नवंबर में बालकनी खाली मत छोड़िए! इन 4 सब्जियों से घर का गार्डन भर जाएगा, वो भी सिर्फ 45–60 दिन में

Chhatarpur News News

नवंबर में बालकनी खाली मत छोड़िए! इन 4 सब्जियों से घर का गार्डन भर जाएगा, वो भी सिर्फ 45–60 दिन में
Chhatarpur Local NewsKitchen Gardening TipsTips And Tricks
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 108 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 51%

Kitchen Gardening Tips: नवंबर माह में आप अपने घर में ऐसी सब्जियों को उगा सकते हैं, जो कम जगह और कम समय में आपको सब्जियां देने लगती हैं. जानें एक्सपर्ट से

उद्यानिकी एक्सपर्ट डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि आपके घर में स्पेस की कमी है, तो आप बालकनी में ऐसी तमाम सब्जियां उगा सकते हैं, जिन्हें नवंबर माह में लगाना आसान होता है. बात करें बैंगन सब्जी की जिसे घर में उगाना बहुत आसान होता है.

नवंबर माह में वातारण में नमी भी रहती है. ठंड भी ज्यादा नहीं पड़ती है. धूप भी पर्याप्त मात्रा में निकलती है. ऐसे मौसम में घर के गमले में बैंगन को आसानी से उगाया जा सकता है. गमला छोटा नहीं बड़ा लेना है, जिसमें कुछ इंच की गहराई पर बीज या पौधा रोप देना है. रोपने के बाद धीरे-धीरे पानी देना शुरू कर दें. बैंगन को रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे की धूप जरूरी है. ध्यान दें कि गमले में पानी भरने न पाए. नहीं तो बीज या पौधा कमजोर पड़ सकता है. रोपाई से पहले गमले में जैविक खाद या कंपोस्ट खाद भी डाल लें. लगभग 45 दिन बाद पौधों में फल आने शुरू हो जाते हैं. घरों में ठंड मौसम के दौरान सबसे ज्यादा डिमांड फूल गोभी की होती है. इसे भी आप अक्टूबर माह में लगा सकते हैं. बाजार से फूलगोभी के बीज ले आएं और घर के गार्डन में रोप दें. बीजों की दूरी 1 बीता रखें. ऐसा करने से फ़ूल गोभी को फैलने की जगह मिल जाती है. अब बात करते हैं एक ऐसी सब्जी की जिसे लगाना और भी आसान होता है. इस सब्जी का नाम है सेमी सब्जी. सेमी सब्जी को भी हम 12 महीने उगा सकते हैं. यह सब्जी भी बहुत ही फायदेमंद होती है. आपको बाजार से सेम का बीज लाना है या किसी किसान भाई से ही मांग लेना है और आपको नमी वाली मिट्टी में इसको रोप देना है. यह कुछ दिन बाद अंकुरित हो जाएगी और समयानुसार इसमें फल आने शुरू हो जाएंगे. बात करते हैं गिलकी सब्जी जिसकी डिमांड 12 महीने रहती है. घर में लगाने जा रहे हैं, तो सबसे पहले ताजे और अच्छे किस्म के गिलकी यानी नेनुआ के बीजों का चयन करें. एक गमले या ग्रो बैग में 2-3 इंच गहरे छेद करके उनमें बीज बोएं. बीजों के बीच 4-6 इंच की दूरी रखें. बीजों को मिट्टी से ढक दें और हल्के से पानी दें. गिल्की के लिए रेतीली दोमट मिट्टी सबसे अच्छी होती है. आप मिट्टी में रेत और गोबर की खाद या जैविक खाद मिला सकते हैं. गमले की मिट्टी हमेशा थोड़ी नम रखें, लेकिन गीली न होने दें. जब पौधे छोटे हों तो दिन में एक बार पानी दें. जैसे-जैसे पौधे बड़े होते जाते हैं, पानी देने की मात्रा और निरंतरता बढ़ा सकते हैं. गिल्की के पौधे को बढ़ाने के लिए सहारे की आवश्यकता होती है. आप इसे अपनी बालकनी में लगा सकते हैं. ये बेल सब्जी होती है. जिसे रस्सी के सहारे की आवश्यकता होती है. साथ ही एक मजबूत बांस या लकड़ी की छड़ी का उपयोग करके भी पौधे को सहारा दे सकते हैं. गिलकी की कटाई आमतौर पर बुवाई के 60-70 दिन बाद की जाती है, जब गिलकी हरे रंग की हो और उसमें स्पंज जैसा महसूस हो तो उसे काट लें.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Chhatarpur Local News Kitchen Gardening Tips Tips And Tricks Gardening Tips घर की बालकनी में सब्जियां उगाना नवंबर में कौन-सी सब्जियां लगाएं बैंगन उगाने का तरीका फूलगोभी रोपाई सेम की खेती घर में गिलकी उगाने की विधि Balcony Gardening India Organic Gardening At Home नवंबर में बालकनी में कौन सी सब्जीयां लगाएं घर पर गमले में लगाने वाली सब्जियों के नाम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गोरखपुर में सियर चौराहे जाम लगाने के मामले में आठ नामजद, 60 अज्ञात पर मुकदमागोरखपुर में सियर चौराहे जाम लगाने के मामले में आठ नामजद, 60 अज्ञात पर मुकदमागोरखपुर के सियर चौराहे पर जाम लगाने के मामले में पुलिस ने आठ नामजद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई यातायात बाधित करने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही...
Read more »

સૌરાષ્ટ્રવાસીઓ માટે ખુશખબર : આવતીકાલથી બે મોટા શહેરો વચ્ચે દોડશે નવી લોકલ ટ્રેન, ભાડું માત્ર 45 રૂપિયાસૌરાષ્ટ્રવાસીઓ માટે ખુશખબર : આવતીકાલથી બે મોટા શહેરો વચ્ચે દોડશે નવી લોકલ ટ્રેન, ભાડું માત્ર 45 રૂપિયાRajkot To Porbandar Train : મનસુખ માંડવિયાએ રાજકોટ-પોરબંદરની નવી લોકલ ટ્રેનને લીલી ઝંડી આપી. આવતીકાલથી રાજકોટ-પોરબંદરની મુસાફરી માત્ર 45 રૂપિયામાં
Read more »

सिर्फ 60 सेकंड में सेफ हो जाएगा WhatsApp, तुरंत ऑन करें ये सेटिंगसिर्फ 60 सेकंड में सेफ हो जाएगा WhatsApp, तुरंत ऑन करें ये सेटिंगWhatsApp safety tips: वॉट्सऐप दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर है. इस वजह से हैकर्स वॉट्सऐप यूजर्स को टार्गेट करने की कोशिश में रहते हैं.
Read more »

SIR in Bengal: মেয়ের নাম নেই ভোটার লিস্টে, আসেনি এনুমারেশন ফর্মও! আতঙ্কে বৃদ্ধ বাবার আত্মহত্যা...মর্মান্তিক...SIR in Bengal: মেয়ের নাম নেই ভোটার লিস্টে, আসেনি এনুমারেশন ফর্মও! আতঙ্কে বৃদ্ধ বাবার আত্মহত্যা...মর্মান্তিক...In SIR in Bengal another shocking case has happened in Jalpaiguri as a 60 years old father has taken his life as his daughter does not receive the enumeration form
Read more »

मदमस्त होकर नाचे शाहरुख, 'छैय्या छैय्या' पर किया डांस, फैंस ने की तारीफमदमस्त होकर नाचे शाहरुख, 'छैय्या छैय्या' पर किया डांस, फैंस ने की तारीफमदमस्त होकर नाचे शाहरुख खान, 'छैय्या छैय्या' पर किया डांस, फैंस बोले- कौन कहेगा कि 60 साल के हो गए हैं
Read more »

மூத்த குடிமக்களுக்கு நிவாரணம்: 60 வயதில் தானாக தொடங்கும் ஓய்வூதியம், மாநில அரசின் மாஸ்டர் பிளான்மூத்த குடிமக்களுக்கு நிவாரணம்: 60 வயதில் தானாக தொடங்கும் ஓய்வூதியம், மாநில அரசின் மாஸ்டர் பிளான்Pensioners Latest News: மூத்த குடிமக்கள், அரசு அலுவலகங்களுக்குச் செல்லாமல், நீண்ட வரிசையில் நிற்காமல், எந்த படிவங்களையும் நிரப்பாமல் மாத ஓய்வூதியத்தை பெறலாம். இதை பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:49:10