अलीगढ़ में बाथरूम में नहाते समय गीजर की गैस लीक, दम घुटने से छठवीं कक्षा की छात्रा की मौत

Aligarh News News

अलीगढ़ में बाथरूम में नहाते समय गीजर की गैस लीक, दम घुटने से छठवीं कक्षा की छात्रा की मौत
गीजर की गैस से बच्ची की मौतनहाते समय गीजर से दम घुटाअलीगढ़ समाचार
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 51%

यूपी के अलीगढ़ में बाथरूम में नहाने के दौरान गीजर की गैस लीक होने से छात्रा की दम घुटने से मौत हो गई। छात्रा अपनी मां के साथ रह रही थी। पिता राजस्थान में पोस्टेड हैं।

सूरज मौर्या, अलीगढ़: ठंड बढ़ने के साथ गीजर के हादसे सामने आने लगे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र के शिवाजी पुरम, स्वर्ण जयंती नगर का है। जहां अलीगढ़ के लेडी फातिमा स्कूल में छठवीं कक्षा की छात्रा मानवी बाथरूम में नहा रही थी। अचानक गीजर से निकली गैस की वजह से बाथरूम में उसका दम घुट गया। काफी देर तक जब मानवी बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।परिजनों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजन छात्रा मानवी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। बता दें कि अलीगढ़ जिले शिवाजी पुरम कॉलोनी में रहने वाले देवेंद्र सिंह आर्मी में राजस्थान के जैसलमेर में तैनात हैं। पत्नी नीतू प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। जहां वह बच्चों के साथ रहती हैं। 12 साल की मानवी छठीं क्लास में पढ़ती थी। जिसकी रविवार को बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर से निकलने वाली गैस से दम घुट गया और मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। वहीं, उनके पड़ोसी रोहित शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मां नीतू पहली मंजिल पर थीं, जबकि मानवी निचले तल पर बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान घर पर प्लंबर आया, जिसे बाथरूम की मरम्मत के लिए बुलाया गया था। प्लम्बर के आने के बाद मां ने मानवी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पहली मंजिल से जल्दी-जल्दी वह नीचे आई और दरवाजा खटखटाने लगीं। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो उनको शक हुआ।प्लम्बर की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर मानवी बेहोश पड़ी थी। परिजन आनन-फानन में उसे रामघाट रोड स्थित मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मानवी को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।.

सूरज मौर्या, अलीगढ़: ठंड बढ़ने के साथ गीजर के हादसे सामने आने लगे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र के शिवाजी पुरम, स्वर्ण जयंती नगर का है। जहां अलीगढ़ के लेडी फातिमा स्कूल में छठवीं कक्षा की छात्रा मानवी बाथरूम में नहा रही थी। अचानक गीजर से निकली गैस की वजह से बाथरूम में उसका दम घुट गया। काफी देर तक जब मानवी बाहर नहीं आई तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।परिजनों ने छात्रा को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। परिजन छात्रा मानवी को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। बता दें कि अलीगढ़ जिले शिवाजी पुरम कॉलोनी में रहने वाले देवेंद्र सिंह आर्मी में राजस्थान के जैसलमेर में तैनात हैं। पत्नी नीतू प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। जहां वह बच्चों के साथ रहती हैं। 12 साल की मानवी छठीं क्लास में पढ़ती थी। जिसकी रविवार को बाथरूम में नहाते समय गैस गीजर से निकलने वाली गैस से दम घुट गया और मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। वहीं, उनके पड़ोसी रोहित शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे मां नीतू पहली मंजिल पर थीं, जबकि मानवी निचले तल पर बाथरूम में नहाने गई थी। इसी दौरान घर पर प्लंबर आया, जिसे बाथरूम की मरम्मत के लिए बुलाया गया था। प्लम्बर के आने के बाद मां ने मानवी को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पहली मंजिल से जल्दी-जल्दी वह नीचे आई और दरवाजा खटखटाने लगीं। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला तो उनको शक हुआ।प्लम्बर की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर मानवी बेहोश पड़ी थी। परिजन आनन-फानन में उसे रामघाट रोड स्थित मैक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मानवी को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

गीजर की गैस से बच्ची की मौत नहाते समय गीजर से दम घुटा अलीगढ़ समाचार यूपी समाचार क्वार्सी थाना अलीगढ़ Girl Dies Due To Geyser Gas Suffocated By Geyser While Bathing Up News Quarsi Police Station Aligarh

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 21:59:20