बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे, लेकिन मुख्यमंत्री पद के छोड़ने पर संस्पेंस बना हुआ है. नीतीश के सियासी उत्तराधिकारी का सवाल बना हुआ है, बीजेपी किसे नया मुख्यमंत्री बनाएगी, जिस पर जेडीयू को भी एतराज न हो सके.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे सकते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस बना हुआ है. राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के बाद नियम के मुताबिक उन्हें परिषद की सदस्यता छोड़नी होती है.
एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश कुमार छह महीने तक मुख्यमंत्री रह सकते है, लेकिन असल लड़ाई उनके सियासी उत्तराधिकारी की है. बीजेपी को तुरंत फैसला होगा? और पढ़ेंसंसदीय नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक सदन का सदस्य रहते हुए दूसरे सदन का सदस्य निर्वाचित हो जाता है तो उसे 14 दिनों के भीतर किसी एक सदन से इस्तीफा देना अनिवार्य होता है.अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो दूसरे सदन की सदस्यता खुद ही समाप्त हो जाती है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और साथ ही वो राज्यसभा के लिए भी निर्वाचित हो चुके हैं. ऐसे में नीतीश कुमार एमएलसी पद से इस्तीफा देंगे और राज्यसभा सदस्य को अपने पास रखेंगे. ऐसे में मुख्यमंत्री पद से कब इस्तीफा देंगे, यह बड़ा सवाल है, क्या वह सीएम पद छोड़ेंगे या फिर दोनों भूमिकाओं के बीच संतुलन साधेंगे?नीतीश कुमार MLC पद से देंगे इस्तीफाराज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद से लोगों की निगाहें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं. 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद नीतीश के भविष्य को लेकर जारी सस्पेंस अब खत्म होता नजर आ रहा है. नियम के तहत 30 मार्च तक एमएलसी या फिर राज्यसभा से इस्तीफा देना अनिवार्य है. यही वजह है कि उन्होंने राज्यसभा सदस्य बने रहने का फैसला लिया है और विधान परिषद सदस्य से इस्तीफा देने का निर्णय किया है. Advertisement नीतीश कुमार से रविवार को केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मोकामा विधायक अनंत सिंह ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बाहर निकले अनंत सिंह ने कहा कि लोग उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं मान रहे हैं और वे इस्तीफा देंगे.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को अपने MLC यानी विधान परिषद सदस्य पद से इस्तीफा दे सकते हैं. नीतीश अब भी 6 महीने रह सकते हैं सीएमसंविधान के मुताबिक राज्यसभा सदस्य बनने के 14 दिन में राज्य की सदस्यता छोड़नी होती है. इस हिसाब से उन्हें विधान परिषद से इस्तीफा देना पड़ रहा, क्योंकि अगर वह इस्तीफा नहीं देते तो फिर उनकी एक सदस्यता खुद ही समाप्त हो जाती. एमएलसी पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी पर बने रह सकते हैं. एक सांसद मुख्यमंत्री बन सकता है, लेकिन 6 महीने के भीतर राज्य की सदस्यता लेना जरूरी होता है. बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा, संविधान के अनुसार कोई व्यक्ति बिना निर्वाचन के भी 6 महीने तक बिहार का मुख्यमंत्री रह सकता है.नीतीश कुमार को केवल विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देना जरूरी है, मुख्यमंत्री पद से नहीं. वे चाहें तो अगले छह महीने तक सीएम पद पर बने रह सकते हैं. बावजूद इसके नीतीश ने अब दिल्ली की राजनीति करने का फैसला कर लिया है. Advertisement बीजेपी को लेना होगा तुरंत फैसलानीतीश के विधान परिषद से इस्तीफा देने के साथ ही उनके सियासी उत्तराधिकारी के चुनने की कवायद तेज हो जाएगी. सियासी गलियारों में नए मुख्यमंत्री को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है. बीजेपी नेता और मौजूदा डिप्टीसीएम सम्राट चौधरी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदारों में एक माना जा रहा है, लेकिन बीजेपी अपने फैसले से हमेंशा चौंकाती रही है. यही वजह है कि किसी एक नाम पर बहुत दावे से नहीं कहा जा सकता है. वहीं, निशांत कुमार को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं, संभावित सत्ता संतुलन और नए समीकरण पर मंथन जारी है, यह बदलाव केवल चेहरे का नहीं, बल्कि रणनीति का भी संकेत होगा. यह फैसला NDA की दिशा भी तय कर सकता है. जेडीयू के कुछ नेता उनके बेटे निशांत कुमार को उत्तराधिकारी मानते हैं. उनका मानना है कि निशांत में मुख्यमंत्री बनने के सभी गुण मौजूद हैं. राजनीतिक विश्लेषक यह भी कहते हैं कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद नीतीश कुमार की भूमिका केवल औपचारिक रह सकती है.जेडीयू के दांव पेच में उलझा गेमबीजेपी उम्मीद कर रही है कि नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के समापन के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे. बीजेपी की उम्मीद से विपरीत जेडीयू नेता अभी समय ले रहे हैं. जेडीयू ने इस दौरान समय का लाभ उठाते हुए रणनीतिक दांव-पेच खेल रही है और नीतीश के उत्तराधिकारी का चुनाव करते समय उसे पूरी तरह से विश्वास में लेने पर जोर दे रही है. Advertisement जेडीयू ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह मध्य प्रदेश या राजस्थान जैसी रणनीति नहीं अपनाना चाहती, जिसमें बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने अपेक्षाकृत कम जाने-माने नेताओं को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था. बीजेपी के एक दर्जन संभावित नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन जेडीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी उन्हीं की पसंद का होना चाहिए. नीतीश की विरासत कौन बढ़ाएगा आगेबिहार नए मुख्यमंत्री को नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाना होगा और उनकी राजनीति के तौर-तरीकों का पालन करना होगा.जेडीयू का मानना है कि हम सरकार के सामाजिक गठबंधन को बिगड़ने नहीं देना चाहते. हम ऐसा नेता भी चाहते हैं जो निशांत कुमार का विश्वास जीत सके, जो अब राज्य की राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं. बिहार मध्य प्रदेश या राजस्थान नहीं है, जहां बीजेपी ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों के चयन से सबको चौंका दिया था.बिहार में समाजवादी विचारधारा और ओबीसी की सियासी जड़ें काफी गहरी हैं. इसके अलावा बिहार में एनडीए की सरकार है, जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी , हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा जैसे सहयोगी दल है. एनडीए के इन सहयोगियों को पूरी तरह से विश्वास को बनाए रखने वाले नेता की जरूरत है. Advertisement जेडीयू ने संकेत दिया कि यदि पार्टी को गठबंधन सहयोगी की भूमिका निभाने के लिए कहा जाता है, तो वह वर्तमान मंत्रिस्तरीय वितरण को पलटने पर जोर देगी और अध्यक्ष पद पर दावा करेगी. हालांकि, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद नए सरकार गठन के लिए जेडीयू से बीजेपी के विनोद तावड़े बातचीत कर रहे हैं. ऐसे में देखना होगा कि नीतीश कुमार की विरासत को कौन आगे बढ़ाएगा. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Nitish Kumar Resigns MLC Who Will Be Bihar CM Bihar CM Successor Nitish Kumar Resignation News नीतीश कुमार बिहार मुख्यमंत्री एमएलसी बीजेपी जेडीयू
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'फ्यूचर CM ऑफ बिहार' का पोस्टर: JDU ऑफिस के बाहर निशांत कुमार को बताया अगला मुख्यमंत्रीJDU कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने बिहार की सियासत गरमा दी है, जिसमें निशांत कुमार को 'फ्यूचर CM ऑफ बिहार' बताया गया है। पोस्टर में नीतीश कुमार से पद न छोड़ने की अपील भी है। निशांत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है, और अनंत सिंह जैसे नेताओं ने भी उनकी तारीफ की...
Read more »
नीतीश के उत्तराधिकारी निशांत की JDU में बढ़ी धमकः एमएलसी और CM के कयासों ने पकड़ा जोरNitish Kumar and Nishant Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी निशांत की जदयू में बढ़ी धमक बढ़ गई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने के पहले नीतीश कुमार विधान परिषद से त्यागपत्र दे देंगे। ऐसे में निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग भी जोर पकड़ने लगी...
Read more »
बंगाल में TMC की वापसी मुश्किल, JDU नेता का बड़ा बयान; नागरिकता और सुरक्षा पर उठाए सवालJDU Leader on West Bengal Politics: राजीव रंजन प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बड़ा बयान दिया है, कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में वापसी मुश्किल है। उन्होंने नागरिकता के मुद्दे को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ते हुए वैध दस्तावेजों की अनिवार्यता पर जोर दिया। प्रसाद ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा, कहा कि वे आरोपों का संतोषजनक जवाब नहीं दे पा...
Read more »
रिवर्स मोड में होगी बिहार की नई सरकार: BJP से ज्यादा JDU के बनेंगे मंत्री, भाजपा को मिल सकती है CM की कुर्सीनई बिहार सरकार में जदयू के मंत्रियों की संख्या भाजपा से अधिक होगी, जबकि मुख्यमंत्री पद भाजपा को मिल सकता है। पिछली सरकार के मुकाबले मंत्रिमंडल का गठन 'रिवर्स मोड' में होगा।
Read more »
सोमवार को बिहार की सियासत में बड़ा घटनाक्रम: नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा; JDU नेताओं की अपील भी बेअसरNitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। वे सभापति अवधेश नारायण सिंह को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
Read more »
सीएम आवास में हलचल तेज: नीतीश कुमार कल MLC पद से दे सकते हैं त्यागपत्र, JDU के शीर्ष नेताओं के साथ की बैठकBihar Politics: बिहार में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सीएम नीतीश कुमार ने जदयू के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। 30 मार्च को एमएलसी पद से त्यागपत्र की चर्चा के बीच इस बैठक को राजनीतिक दृष्टिकोण के काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Read more »
