नरसंहार में मारे गए 50 लाख यहूदियों की इजराइल ने कर डाली पहचान, याद वाशेम का बड़ा दावा

Holocaust Genocide News

नरसंहार में मारे गए 50 लाख यहूदियों की इजराइल ने कर डाली पहचान, याद वाशेम का बड़ा दावा
Today Latest Hindi NewsJews GenocideYad Vashem
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 89 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 63%

Holocaust genocide: ये घोषणा ऐसे समय में हुई है जब गवाही देने वाले नरसंहार के जीवित पीड़ितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है. 2025 की शुरुआत में क्लेम्स कॉन्फ्रेंस की तरफ से नरसंहार की गवाही देने वाले लोगों की संख्या का अंदाजा लगाया गया था.

Jews genocide: होलोकॉस्ट में मारे गए 60 लाख यहूदियों को लेकर इजरायली शोधकर्ताओं ने बड़ा दावा किया है. शोधकर्ताओं के अनुसार उन्होंने होलोकॉस्ट में मारे गए 60 लाख में से 50 लाख यहूदियों की पहचान कर ली है.

इसके साथ-साथ उन्होंने बचे हुए 10 लाख लोगों की पहचान भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए करने की संभावना भी जताई है. इजरायल के वर्ल्ड होलोकॉस्ट रिमेंबरेंस सेंटर यानि कि याद वाशेम ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी है. 50 लाख नाम ढूंढे याद वाशेम ने बताया कि उसने होलोकॉस्ट में मारे गए 50 लाख यहूदियों के नाम ढूंढ निकाले हैं. उन्होंने इसे ऐतिहासिक और मील का पत्थर भी बताया. नाजियों की तरफ से की गई ज्यादती और नरसंहार का शिकार हुए यहूदियों की पहचान को वापस दिलाने की दिशा में याद वाशेम ने उनके इसे दशकों पुराने मिशन की बड़ी कामयाबी भी करार दिया है. सेंटर की तरफ से यह भी कहा गया ये घोषणा ऐसे समय में हुई है जब गवाही देने वाले नरसंहार के जीवित पीड़ितों की संख्या लगातार कम होती जा रही है. 2025 की शुरुआत में क्लेम्स कॉन्फ्रेंस की तरफ से नरसंहार की गवाही देने वाले लोगों की संख्या का अंदाजा लगाया गया था. जिसके अनुसार अभी सिर्फ 2 लाख पीड़ित लोग जिंदा है जो आने वाले सात साल में लगभग आधे रह जाएंगे. यह भी पढ़ें: PHOTOS: दुनिया का वो इकलौता देश, जिसके पास हैं सबसे ज्यादा 16 हजार एयरपोर्ट; किसी भी कस्बे से भर लें उड़ान ढाई लाख की और संभावना याद वाशेम सेंटर ने 50 लाख लोगों के अलावा बचे 10 लाख यहूदियों में से एआई और मशीन लर्निंग जैसी नई टेक्नोलॉजी के जरिए सिर्फ ढाई लाख और लोगों के नाम पता लगाने की संभावना जताई है. सेंटर चेयरमैन डैनी डायन की तरफ से जारी बयान में पचास लाख यहूदियों के नाम तक पहुंचने को एक मील का पत्थर बताया गया है, क्योंकि ये उनको अधूरी जिम्मेदारी की याद दिलाता रहता है. डैनी का मानना है हर नाम के पीछे एक ऐसी जिंदगी है जो मायने रखती थी. इनमें वो बच्चे भी शामिल हैं जो कभी बड़े नहीं हुए, वो माता पिता भी शामिल हैं जो कभी घर नहीं लौट सके; इनमें वो आवाज भी हैं जिन्हें हमेशा के लिए खामोश कर दिया गया. सेंटर चैयरमेन ने हर पीड़ित को याद रखे जाने को अपना नैतिक कर्तव्य बताते हुए किसी को भी गुमनामी के अंधेरे में पीछे नहीं छूट जाने की बात कही है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Today Latest Hindi News Jews Genocide Yad Vashem Aaj Ki Taza Khabar Israel World Holocaust Remembrance Center होलोकॉस्ट नरसंहार यहूदी नरसंहार इजराइल याद वाशेम आज की ताजा खबरें

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

50 வினாடி நடிக்க 5 கோடி சம்பளம் வாங்கிய நடிகை! ரொம்ப அதிகமா இருக்கே..யார் தெரியுமா?50 வினாடி நடிக்க 5 கோடி சம்பளம் வாங்கிய நடிகை! ரொம்ப அதிகமா இருக்கே..யார் தெரியுமா?Actress Charged 50 Crores For 50 Seconds AD : தமிழ் திரையுலகில், முக்கிய நடிகையாக இருக்கும் ஒருவர், 50 வினாடி விளம்பரத்திற்கு 5 கோடி வாங்கியிருக்கிறார். அவர் யார் தெரியுமா?
Read more »

Nayanthara: 50 సెకన్లు షూటింగ్ రూ.50 కోట్ల సంపాదన..చిరంజీవి హీరోయిన్ ముక్కుపిండి వసూలు చేసింది!Nayanthara: 50 సెకన్లు షూటింగ్ రూ.50 కోట్ల సంపాదన..చిరంజీవి హీరోయిన్ ముక్కుపిండి వసూలు చేసింది!Nayanthara 50 Crore Remuneration: తెలుగు చిత్ర పరిశ్రమలో ఒక ప్రముఖ నటి 50 సెకన్ల ప్రకటన కోసం రూ. 5 కోట్లు వసూలు చేసింది. ఆమె ఎవరో తెలుసా?
Read more »

लखीमपुर: रबी सीजन में किसानों को 50% अनुदान पर प्रमाणित बीज उपलब्धलखीमपुर जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। रबी सीजन में गेहूं, सरसों, चना, मटर और मसूर के प्रमाणित बीज अब 50 प्रतिशत अनुदान पर राजकीय कृषि बीज भंडारों पर उपलब्ध हैं। किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर तक बीज मिलेगा। शरदकालीन गन्ने के साथ सरसों की इंटरक्रॉपिंग के लिए मुफ्त बीज भी उपलब्ध है। बीज वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नमूनों की जांच की जा रही है। अवैध बीज बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसानों से बिल लेने की अपील की गई है।
Read more »

भारत में करीब 50 प्रतिशत मिलेनियल्स को एआई से नौकरी खोने का डर : रिपोर्टभारत में करीब 50 प्रतिशत मिलेनियल्स को एआई से नौकरी खोने का डर : रिपोर्टभारत में करीब 50 प्रतिशत मिलेनियल्स को एआई से नौकरी खोने का डर : रिपोर्ट
Read more »

एनडीए का घोषणापत्र: 1 करोड़ नौकरी का वादा, 50 लाख करोड़ का निवेश, कांग्रेस का तंजएनडीए का घोषणापत्र: 1 करोड़ नौकरी का वादा, 50 लाख करोड़ का निवेश, कांग्रेस का तंजएनडीए ने बिहार चुनाव के लिए 69 पन्नों का घोषणापत्र जारी किया, जिसमें 1 करोड़ नौकरी और 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया गया है। कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए इसे '26 सेकंड' में जारी किया गया बताया।
Read more »

इजरायली शोधकर्ताओं ने होलोकॉस्ट के 50 लाख पीड़ितों की पहचान कीइजरायली शोधकर्ताओं ने होलोकॉस्ट के 50 लाख पीड़ितों की पहचान कीइजरायली शोधकर्ताओं ने सोमवार को कहा कि होलोकॉस्ट में मारे गए 60 लाख से अधिक यहूदियों में से 50 लाख की पहचान कर ली गई है। शोधकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि बाकी की पहचान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से भविष्य में हो सकती है। यह याद वाशेम के दशकों पुराने मिशन की एक बड़ी कामयाबी है।
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:40:58