रामपुर जिला उपभोक्ता फोरम में अध्यक्ष और एक सदस्य का पद रिक्त होने से कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है। इससे उपभोक्ताओं के करीब 200 मामले लंबित हैं, जिनमें कई दो-तीन साल पुराने हैं। कानूनन तीन महीने में निपटारे का नियम है, लेकिन पदों की कमी से सुनवाई बाधित है। बरेली के अध्यक्ष पर अतिरिक्त प्रभार है, जिससे न्याय में देरी हो रही...
जागरण संवाददाता, रामपुर। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए जिला स्तर पर स्थापित जिला उपभोक्ता फोरम में रिक्त पदों के कारण लंबित वादों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में जिले में करीब 200 वाद लंबित चल रहे हैं। इनमें कई वाद दो से तीन साल तक पुराने हैं। कानून के मुताबिक उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा तीन महीने में हो जाना चाहिए, लेकिन यहां अध्यक्ष समेत दो पद रिक्त हैं। हालांकि बरेली जिले में स्थापित उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पर यहां का भी अतिरिक्त प्रभार है। वह 15 दिन यहां वादों की सुनवाई करते हैं और 15 दिन बरेली में बैठकर वाद सुनते हैं। सदस्य के भी दो पद हैं, जिसमें एक महिला सदस्य ही नियुक्त हैं। पुरुष सदस्य का पद रिक्त है। इसके चलते पूरे माह सुनवाई नहीं हो पाती है। केस 1-: शहजादनगर थाना क्षेत्र के कमोरा गांव निवासी दिलशाद चालक थे। उनका एक बैंक में खाता था। उनके खाते पर बैंक ने 20 लाख का बीमा किया था। करीब दो साल पहले उनका एक्सीडेंट हो गया। उनकी जान तो बच गई, लेकिन वह 90 फीसद तक विकलांग हो गए। उन्होंने बैंक से बीमा का लाभ मांगा, जिसे बैंक ने देने से इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने डेढ़ साल पहले जिला उपभोक्ता फोरम में अपने अधिवक्ता के माध्यम से वाद दायर किया था। वाद पर अभी तक सुनवाई चल रही है। केस 2-: टांडा की तबस्सुम भी करीब तीन साल से जिला उपभोक्ता फोरम में अपने पति के दुर्घटना बीमा का क्लेम लेने के लिए इंश्योरेंस कंपनी से लड़ रही हैं। उनके पति का करीब तीन साल पहले एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनका 15 लाख का बीमा था, जिसे बीमा कंपनी ने भुगतान नहीं किया। इस पर उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। वाद में तीन साल से सुनवाई चल रही है, लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हो सका है। नियमानुसार जिला उपभोक्ता फोरम में तीन माह में वाद का निस्तारण होना चाहिए, लेकिन यहां कोरम पूरा न होने के कारण दो से तीन साल तक वादों का निस्तारण नहीं हो पाता है। कोरम को पूरा किया जाना चाहिए, ताकि वादों का समय पर निस्तारण हो सके। - हिदायत अली, अधिवक्ता उपभोक्ता फोरम। नवंबर 2025 में अध्यक्ष पर पर नियुक्त देवी शंकर श्रीवास्तव का कार्यकाल पूरा हो गया। उनके स्थान पर बरेली से अधिकारी आते हैं। उन पर अतिरिक्त चार्ज है। इसके अतिरिक्त एक पद पुरुष सदस्य का रिक्त है। रिक्त पदों पर नियुक्ति होने से ही वादों के निस्तारण में तेजी आएगी। - अकील अहमद, अधिवक्ता उपभोक्ता फोरम। यह भी पढ़ें- मैसेज को हल्के में लेना पड़ा भारी! रामपुर में 343 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बत्ती गुल, जानें पूरा मामला.
जागरण संवाददाता, रामपुर। उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए जिला स्तर पर स्थापित जिला उपभोक्ता फोरम में रिक्त पदों के कारण लंबित वादों की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में जिले में करीब 200 वाद लंबित चल रहे हैं। इनमें कई वाद दो से तीन साल तक पुराने हैं। कानून के मुताबिक उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा तीन महीने में हो जाना चाहिए, लेकिन यहां अध्यक्ष समेत दो पद रिक्त हैं। हालांकि बरेली जिले में स्थापित उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष पर यहां का भी अतिरिक्त प्रभार है। वह 15 दिन यहां वादों की सुनवाई करते हैं और 15 दिन बरेली में बैठकर वाद सुनते हैं। सदस्य के भी दो पद हैं, जिसमें एक महिला सदस्य ही नियुक्त हैं। पुरुष सदस्य का पद रिक्त है। इसके चलते पूरे माह सुनवाई नहीं हो पाती है। केस 1-: शहजादनगर थाना क्षेत्र के कमोरा गांव निवासी दिलशाद चालक थे। उनका एक बैंक में खाता था। उनके खाते पर बैंक ने 20 लाख का बीमा किया था। करीब दो साल पहले उनका एक्सीडेंट हो गया। उनकी जान तो बच गई, लेकिन वह 90 फीसद तक विकलांग हो गए। उन्होंने बैंक से बीमा का लाभ मांगा, जिसे बैंक ने देने से इन्कार कर दिया। इस पर उन्होंने डेढ़ साल पहले जिला उपभोक्ता फोरम में अपने अधिवक्ता के माध्यम से वाद दायर किया था। वाद पर अभी तक सुनवाई चल रही है। केस 2-: टांडा की तबस्सुम भी करीब तीन साल से जिला उपभोक्ता फोरम में अपने पति के दुर्घटना बीमा का क्लेम लेने के लिए इंश्योरेंस कंपनी से लड़ रही हैं। उनके पति का करीब तीन साल पहले एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उनका 15 लाख का बीमा था, जिसे बीमा कंपनी ने भुगतान नहीं किया। इस पर उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। वाद में तीन साल से सुनवाई चल रही है, लेकिन अभी तक निस्तारण नहीं हो सका है। नियमानुसार जिला उपभोक्ता फोरम में तीन माह में वाद का निस्तारण होना चाहिए, लेकिन यहां कोरम पूरा न होने के कारण दो से तीन साल तक वादों का निस्तारण नहीं हो पाता है। कोरम को पूरा किया जाना चाहिए, ताकि वादों का समय पर निस्तारण हो सके। - हिदायत अली, अधिवक्ता उपभोक्ता फोरम। नवंबर 2025 में अध्यक्ष पर पर नियुक्त देवी शंकर श्रीवास्तव का कार्यकाल पूरा हो गया। उनके स्थान पर बरेली से अधिकारी आते हैं। उन पर अतिरिक्त चार्ज है। इसके अतिरिक्त एक पद पुरुष सदस्य का रिक्त है। रिक्त पदों पर नियुक्ति होने से ही वादों के निस्तारण में तेजी आएगी। - अकील अहमद, अधिवक्ता उपभोक्ता फोरम। यह भी पढ़ें- मैसेज को हल्के में लेना पड़ा भारी! रामपुर में 343 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बत्ती गुल, जानें पूरा मामला
Consumer Cases Pending Cases Judicial Delays Vacant Posts Consumer Protection Uttar Pradesh Rampur Consumer Court Delays Pending Consumer Cases Rampur District Consumer Forum Vacant Posts Consumer Rights Protection India Insurance Claim Dispute Resolution Timely Consumer Justice Accident Insurance Claim Refusal District Consumer Forum Pending Consumer Cases India Consumer Complaint Resolution Insurance Claim Denial Resolution Rampur District Consumer Forum Backlog Vacant Positions Consumer Court Rampur Delayed Insurance Claims Consumer Protection Rampur News Rampur Latest News Rampur News In Hindi Rampur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
होर्मुज संकट ने निकाला पाकिस्तान का दम, ईंधन की कीमतों में 200 परसेंट की बढ़ोतरीशहबाज शरीफ सरकार ने लग्जरी वाहनों में प्रयुक्त होने वाले हाई-ऑक्टेन ईंधन पर शुल्क को ₹100 से बढ़ाकर ₹300 प्रति लीटर कर दिया है. वैश्विक तेल कीमतों में उछाल और क्षेत्रीय तनाव के कारण पाकिस्तान में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है.
Read more »
पाकिस्तान में तेल की कमी से हाहाकार, प्रीमियम पेट्रोल 200% महंगा हुआ, शहबाज शरीफ क्या बोले?Strait of Hormuz Disruptions: पाकिस्तान में तेल की बढ़ती कीमतों में हाहाकार मचा हुआ है। अब हाई-ऑक्टेन ईंधन को 200 फीसदी बढ़ाकर 300 पाकिस्तानी रुपये कर दिया गया है।
Read more »
एक महीने में 200% रिटर्न, गिरते बाजार में इस क्रिप्टो ने बरसाया पैसा, कीमत बिटकॉइन से बहुत कमCryptocurrency Return: ईरान युद्ध और फेड रिजर्व के सख्त रुख से क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में गिरावट बनी हुई है। वहीं एक क्रिप्टो ऐसी है जिसने जबरदस्त रिटर्न दिया है।
Read more »
₹200 करोड़ के बंगले को लेकर मचा बवाल, कांग्रेस ने BJP नेता पर लगाया संपत्ति छुपाने का आरोपकांग्रेस ने भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर पर चुनावी हलफनामे में बेंगलुरु की 200 करोड़ की संपत्ति छिपाने का आरोप लगाया है. पार्टी ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है. चंद्रशेखर ने अपने हलफनामे में 93 करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की है, जबकि इस आरोप पर अभी तक उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Read more »
‘मुझे मारना है तो AK-47 से 200 गोलियां चलानी होंगी’: यति नरसिंहानंद बोले- सलीम वास्तिक की तरह कोई गला नहीं ...UP Ghaziabad Dasna Devi Temple Mahant Yati Narsinghanand Giri Exclusive Interview Update; डासना मंदिर के प्रमुख और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। 12 मार्च को गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने आतंकी संगठन...
Read more »
क्या है निवेश मित्र 3.0? एक क्लिक पर मिलेंगी 200 सेवाएं, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत, CM योगी ने किया लॉन्चCM Yogi Launch Nivesh Mitra 3.0: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश मित्र 3.0 पोर्टल लॉन्च किया, जिसमें 40 से अधिक विभागों की 200 सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
Read more »
