नई चेतना अभियान 4.0 का शुभारंभ, बढ़ेगी आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी

Nai Chetna Abhiyan 4.0 News

नई चेतना अभियान 4.0 का शुभारंभ, बढ़ेगी आजीविका के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी
Women EmpowermentLivelihood OpportunitiesSkill Development Training
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 120 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 96%
  • Publisher: 53%

नई चेतना अभियान 4.

जागरण संवाददाता, शिवहर। नई चेतना अभियान 4.0 का शुभारंभ नई दिल्ली में आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। इसका सीधा प्रसारण जिला जीविका कार्यालय में किया गया, जिसमें जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक की उपस्थिति में सभी कर्मी एवं बुक कीपर ने भाग लिया। बताया गया कि आजीविका मिशन द्वारा चलाए जाने वाला नई चेतना 4.

0 एक राष्ट्रीय अभियान है, जिसका उद्देश्य लिंग आधारित हिंसा का मुकाबला करना, लैंगिक समानता को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है। इस अभियान का संचालन विभिन्न विभागों जैसे महिला एवं बाल विकास,पंचायती राज, युवा मामले और खेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण, गृह मंत्रालय, न्याय विभाग, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ मिल कर किया जा रहा है। मौके पर विभिन्न राज्यों से आई दीदियों ने अपने सफलता की कहानी सुनाई। इसमें बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के दीदी अधिकार केंद्र की गए जेंडर समन्वयक पूनम कुमारी ने भी अपने बचपन से के कर अभी तक की संघर्ष की कहानी सुनाई एवं उन्होंने बताया कि जीविका ने इस संघर्ष में उसका साथ दिया एवं जीविका की बदौलत इस मुकाम पहुंचीं। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जिला परियोजना प्रबंधक अभिनव प्रिय ने संबोधित करते हुए कहा कि नई चेतना अभियान 4.0 का उद्देश्य महिलाओं की भागीदारी को आजीविका के क्षेत्र में बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अगर आजीविका में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाए तो देश की तरक्की तेज गति से होगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं पुरुष बराबर हैं लेकिन सामाजिक कुरीतियों के कारण महिलाएं आगे नहीं बढ़ पा रही हैं उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं का संसाधनों तक पहुंच को बढ़ाना भी है साथ ही उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं के प्रति हिंसा उन्मूलन के अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर पर आरंभ किया गया है। इसका समापन अंतर राष्ट्रीय मानव एकता दिवस 23 दिसंबर 2025 तक चलेगा। जीविका के प्रबंधक सामाजिक विकास ओसामा हसन ने कहा कि चार सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में अलग अलग अलग सप्ताह में अलग अलग थीम पर गतिविधियां की जाएगी। प्रथम सप्ताह में महिलाओं के आर्थिक भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं दृष्टिकोण में परिवर्तन लाने के लिए, दूसरे सप्ताह में महिलाओं को संसाधनों तक समान और व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना, तीसरे सप्ताह में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और आवाजाही को बेहतर बनाना एवं चौथे सप्ताह में महिलाओं पर पढ़ने वाले घरेलू कार्य व देखभाल के असमान बोझ को चुनौती देने जैसी गतिविधियां की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी गतिविधियों को एकुअल ऐप में बुक कीपर, मास्टर बुक कीपर जेंडर समन्वयक द्वारा दर्ज किया जाएगा। मौके पर प्रबंधक संस्था निर्माण एवं क्षमतावर्द्धन गुलाम कौसर, प्रबंधक सामुदायिक वित्त राजेश कुमार प्रबंधक कृषि अनिल कुमार समेत अन्य कर्मी एवं बुक कीपर मौजूद थे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रखंड परियोजना प्रबंधकों की उपस्थिति में प्रखंड कार्यालय में संकुल संघ के लीडर की उपस्थिति में संकुल संघों में, जेंडर समन्वयक की उपस्थिति में दीदी अधिकार केंद्रों एवं ग्राम संगठन में देखा गया।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Women Empowerment Livelihood Opportunities Skill Development Training Women's Participation Economic Empowerment Self-Reliance Community Development Women's Livelihood Nai Chetna Abhiyan Sheohar News Sheohar Latest News Sheohar News In Hindi Sheohar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली में आया 4.0 तीव्रता का भूकंप, लोगों को महसूस हुआ झटकादिल्ली में आया 4.0 तीव्रता का भूकंप, लोगों को महसूस हुआ झटकादिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह एक 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र धौलाकुंआ के पास था।
Read more »

BGMI 4.0 Update की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन से मिलेंगे नए फीचर्स और थीमBGMI 4.0 Update की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन से मिलेंगे नए फीचर्स और थीमPUBG BGMI 4.0 Update बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्लेयर्स के लिए खुशखबरी है। BGMI 4.
Read more »

डीएलसी कैंपेन 4.0 के पहले चार दिनों में 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जेनरेटडीएलसी कैंपेन 4.0 के पहले चार दिनों में 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जेनरेटडीएलसी कैंपेन 4.0 के पहले चार दिनों में 55 लाख से अधिक डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट हुए जेनरेट
Read more »

இபிஎப்ஒ, ரயில்வே ஓய்வூதியர்களுக்கு மத்திய அரசின் சூப்பர் ஹேப்பி நியூஸ்!இபிஎப்ஒ, ரயில்வே ஓய்வூதியர்களுக்கு மத்திய அரசின் சூப்பர் ஹேப்பி நியூஸ்!EPFO : இபிஎப்ஒ, ரயில்வே உள்ளிட்ட துறைகளின் ஓய்வூதியதாரர்களுக்கான டிஜிட்டல் ஆயுள் சான்றிதழ் சேவை பிரச்சாரம் 4.0-ஐ மத்திய இணை அமைச்சர் டாக்டர் ஜிதேந்திர சிங் இன்று தொடங்கி வைத்தார்.
Read more »

पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए देश भर में चलाया जा रहा डीएलसी अभियान 4.0पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए देश भर में चलाया जा रहा डीएलसी अभियान 4.0पेंशनभोगियों के डिजिटल सशक्तीकरण के लिए देश भर में चलाया जा रहा डीएलसी अभियान 4.0
Read more »

Railway: कोटा-मथुरा से हावड़ा-बर्द्धमान तक कवच 4.0 ने संभाली सुरक्षा कमान, 155 स्टेशन और 2,892 इंजर कवच से लैसRailway: कोटा-मथुरा से हावड़ा-बर्द्धमान तक कवच 4.0 ने संभाली सुरक्षा कमान, 155 स्टेशन और 2,892 इंजर कवच से लैसभारतीय रेलवे में यात्री सुरक्षा को नई दिशा देने वाली स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच 4.0 तेजी से विस्तार कर रही है। रेल मंत्रालय द्वारा आरटीआई के तहत दी गई जानकारी में यह खुलासा
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:48:58