Nitish Kumar Samridhi Yatra Analysis: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' से किसे फायदा होगा बीजेपी को या जेडीयू को? नीतीश कुमार राज्य में विकास कार्यों की समीक्षा कर जो जमीन तैयार कर रहे हैं, उस पर 'बैटिंग' कौन करेगा? आइए जानते हैं
पटना: बिहार की राजनीति इस वक्त एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के जरिए केंद्र की राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी 'समृद्धि यात्रा' का तीसरे चरण का आज अंतिम पड़ाव है। इस यात्रा ने राज्य के सियासी गलियारों में यह बहस छेड़ दी है कि इसका असली फायदा किसे होगा- जेडीयू को या उसकी सहयोगी बीजेपी को? राजनीतिक विश्लेषक इसे महज विकास कार्यों का निरीक्षण नहीं, बल्कि भविष्य की एक मजबूत 'सियासी पिच' तैयार करने की रणनीति मान रहे हैं।नीतीश की 'समृद्धि' जेडीयू के लिए संजीवनीनीतीश कुमार की राजनीति हमेशा 'गुड गवर्नेंस' के इर्द-गिर्द रही है। इस यात्रा के जरिए वे न केवल अपनी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं, बल्कि जनता को यह भरोसा भी दिला रहे हैं कि वे बिहार से कभी दूर नहीं होंगे। बतौर मुख्यमंत्री उनके पास अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में वे जनता के बीच रहकर अपनी विदाई को यादगार बनाना चाहते हैं।निशांत को भी मिल सकता है फायदजेडीयू के लिए यह यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि 2025 के चुनावों में पार्टी ने शानदार वापसी कर राज्य में दूसरे नंबर की हैसियत हासिल की है। अब पार्टी में निशांत कुमार की एंट्री हो चुकी है, जिनकी मांग कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे। माना जा रहा है कि निशांत विधान परिषद के रास्ते सरकार में शामिल होंगे। निशांत कुमार सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। नीतीश अपनी इस यात्रा से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर रहे हैं, ताकि निशांत को जमीन पर मजबूत आधार मिल सके।बीजेपी को कैसे मिलेगा इस यात्रा का लाभ?सत्ता में साझीदार होने के नाते नीतीश की इस यात्रा का सीधा फायदा बीजेपी को भी मिलना तय माना जा रहा है। चर्चा है कि नीतीश के दिल्ली जाने के बाद बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। नीतीश की 'समृद्धि यात्रा' सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रही है, इसलिए इसका श्रेय गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी को भी मिलेगा।बीजेपी की नजर अब नीतीश के उस कोर वोट बैंक पर है, जिसमें अति पिछड़ी जातियां और महिला मतदाता शामिल हैं। पार्टी का मजबूत संगठन इस माहौल को अपने पक्ष में भुनाने के लिए तैयार बैठा है।क्या यह जेडीयू की 'पॉलिटिकल रिकवरी' का मिशन है?विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में बीजेपी के बढ़ते जनाधार के बीच जेडीयू अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही थी। 2025 के प्रदर्शन के बाद, नीतीश की यह सक्रियता एक 'पॉलिटिकल रिकवरी मिशन' के रूप में देखी जा रही है।कुल मिलाकर, यह यात्रा एनडीए गठबंधन के लिए 'विन-विन' स्थिति पैदा कर रही है। व्यक्तिगत तौर पर जहां यह नीतीश की छवि और उनके पुत्र की लॉन्चिंग के लिए खाद-पानी का काम कर सकती है, वहीं गठबंधन के नाते इसका लाभ बीजेपी को मिलना भी तय है।.
पटना: बिहार की राजनीति इस वक्त एक बड़े बदलाव के मुहाने पर खड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्यसभा के जरिए केंद्र की राजनीति में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी 'समृद्धि यात्रा' का तीसरे चरण का आज अंतिम पड़ाव है। इस यात्रा ने राज्य के सियासी गलियारों में यह बहस छेड़ दी है कि इसका असली फायदा किसे होगा- जेडीयू को या उसकी सहयोगी बीजेपी को? राजनीतिक विश्लेषक इसे महज विकास कार्यों का निरीक्षण नहीं, बल्कि भविष्य की एक मजबूत 'सियासी पिच' तैयार करने की रणनीति मान रहे हैं।नीतीश की 'समृद्धि' जेडीयू के लिए संजीवनीनीतीश कुमार की राजनीति हमेशा 'गुड गवर्नेंस' के इर्द-गिर्द रही है। इस यात्रा के जरिए वे न केवल अपनी योजनाओं की समीक्षा कर रहे हैं, बल्कि जनता को यह भरोसा भी दिला रहे हैं कि वे बिहार से कभी दूर नहीं होंगे। बतौर मुख्यमंत्री उनके पास अब कुछ ही दिन शेष हैं, ऐसे में वे जनता के बीच रहकर अपनी विदाई को यादगार बनाना चाहते हैं।निशांत को भी मिल सकता है फायदजेडीयू के लिए यह यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि 2025 के चुनावों में पार्टी ने शानदार वापसी कर राज्य में दूसरे नंबर की हैसियत हासिल की है। अब पार्टी में निशांत कुमार की एंट्री हो चुकी है, जिनकी मांग कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे। माना जा रहा है कि निशांत विधान परिषद के रास्ते सरकार में शामिल होंगे। निशांत कुमार सरकार में उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। नीतीश अपनी इस यात्रा से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर रहे हैं, ताकि निशांत को जमीन पर मजबूत आधार मिल सके।बीजेपी को कैसे मिलेगा इस यात्रा का लाभ?सत्ता में साझीदार होने के नाते नीतीश की इस यात्रा का सीधा फायदा बीजेपी को भी मिलना तय माना जा रहा है। चर्चा है कि नीतीश के दिल्ली जाने के बाद बिहार में बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा। नीतीश की 'समृद्धि यात्रा' सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रही है, इसलिए इसका श्रेय गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बीजेपी को भी मिलेगा।बीजेपी की नजर अब नीतीश के उस कोर वोट बैंक पर है, जिसमें अति पिछड़ी जातियां और महिला मतदाता शामिल हैं। पार्टी का मजबूत संगठन इस माहौल को अपने पक्ष में भुनाने के लिए तैयार बैठा है।क्या यह जेडीयू की 'पॉलिटिकल रिकवरी' का मिशन है?विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में बीजेपी के बढ़ते जनाधार के बीच जेडीयू अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही थी। 2025 के प्रदर्शन के बाद, नीतीश की यह सक्रियता एक 'पॉलिटिकल रिकवरी मिशन' के रूप में देखी जा रही है।कुल मिलाकर, यह यात्रा एनडीए गठबंधन के लिए 'विन-विन' स्थिति पैदा कर रही है। व्यक्तिगत तौर पर जहां यह नीतीश की छवि और उनके पुत्र की लॉन्चिंग के लिए खाद-पानी का काम कर सकती है, वहीं गठबंधन के नाते इसका लाभ बीजेपी को मिलना भी तय है।
Nitish Kumar Samriddhi Yatra Political Analysis Nitish Kumar Samriddhi Yatra Benefits Bjp Nitish Kumar Samriddhi Yatra Benefits Jdu Nitish Samriddhi Yatra Benefits Nishant Kumar नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा राजनीतिक विश्लेषण Nitish Kumar Samridhi Yatra Analysis
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हरियाणा में शुरू: भागवत की मौजूदगी में संघ की समीक्षा; BJP अध्यक्ष नितिन न...RSS Akhil Bharatiya Pratinidhi Sabha Samalkha 13-15 March meeting. Follow RSS Centenary Year programs, social challenges, organization expansion updates on Dainik Bhaskar.
Read more »
बिहार में 'नीतीश के बाद' की बिसात बिछ गई! क्या स्पीकर की कुर्सी पर है JDU की नज़र?Nitish Kumar: बिहार में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बीच जेडीयू और बीजेपी के बीच मंत्रिमंडल विस्तार के साथ स्पीकर कौन होगा, इसको लेकर चर्चा का दौर जारी है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके अलावा मंत्रियों के विभाग भी...
Read more »
अलीगढ़: BJP युवा मोर्चा के दो गुटों के बीच महानगर अध्यक्ष पद को लेकर कई राउंड फायरिंग, 3 घायल, 12 पर FIRअलीगढ़ में BJP युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच महानगर अध्यक्ष पद की दावेदारी को लेकर दर्जनों राउंड फायरिंग हुई, जिसमें 3 घायल हुए।12 पर FIR दर्ज की गई है।
Read more »
बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प मोड़; जेल में बंद JDU विधायक अनंत सिंह भी करेंगे मतदानBihar Politics: जेल में बंद जदयू विधायक अनंत सिंह को 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की अनुमति मिल गई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने बेउर जेल अधीक्षक को कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें विधानसभा भेजने का निर्देश दिया है।
Read more »
झारखंड में मंत्रियों की रिक्शा पर सवारी से भड़की BJP, बाबूलाल बोले- LPG को लेकर पैनिक सिचुएशन खड़ा न करें सरकारLPG Cylinder Shortage-झारखंड सरकार के दो मंत्री इरफान अंसारी और शिल्पी नेहा तिर्की देश में ऊर्जा संकट के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया और विरोध स्वरूप रिक्शा से विधानसभा पहुंचे। भाजपा नेताओं ने मंत्रियों के इस रवैये पर तंज कसते हुए कहा कि देश में एलपीजी या पेट्रोलिया पदार्थों की कोई किल्लत नहीं...
Read more »
पणजी नगर निगमों में BJP की प्रचंड जीत, गाेवा के CM प्रमोद सावंत ने जताई खुशी, जानें किसे-कितनी सीटें?Goa Panaji Election News: गोवा के पणजी नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी समर्थित पैनल ने गाेवा की राजधानी में बड़ी जीत हासिल की । विपक्षी खेमे को सिर्फ तीन सीटें ही मिल पाई। गोवा अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले जिला पंचायत चुनावों में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया...
Read more »
