बालों को बढ़ाने के लिए आज के समय में हम सभी ना जाने किन-किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद भी हमारे बालों में कोई खास अंतर नहीं आता है। वहीं, पहले के समय में लोगों के पास ये सभी चीजे नहीं थीं, फिर उनके बाल इतने लंबे और मजबूत कैसे होते थे? आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते...
बालों को कौन नहीं बढ़ाना चाहता है? हर महिला के दिल में कहीं ना कहीं लंबे बालों को पाने की चाहत होती है। कई महिलाओं के खुद के बाल छोटे होते हैं, लेकिन वो दूसरी महिला के लंबे बालों को देखकर सोचती हैं कि काश मेरे बाल भी इतने लंबे-घने और मजबूत होते। हालांकि, ये बात उनके मन में ही रह जाती है। अब उन्हें ऊपर से ये भी दिखाना होता है कि छोटे बाल बहुत अच्छे और केयर करने में बहुत आसान होते हैं। बता दें कि हम यहां ये बिल्कुल नहीं कहना चाहते हैं कि दुनिया की सभी महिलाओं को लंबे बाल चाहिए, क्योंकि ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो अपनी इच्छा से बालों को छोटा करवा लेती हैं। मगर ये बात भी सच है कि कई महिलाओं को बाल झाड़ने और इनकी केयर ना कर पाने की मजबूरी में भी बालों को कटवाना पड़ता है। अब बालों को कटवाने की वजह चाहे कोई भी हो, लेकिन अगर इन्हें बढ़वाने का मौका मिले तो शायद आप बाल जरूर बढ़ाएंगी। मगर सवाल उठता है कि बाल बढ़ेंगे, कैसे?बाल बढ़ाने के लिए क्या करें? हम सभी जब बालों को बढ़ाने की बात करते हैं, तो दिमाग में कई अलग-अलग शैंपू और कंडीशनर आ जाते हैं। ऐसी बहुत सी कंपनी है, जो बालों को बढ़ाने का दावा करती हैं। उनका कहना होता है कि इन प्रोडक्ट्स को लगाने से हेयर फॉल जैसी कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। इस बात पर भरोसा करते हुए लोग इन केमिकल से भरी चीजों को लगाते हैं।अब ये प्रोडक्ट्स आते इतने महंगे हैं, ऊपर से इनमें मिले हुए केमिकल्स कई मामलों में बालों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। अब ये हुई अभी के समय की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने समय में सदियों पहले लोग अपने बालों को बढ़ाने के लिए क्या करते थे?सदियों पहले कैसे बढ़ाते थे बाल पहले के समय में लोग बालों को बढ़ाने के लिए शैंपू-कंडीशनर और अन्य प्रोडक्ट्स की जगह पर आयुर्वेद का इस्तेमाल करते थे। अब देखिए आयुर्वेद हमेशा से ही भारत की एक अटूट पहचान रहा है। अब समय कुछ ऐसा कि दुनिया भर के लोग आयुर्वेद को अपनाने की जुगत में लगे हैं।आयुर्वेद सेहत ही नहीं त्वचा और बालों के लिए भी गुणकारी होता है। यही वजह है कि पहले के लोग बाल बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल करते थे। आप कहेंगे कि इस तेल के बारे जानकारी हमें कैसे है, तो इसका जवाब न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तेल की रेसिपी शेयर की है। तेल बनाने के लिए सामग्री 100 मिली तिल का तेल 1 छोटा चम्मच आंवला, ब्राह्मी और भृंगराज पाउडर ½ कप गुड़हल के फूल 1 छोटा चम्मच मेथी के बीज, काली मिर्च और रोजमेरीतेल बनाने की विधि बालों के लिए सदियों पुराने इस देसी तेल को बनाने के लिए आपको एक पैन में तिल का तेल डालना है। अब इस तेल को अच्छी तरह से गर्म करना है। इस तेल में आंवला, ब्राह्मी और भृंगराज पाउडर मिलाकर, कुछ देर के लिए पका लें। अब आपको गुड़हल के फूल, मेथी के बीज, काली मिर्च और रोजमेरी को मिलाना है। इन सभी चीजों को अच्छे से उबालकर, गैस बंद कर दें। आपको इस तेल को रातभर के लिए उसी पैन में छोड़ देना है। पहले के लोग बालों में क्या लगाते थे ? View this post on Instagram A post shared by Shweta Shah तेल का कैसे करें इस्तेमाल? अगले दिन सुबह आपको इस तेल को छानकर अलग कर लेना है। आप इसे कांच की बोतल में भरकर रख सकते हैं। अब आपको हफ्ते में 2-3 बार इस तेल को सिर में लगाना है। इससे बालों के टूटने, झड़ने, रूखेपन और जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। बता दें कि ये तेल लगाने से आपके बाल जड़ से मजबूत होंगे। इसके अलावा, आपको बाकी काम प्रकृति यानी नेचर पर छोड़ देना है।.
बालों को कौन नहीं बढ़ाना चाहता है? हर महिला के दिल में कहीं ना कहीं लंबे बालों को पाने की चाहत होती है। कई महिलाओं के खुद के बाल छोटे होते हैं, लेकिन वो दूसरी महिला के लंबे बालों को देखकर सोचती हैं कि काश मेरे बाल भी इतने लंबे-घने और मजबूत होते। हालांकि, ये बात उनके मन में ही रह जाती है। अब उन्हें ऊपर से ये भी दिखाना होता है कि छोटे बाल बहुत अच्छे और केयर करने में बहुत आसान होते हैं। बता दें कि हम यहां ये बिल्कुल नहीं कहना चाहते हैं कि दुनिया की सभी महिलाओं को लंबे बाल चाहिए, क्योंकि ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो अपनी इच्छा से बालों को छोटा करवा लेती हैं। मगर ये बात भी सच है कि कई महिलाओं को बाल झाड़ने और इनकी केयर ना कर पाने की मजबूरी में भी बालों को कटवाना पड़ता है। अब बालों को कटवाने की वजह चाहे कोई भी हो, लेकिन अगर इन्हें बढ़वाने का मौका मिले तो शायद आप बाल जरूर बढ़ाएंगी। मगर सवाल उठता है कि बाल बढ़ेंगे, कैसे?बाल बढ़ाने के लिए क्या करें? हम सभी जब बालों को बढ़ाने की बात करते हैं, तो दिमाग में कई अलग-अलग शैंपू और कंडीशनर आ जाते हैं। ऐसी बहुत सी कंपनी है, जो बालों को बढ़ाने का दावा करती हैं। उनका कहना होता है कि इन प्रोडक्ट्स को लगाने से हेयर फॉल जैसी कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है। इस बात पर भरोसा करते हुए लोग इन केमिकल से भरी चीजों को लगाते हैं।अब ये प्रोडक्ट्स आते इतने महंगे हैं, ऊपर से इनमें मिले हुए केमिकल्स कई मामलों में बालों को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। अब ये हुई अभी के समय की बात, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुराने समय में सदियों पहले लोग अपने बालों को बढ़ाने के लिए क्या करते थे?सदियों पहले कैसे बढ़ाते थे बाल पहले के समय में लोग बालों को बढ़ाने के लिए शैंपू-कंडीशनर और अन्य प्रोडक्ट्स की जगह पर आयुर्वेद का इस्तेमाल करते थे। अब देखिए आयुर्वेद हमेशा से ही भारत की एक अटूट पहचान रहा है। अब समय कुछ ऐसा कि दुनिया भर के लोग आयुर्वेद को अपनाने की जुगत में लगे हैं।आयुर्वेद सेहत ही नहीं त्वचा और बालों के लिए भी गुणकारी होता है। यही वजह है कि पहले के लोग बाल बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल करते थे। आप कहेंगे कि इस तेल के बारे जानकारी हमें कैसे है, तो इसका जवाब न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस तेल की रेसिपी शेयर की है। तेल बनाने के लिए सामग्री 100 मिली तिल का तेल 1 छोटा चम्मच आंवला, ब्राह्मी और भृंगराज पाउडर ½ कप गुड़हल के फूल 1 छोटा चम्मच मेथी के बीज, काली मिर्च और रोजमेरीतेल बनाने की विधि बालों के लिए सदियों पुराने इस देसी तेल को बनाने के लिए आपको एक पैन में तिल का तेल डालना है। अब इस तेल को अच्छी तरह से गर्म करना है। इस तेल में आंवला, ब्राह्मी और भृंगराज पाउडर मिलाकर, कुछ देर के लिए पका लें। अब आपको गुड़हल के फूल, मेथी के बीज, काली मिर्च और रोजमेरी को मिलाना है। इन सभी चीजों को अच्छे से उबालकर, गैस बंद कर दें। आपको इस तेल को रातभर के लिए उसी पैन में छोड़ देना है।पहले के लोग बालों में क्या लगाते थे? View this post on Instagram A post shared by Shweta Shah तेल का कैसे करें इस्तेमाल? अगले दिन सुबह आपको इस तेल को छानकर अलग कर लेना है। आप इसे कांच की बोतल में भरकर रख सकते हैं। अब आपको हफ्ते में 2-3 बार इस तेल को सिर में लगाना है। इससे बालों के टूटने, झड़ने, रूखेपन और जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। बता दें कि ये तेल लगाने से आपके बाल जड़ से मजबूत होंगे। इसके अलावा, आपको बाकी काम प्रकृति यानी नेचर पर छोड़ देना है।
पहले के लोग बालों में क्या लगाते थे बालों को बढ़ाने के लिए क्या करें हेयर फॉल कैसे रोकें हेयर ग्रोथ के लिए टिप्स तिल के तेल के फायदे Balo Ko Badhane Ke Liye Konsa Tel Lgayen Ancient Home Remedy For Long Hair How To Make Hair Growth Oil At Home
