कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो ‘द 50’ का कॉन्सेप्ट सामने आ गया है. फराह खान के होस्ट वाले इस शो में 50 सेलिब्रिटीज खेलेंगे और फैंस को भी पैसे जीतने का मौका मिलेगा. मेकर्स का दावा है कि ये शो बिग बॉस से बिल्कुल अलग होगा.
कलर्स टीवी पर आने वाले नए रियलिटी शो ‘द 50’ का पहला लुक सामने आने के बाद से ही फैंस काफी उत्सुक हैं. मेकर्स ने शो की होस्ट के तौर पर फराह खान का नाम तो अनाउंस कर दिया है, लेकिन अभी तक न तो कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट सामने आई है और न ही शो का फॉर्मेट साफ तौर पर बताया गया है.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंक्या है शो का कॉन्सेप्ट?अब इंडिया टुडे को इस शो को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है. मेकर्स का दावा है कि ‘द 50’ भारतीय नॉन-फिक्शन टीवी की दुनिया में बड़ा बदलाव लाने वाला शो होगा. हाल ही में जियो हॉटस्टार के आलोक जैन ने इंडिया टुडे से बातचीत में कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के आने वाले प्लान्स पर बात की. उनसे इस नए शो के बारे में पूछा गया, जो 1 फरवरी से ऑन-एयर होगा. उन्होंने बताया- द 50 का कॉन्सेप्ट ये है कि हम 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को एक सेटअप में रखेंगे, जहां उन्हें बेहद एंटरटेनिंग टास्क करने होंगे. बीच-बीच में एलिमिनेशन भी होंगे और करीब 50 एपिसोड के बाद हमें एक विनर मिलेगा.आलोक जैन ने आगे बताया कि शो में विनर कैसे चुना जाएगा और दर्शकों को किस तरह इनाम जीतने का मौका मिलेगा. उन्होंने कहा कि हर कंटेस्टेंट अपने फैंस के लिए खेलेगा. वो बोले- ऑडियंस जिस कंटेस्टेंट को फॉलो और सपोर्ट करेगी, उसी पर दांव लगा सकेगी. अगर उनकी पसंद सही निकली, तो उन्हें पैसे मिलेंगे. शो की प्राइज मनी का एक हिस्सा उन दर्शकों में बांटा जाएगा, जिन्होंने विजेता कंटेस्टेंट को सपोर्ट किया होगा. Advertisement दर्शकों को भी मिलेगा खेलने का मौकाउन्होंने आगे समझाते हुए कहा कि दर्शकों को एक तय समय तक अपनी पसंद बदलने की आजादी होगी, लेकिन उसके बाद उनका चुनाव लॉक हो जाएगा. ''शुरुआत में सभी को परफॉर्मेंस देखकर अपने फेवरेट चुनने का मौका मिलेगा. एक बार चुनाव लॉक हो गया, तो फिर कंटेस्टेंट अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए खेलेंगे.''जब उनसे पूछा गया कि 50 कंटेस्टेंट्स को कास्ट करना कितना मुश्किल होगा, तो आलोक जैन ने मुस्कुराते हुए कहा- हां, ये मुश्किल जरूर है, क्योंकि हम ऐसा पहली बार कर रहे हैं. देखते हैं कैसा जाता है.फिलहाल जिन सेलेब्स के नाम शो से जुड़े बताए जा रहे हैं, उनमें धनश्री वर्मा, युजवेंद्र चहल, प्रतीक सहजपाल, सबा आजाद, एमिवे, ओरी, श्वेता तिवारी, अंकिता लोखंडे, कुशा कपिला, अंशुला कपूर, तान्या मित्तल, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, मिस्टर फैसू, निक्की तंबोली, अरबाज पटेल, श्रीसंत, करण पटेल, रिद्धि डोगरा, मल्लिका शेरावत, विवियन डीसेना और जय भानुशाली जैसे नाम शामिल हैं.---- समाप्त ---- ये भी देखें
The 50 Colors TV Format Farah Khan The 50 Host The 50 Jiohotstar Show Details The 50 Celebrity Contestants List The 50 Reality Show Prize Money Audience Participation Reality Show India New Colors TV Reality Show 2025 The 50 Show How Audience Can Earn Money The 50 India Today Exclusive
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2025 में चीन में रेल यात्रियों की कुल संख्या 4 अरब 50 करोड़ से अधिक2025 में चीन में रेल यात्रियों की कुल संख्या 4 अरब 50 करोड़ से अधिक
Read more »
महराजगंज में 50 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार दारोगा निलंबित, भेजा गया जेलमहराजगंज में कोतवाली थाने के दारोगा मोहम्मद अशरफ खान को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह रिश्वत मुकदमे में धाराएं कम करने के लिए मांगी गई थी। कार्रवाई के बाद आरोपी दारोगा को निलंबित कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गोरखपुर की ट्रैप टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें रिश्वत की पूरी रकम बरामद...
Read more »
उबलते किलाउएआ ज्वालामुखी ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता, 50 फीट तक उठ रहे लावे के फुव्वारेKilauea volcano: वैज्ञानिकों ने बताया कि ज्वालामुखी के अंदर होने वाले कंपन, जिन्हें वोल्कैनिक ट्रेमर कहा जाता है वो पहले से ज्यादा तेज हो गए हैं. इसके साथ ही लावा में गैस के बुलबुले फूटने की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं, जिससे लावा के छोटे-छोटे टुकड़े हवा में उछल रहे हैं.
Read more »
बलरामपुर में 50 साल पुरानी अवैध मजार ध्वस्त, प्रशासन का बुलडोजर एक्शनउत्तर प्रदेश के बलरामपुर में वन विभाग की जमीन पर बने 50 साल से अधिक पुरानी अवैध मजार को रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई की, जिसमें सोहेलवा के संरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर बनाए गए निर्माण को हटाया गया। इस दौरान गोपनीयता बरती गई और भविष्य में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
Read more »
भारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पारभारत-जर्मनी ने साइन किए कई एमओयू, द्विपक्षीय व्यापार 50 अरब डॉलर के पार
Read more »
Top 50 Happy Republic Day 2026 Wishes: इन 50 संदेशों के जरिए अपनों को भेजें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएंRepublic Day 2026 Quotes in Hindi: आपको 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जी हां, हर साल की तरह इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ देशभर में मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर आप भी अपनों को देश इन संदेशों के जरिए देशभक्ति के जज्बे से भरी शुभकामनाएं भेज सकते...
Read more »
