बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आयोजित विक्ट्री परेड और सम्मान समारोह से पहले अचानक मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ऐतिहासिक जीत के जश्न से पहले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई. वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसे को लेकर अब नई जानकारी सामने आ रही है. हादसे की वजह सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि आयोजन स्थल पर लापरवाही भी मानी जा रही है. Advertisementदरअसल, घटना के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें फैन्स की बेकाबू भीड़ स्टेडियम के बाहर खड़ी एक कार पर भी चढ़ती नजर आ रही है, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. अब इस पूरे मामले पर भीड़ नियंत्रण, आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. वहीं, प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और हादसे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है.हादसा कैसे हुआ?हजारों की संख्या में RCB फैन्स अपनी टीम को चियर करने और विजेता खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे. इस दौरान भारी भीड़ एक नाले पर डाले गए अस्थायी स्लैब पर खड़ी हो गई. बताया जा रहा है कि स्लैब लोगों का भार नहीं झेल सका और अचानक टूट गया, जिससे भगदड़ मच गई. Advertisement प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टूटते स्लैब के साथ कई लोग नीचे गिर गए और भीड़ में कुचल गए. भगदड़ में 7 लोगों की जान चली गई जबकि दर्जनों घायल हो गए.आयोजन और भीड़ नियंत्रण पर सवालKarnataka State Cricket Association की ओर से RCB खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी को लेकर भारी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे थे. कार्यक्रम से पहले सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के आरोप लगे हैं.उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की प्रतिक्रियाकर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा, "मैं अभी मृतकों या घायलों की सही संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता. मैं मौके पर जा रहा हूं. हमने 5000 से अधिक सुरक्षा स्टाफ तैनात किए थे. स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और विस्तृत जानकारी जल्द साझा की जाएगी."
Bengaluru Stampede RCB जीत समारोह RCB Victory Celebration चिन्नास्वामी स्टेडियम Chinnaswamy Stadium नाले का स्लैब टूटा Drain Slab Collapse भीड़ बेकाबू Uncontrolled Crowd भगदड़ Stampede लोग घायल People Injured कार क्षतिग्रस्त Car Damaged आयोजक लापरवाही Organiser Negligence भीड़ नियंत्रण Crowd Management कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ Karnataka State Cricket Association RCB फैन्स RCB Fans डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार DK Shivakumar IPL 2024 RCB ट्रॉफी जीत RCB Trophy Win विक्ट्री परेड Victory Parade RCB सम्मान समारोह RCB Felicitation Event
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
भारत-पाकिस्तान जंग के वक्त चीन ने PAK को दिया सैटेलाइट सपोर्ट, किसने किया ये दावापहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव में चीन की भूमिका सामने आई है। एक रिसर्च ग्रुप के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान को हथियार, सैटेलाइट और खुफिया जानकारी देकर मदद की।
Read more »
पानी-पानी हुई हाईटेक सिटी बेंगलुरु, सड़कों पर भरा पानी... घरों में भी घुसा, देखें Photos और Videosसोशल मीडिया पर बेंगलुरु के विभिन्न हिस्सों से जलमग्न सड़कों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें दिखाया गया कि बारिश के बीच शहर किस तरह की समस्याओं से जूझ रहा है.
Read more »
झारखंड : देवघर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के विरोध में सड़क पर उतरे लोगझारखंड : देवघर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
Read more »
Shahjahanpur Medical College Oxygen Leak: शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन लीक होने से मची भगदड़Shahjahanpur Medical College Oxygen Leak: शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन लीक होने से मची भगदड़, एक व्यक्ति की मौत की ख़बर.
Read more »
विकास बह रहा है... दिल्ली एयरपोर्ट पर बारिश के बाद बने 'झरना' पर कांग्रेस ने कसा सरकार पर तंजदिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर भारी बारिश हुई। एयरपोर्ट पर पानी भरने से अफरा-तफरी मची। कैनोपी से पानी झरने की तरह बहने लगा। कई उड़ानों को दूसरी जगह डायवर्ट किया गया।
Read more »
पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान कोलंबिया ने लिया वापसशशि थरूर ने कोलंबियाई सरकार के उस बयान पर निराशा जताई थी जिसमें उसने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हुए जानमाल के नुकसान पर संवेदना व्यक्त की थी.
Read more »
