जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऊधमपुर में ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत की गई। पुलिस ने मादक पदार्थों के कारोबार को खत्म करने के लिए जनता से सहयोग मांगा है और कहा है कि ड्रग तस्करों को बख्शा नहीं...
डिजिटल डेस्क, ऊधमपुर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ड्रग तस्करों के खिलाफ जारी अभियान को जारी रखते हुए एक बार फिर इस कारोबार से जुड़े एक तस्कर की संपत्ति को जब्त कर आपराधिक तत्वों को यह संदेश दिया कि समाज में नशे का जहर फैलाने वाले अपराधियों को केवल सजा देकर छोड़ा नहीं जाएगा। इस बार ऊधमपुर पुलिस ने ड्रग तस्कर तारिक हुसैन के रिहायशी घर को जब्त किया है। पुलिस स्टेशन रैंबल से मिली जानकारी के अनुसार तारिक के खिलाफ यह कार्रवाई थाने में दर्ज एक मामले के एवज में की गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने यह पाया कि तारिक हुसैन पुत्र शाह मोहम्मद निवासी चक, जिला ऊधमपुर, जो कुख्यात ड्रग तस्कर है, एक अचल संपत्ति से जुड़ा है। पूछताछ करने पर पता चला कि चक ऊधमपुर में जमीन खसरा नंबर 1624/1625 पर उसका एक रिहायशी घर बना है। मिले सबूतों के आधार पर जब अधिकारी ने जब अपना जांच का दायरा बढ़ाया तो यह बात सामने आई की ड्रग तस्कार ने यह संपत्ति नशे के कारोबार से कमाए गए पैसे से बनाई थी। इस पर कानूनी आदेश का पालन करते हुए पुलिस से मिले तमाम सबूतों के आधार पर जिला प्रशासन ने संपत्ति को जब्त करने के आदेश जारी किए। अटैच की गई संपत्ति की कीमत करीब 70 लाख रुपये है जो अब उधमपुर पुलिस की नारकोटिक्स अपराधियों के खिलाफ तेज कार्रवाई के तहत अटैच कर दी गई है। ऊधमपुर पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस साल पुलिस की एनडीपीएस प्रॉपर्टी अटैचमेंट की संख्या अब तक 12.
70 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो ड्रग तस्करों के खिलाफ उसकी लगातार कार्रवाई को दर्शाता है।
Drug Smuggler Udhampur Asset Seizure Narcotics Control NDPS Act Drug Trafficking Jammu And Kashmir Police Action Illegal Property Udhampur News Udhampur Latest News Udhampur News In Hindi Udhampur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
70's के Most Handsome Man थे धर्मेंद्र, देखें जवानी के अनदेखे फोटो60 के दशक के सुपरस्टार धर्मेंद्र अपने समय से सबसे हैंडसम हीरो में से एक थे। हिंदी फिल्म इतिहास के सबसे खूबसूरत हीरो में से धर्मेंद्र एक माने जाते हैं।
Read more »
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना: क्या आपने अभी तक नहीं कराया रजिस्ट्रेशन? 400 बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका..साथ में 6000 रुपयेcm pratigya yojana: बिहार के युवाओं को इंटर्नशिप के लिए cmpratigya.bihar.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जारी हैं। अब तक 70 हजार युवा फॉर्म भर चुके हैं।
Read more »
सीएम रेखा गुप्ता ने 70 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया उद्घाटन, कहा- हमने 10 महीनों में बदली दिल्ली की सूरतदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शक्ति नगर से 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ किया। इन केंद्रों पर नियमित स्वास्थ्य जांच, डॉक्टर परामर्श, दवाइयां सहित कई सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी।
Read more »
दिल्ली: 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हर कॉलोनी तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएंदिल्ली: 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- हर कॉलोनी तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
Read more »
सरकारी नौकरी: AIIMS में सीनियर रेजिडेंट सहित 172 पदों पर निकली भर्ती; एज लिमिट 45 साल, बिना एग्जाम के सिलेक...मध्यप्रदेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), कल्याणी में 70 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimskalyani.edu.
Read more »
शिक्षक से लॉटरी के नाम पर 70 लाख की ठगी, RBI गवर्नर और वित्त मंत्री बनकर देते रहे धमकी, 5 साल तक बनाया शिकारCyber Fraud In Ghazipur: गाजीपुर में एक सरकारी शिक्षक को लॉटरी जीतने का लालच देकर 2019 से 2024 तक 70 लाख रुपये से अधिक की ठगी का शिकार बनाया गया।
Read more »
