नए वाले iPhone 17 और iPhone 16 पर डिस्काउंट: अभी कौन-सा खरीदें? दूर करें कंफ्यूज

Iphone 17 News

नए वाले iPhone 17 और iPhone 16 पर डिस्काउंट: अभी कौन-सा खरीदें? दूर करें कंफ्यूज
Iphone 16Iphone ComparisonIphone Price
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 53%

एप्पल ने हाल ही में iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें iPhone 16 की तुलना में कई अपग्रेड हैं। iPhone 16 अमेजन पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जबकि iPhone 17 एप्पल स्टोर पर बैंक ऑफर्स के साथ मिल रहा है। iPhone 17 में बेहतर कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले है, लेकिन iPhone 16 बजट के अनुकूल विकल्प है। दोनों ही डिवाइस अपने फीचर्स के साथ ग्राहकों को आकर्षित...

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने कुछ वक्त पहले ही अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज के तहत इस बार भी चार नए आईफोन मॉडल पेश किए गए हैं। हालांकि इस बार न सिर्फ प्रो मॉडल बल्कि नॉन प्रो बेस वेरिएंट में भी कई अपग्रेड किए गए हैं। फोन में इस बार लेटेस्ट प्रोसेसर और अपने पिछले मॉडल iPhone 16 की तुलना में कई बेहतरीन फीचर्स मिल रहे हैं। ऐसे में अब अगर आप iPhone खरीदने की सोच रहे हैं और दोनों में से किसी एक को चुनने में कंफ्यूज हो रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर हैं। यहां हम आपको इन दोनों डिवाइस की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और आपको कौन सा फोन खरीदना चाहिए इसके बारे में बताएंगे। चलिए जानें.

.. iPhone 16 vs iPhone 17: कीमत और डिस्काउंट ऑफर iPhone 16 का बेस वेरिएंट 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसे अभी आप अमेजन से सिर्फ 66,900 रुपये में खरीद सकते हैं, जो इसकी ैतुला प्राइस 79,900 रुपये से कम है। बैंक ऑफर्स के साथ इसकी कीमत 4,000 रुपये और कम हो जाएगी, जिससे आप फोन को सिर्फ 62,900 रुपये में खरीद सकते हैं। दूसरी तरफ एप्पल का नया वाला iPhone 17 एप्पल के ऑनलाइन स्टोर पर 82,900 रुपये में लिस्टेड है, जहां से कुछ बैंक कार्ड पर कंपनी फ्लैट 5,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिससे आप इस लेटेस्ट डिवाइस को भी सस्ते में खरीद सकते हैं। iPhone 16 vs iPhone 17: स्पेसिफिकेशन सबसे पहले iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिल रहा है। साथ ही फोन में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। यह डिवाइस एप्पल के A18 प्रोसेसर से लैस है। सामने की तरफ फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा है। दूसरी तरफ iPhone 17 में भी डुअल रियर कैमरा दिया गया है लेकिन इसमें OIS के साथ 48MP का प्राइमरी शूटर और 48MP का ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल रहा है। साथ ही इस डिवाइस में एप्पल का नया A19 प्रोसेसर है और डिवाइस में थोड़ा बड़ा 6.3-इंच का LTPO सुपर रेटिना XDR OLED पैनल है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। सेल्फी के लिए भी फोन में 18MP का कैमरा है। iPhone 16 vs iPhone 17: अभी कौन-सा खरीदें? फीचर्स के मामले में तो iPhone 17 क्लियर विनर है। लगभग 18,000 से 20,000 रुपये ज्यादा खर्च करके आपको बेहतर डुअल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। साथ ही फोन में पावरफुल प्रोसेसर, एक बेहतर सेल्फी कैमरा और स्टोरेज भी दोगुनी मिल रहा है। हालांकि अगर आपका बजट कम है और आप ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते तो iPhone 16 आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है जिसमें एप्पल के कई AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। यह भी पढ़ें- 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले दो शानदार 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Iphone 16 Iphone Comparison Iphone Price Iphone Specifications Apple Iphone Iphone Discount Iphone Features Smartphone Comparison New Iphone

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Aaj Ka Panchang: ये है 17 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मासिक शिवरात्रि, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang: ये है 17 नवंबर का पूरा दैनिक पंचांग, आज मासिक शिवरात्रि, जानें राहुकाल कब तक!Aaj Ka Panchang 17 November 2025: सोमवार का दिन यानी 17 नवंबर 2025 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
Read more »

iPhone का पूरा गेम बदलने जा रहा है Apple! Foldable, Curved Display और नए Pro Models की तैयारी शुरूiPhone का पूरा गेम बदलने जा रहा है Apple! Foldable, Curved Display और नए Pro Models की तैयारी शुरूयह ट्रांसफॉर्मेशन सितंबर 2025 में शुरू हुआ, जब Apple ने नया iPhone Air और री-डिजाइन किया हुआ iPhone 17 Pro लॉन्च किया. लेकिन यह सिर्फ शुरुआत है. अगले साल यानी 2026 में Apple अपना पहला Foldable iPhone पेश करने वाला है- एक ऐसा प्रोजेक्ट जिस पर Apple कई सालों से काम कर रहा है.
Read more »

Apple 2026 से iPhone लॉन्च में करेगा बड़ा बदलाव, लिस्ट में देखें कौन-सा मॉडल कब आएगाApple 2026 से iPhone लॉन्च में करेगा बड़ा बदलाव, लिस्ट में देखें कौन-सा मॉडल कब आएगाएप्पल 2026 से आईफोन लॉन्च करने की रणनीति में बदलाव कर सकता है। कंपनी हर साल दो लॉन्च इवेंट करने की योजना बना रही है। पहला इवेंट फ्लैगशिप मॉडल्स के लिए होगा, जैसे iPhone 18 Pro और iPhone Fold। दूसरा इवेंट स्प्रिंग में होगा, जिसमें iPhone 18 और iPhone 18e जैसे किफायती मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। ऐसा मौजूदा टाइमलाइन के बोझ और राजस्व बढ़ाने के अवसरों की कमी...
Read more »

70 हजार है बजट? OnePlus 15 खरीदें या iPhone 17 लेना रहेगा सही70 हजार है बजट? OnePlus 15 खरीदें या iPhone 17 लेना रहेगा सहीiPhone 17 vs OnePlus 15: 70 हजार रुपये बजट है और एक नया फोन खरीदना चाहते हैं. ऐसे में आपको कई विकल्प मिल जाएंगे. हाल में लॉन्च हुए OnePlus 15 से लेकर कुछ डिस्काउंट के बाद iPhone 17 तक आपको इस बजट में मिलेंगे. अब सवाल है कि कंज्यूमर को इस बजट में कौन-सा फोन खरीदना चाहिए.
Read more »

Galaxy S26 Series के तीनों मॉडल स्लिम और लाइट डिजाइन के साथ करेंगे एंट्री, iPhone 17 सीरीज से भी होंगे हल्केGalaxy S26 Series के तीनों मॉडल स्लिम और लाइट डिजाइन के साथ करेंगे एंट्री, iPhone 17 सीरीज से भी होंगे हल्केसैमसंग जल्द ही Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करने वाला है, जिसके स्मार्टफोन पतले और हल्के होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, गैलेक्सी एस26 का वजन 164 ग्राम, एस26 का 191 ग्राम और एस26 अल्ट्रा का 214 ग्राम हो सकता है। उम्मीद है कि इस सीरीज में वायरलेस और वायर्ड चार्जिंग की स्पीड बढ़ाई जाएगी, हालांकि हार्डवेयर में बड़े बदलाव की संभावना कम...
Read more »

iPhone यूजर्स सावधान! एक गलती से हैकर्स के हाथ में जा सकता है आपका पूरा डेटा, पढ़ लीजिए सरकारी चेतावनीiPhone यूजर्स सावधान! एक गलती से हैकर्स के हाथ में जा सकता है आपका पूरा डेटा, पढ़ लीजिए सरकारी चेतावनीयह वॉर्निंग इसलिए दी गई है क्योंकि Apple के ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खतरनाक कमजोरियां (vulnerabilities) पाई गई हैं. इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन या लैपटॉप में घुस सकते हैं और आपका निजी डेटा चुरा सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 09:32:20