिया-राहुल को नोटिस से कोर्ट का इनकार: ED से कहा- चार्जशीट से कुछ डॉक्यूमेंट्स गायब, ज...National Herald ED Case Delhi Court Hearing Update. Follow Enforcement Directorate (ED), Congress Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »

चार्जशीट में कुछ जरूरी कागज गायब... नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट का सोनिया-राहुल को नोटिस जारी करने से इनकारचार्जशीट में कुछ जरूरी कागज गायब... नेशनल हेराल्ड केस में कोर्ट का सोनिया-राहुल को नोटिस जारी करने से इनकारदिल्ली की अदालत में नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को अभी नोटिस जारी करने से मना कर दिया है। ईडी ने अदालत से नोटिस जारी करने की मांग की थी। जज ने ईडी की बात नहीं मानी।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 20:33:10