पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी फिर से शुरू कर दी है। जदयू 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की योजना बना रहा है। इस बार श्रवण कुमार को चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पटनाः राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तरप्रदेश के सियासी जंग में उतरने की तैयारी फिर शुरू कर दी है। आगामी विधानसभा चुनाव को टारगेट करते एक बार फिर अपने पिटे हुए मोहरे पर बाजी खेलने का मन बनाया है। पर अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि वे इस बार भी अकेल दम पर लड़ेंगे या फिर झारखंड विधानसभा चुनाव की तरह एनडीए के साथ। फिलहाल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी श्रवण कुमार के नेतृत्व में इस बार जनता दल यू 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर चुनौती पेश करने जा रही है। हालांकि श्रवण कुमार के लिए उत्तर प्रदेश में अपना चुनावी जौहर दिखाने का दूसरा मौका हाथ लगा है। खड़ी कर ली है संगठन की फ़ौजमुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव पूर्व ही संगठन की एक बड़ी फौज खड़ी कर दी है। उत्तरप्रदेश विधानसभा के आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीटों का जदयू ने टारगेट भी फिक्स कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल के नेतृत्व में 13 प्रदेश उपाध्यक्ष, 1 प्रदेश कोषाध्यक्ष, 19 प्रदेश महासचिव, 21 प्रदेश सचिव नियुक्त कर दिए हैं। साथ ही 8 प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व संयोजक, 3 प्रदेश प्रवक्ता, 1 प्रदेश मीडिया प्रभारी, 1 कार्यालय प्रभारी और 10 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त कर दिए हैं। इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट के साथी मंत्री श्रवण कुमार के हाथों उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बागडोर सौंप कर सबसे पहला लक्ष्य 10 लाख सदस्य बनाने का दिया है।चुनाव तो जदयू 2017 में भी लड़ना चाहती थीवैसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिली इच्छा उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनावी जंग 2017 में भी लड़ने की थी। 2017 में भी पार्टी ने पूरी तैयारी की थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ आरसीपी भी चाहते थे कि चुनाव लड़ा जाए। पर शरद यादव की इच्छा नहीं थी। उनका मानना था कि भाजपा की स्थिति कमजोर हो जाएगी। और अंततः चुनाव नहीं लड़ने का ठीकरा शरद यादव के माथे पर फोड़ पार्टी बैठ गई।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022वर्ष 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी जनता दल यू के रणनीतिकार एक नहीं थे। तब ललन सिंह अपनी पूरी ताकत लगा रहे थे कि पार्टी किसी तरह चुनाव लड़ ले। लेकिन आरसीपी सिंह चाहते थे कि चुनाव बीजेपी से तालमेल में ही लड़ा जाए। अंततः जनता दल यू ने उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की जिम्मेवारी अपने मंत्री श्रावण कुमार को दी थी। पर इस चुनाव में श्रवण कुमार बुरी तरह फेल हुए। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जनता दल के एक भी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके। 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाली जदयू ने पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लगभग 25 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। पर इनके एक भी उम्मीदवार को कुल वैध मतों का 1/6 हिस्सा प्राप्त न कर पाने के कारण सभी की जमानत जब्त हो गई। 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव ों में जनता दल को कुल 0.
11% वोट प्राप्त हुए।उत्तरप्रदेश के कुर्मियों पर है निशानाजनता दल यू के निशाने पर लगभग 6 से 7 प्रतिशत वोट है। यादव के बाद कुर्मी बड़ी जाति है। जदयू अपने नायक नीतीश कुमार के नाम पर चुनावी वैतरणी पार करनी है। ऐसा माना जाता है कि सूबे में चार दर्जन विधानसभा सीटों पर कुर्मी जाति का असर है। पर उत्तरप्रदेश में कुर्मी।नेताओं की कमी नहीं है। नीतीश कुमार को रामपूजन, सोनलाल, बेनीप्रसाद वर्मा और अनुप्रिया पटेल के कब्जे वाले वोटो में अपनी हिस्सेदारी का जंग लड़ना है। इसके साथ-साथ कुर्मी की विभिन्न उप जातियों से भी संघर्ष करना है। इनमें पटेल, गंगवार, सचान, कटियार, निरंजन, चौधरी और वर्मा जैसे उपनाम वाली जातियां शामिल है। ऐसे में नीतीश कुमार के लिए अकेले दम पर जदयू को जीत का सेहरा पहनना इतना आसान नहीं।
नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश चुनाव जनता दल यू श्रवण कुमार विधानसभा चुनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2025 में चीन में रेल यात्रियों की कुल संख्या 4 अरब 50 करोड़ से अधिक2025 में चीन में रेल यात्रियों की कुल संख्या 4 अरब 50 करोड़ से अधिक
Read more »
बलरामपुर में 50 साल पुरानी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन का बुलडोजर एक्शनउत्तर प्रदेश के बलरामपुर में वन विभाग की जमीन पर बने 50 साल से अधिक पुरानी अवैध मजार को रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की, जिसमें सोहेलवा के संरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण को हटाया गया। इस दौरान गोपनीयता बरती गई और भविष्य में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Read more »
भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पारभारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार
Read more »
Top 50 Happy Republic Day 2026 Wishes: इन 50 संदेशों के जरिए अपनों को भेजें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंRepublic Day 2026 Quotes in Hindi: आपको 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जी हां, हर साल की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ देशभर में मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर आप भी अपनों को देश इन संदेशों के जरिए देशभक्ति के जज्बे से भरी शुभकामनाएं भेज सकते...
Read more »
50 सेलेब्स, 50 एपिसोड और फैंस की कमाई! क्या है फराह खान का ‘द 50’ रिएलिटी शो, जानें पूरी डिटेलकलर्स टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट सामने आ गया है. फराह खान के होस्ट वाले इस शो में 50 सेलिब्रिटीज खेलेंगे और फैंस को भी पैसे जीतने का मौका मिलेगा. मेकर्स का दावा है कि ये शो बिग बॉस से बिल्कुल अलग होगा.
Read more »
भारत ने एक और देश के साथ साइन किया AMU, व्यापार 50 अरब डॉलर के पारभारत और जर्मनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की उपस्थिति में रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए कई बड़े समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन किए हैं.
Read more »
