फिल्म 'धुरंधर' में 'चौधरी असलम' के किरदार से धूम मचाने वाले संजय दत्त असल जिंदगी में भी राजाओं जैसी आलीशान लाइफ जीते हैं। जिसका सबूत मुंबई के पॉश पाली हिल्स इलाके में बना उनका आलीशान घर है। जिसके कोने-कोने में क्लासी और विंटेज चार्म देखने को मिलता है। संजय दत्त के इस आलीशान घर के होम डेकोर से जुड़े कुछ खास सीक्रेट आपके काम आ सकते...
फिल्म 'धुरंधर' में एसपी 'चौधरी असलम' का दमदार किरदार निभाने वाले संजय दत्त का रील लाइफ ऑरा जितना शानदार है, उनकी रियल लाइफ भी उतनी ही गॉर्जियस है। मुंबई के सबसे महंगे और पॉश इलाके पाली हिल्स में उनका आलीशान बंगला है। जिसकी कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये बताई जाती है। जिसे माता-पिता नरगिस और सुनील दत्त की यादों से सजाया गया है। घर के इंटीरियर में बेशकीमती सामान, चमकदार मार्बल फ्लोरिंग और कांच की बड़ी खिड़कियों का इस्तेमाल हुआ है, जो घर को खुला और हवादार बनाते हैं। लिविंग रूम को मल्टीपल सोफा सेट्स के साथ इस तरह डिजाइन किया गया है जहां शानदार पारिवारिक और दोस्तों की गैदरिंग हो सके। इस घर का हर कोना खूबसूरती से घर सजाने के लिए आइडिया देता है।घर का लिविंग एरिया संजय दत्त के घर का लिविंग एरिया मॉर्डन लग्जरी और विंटेज चार्म का बेहतरीन उदाहरण है। यहां की दीवार पर गहरे रंग का वुडन टेक्सचर है, जो कमरे को एक शाही और कोजी लुक देता है। दीवार पर लगी एक बहुत बड़ी और रंगीन स्टेटमेंट पेंटिंग जो संजय दत्त का क्रिएटिव पोर्ट्रेट है.
.सबका ध्यान अपनी ओर खींचती है। बैठने के लिए काले रंग का शानदार लेदर सोफा है, जिसके पास एक कैबिनेट भी है। पुरानी यादों से सजाया घर घर के इस कोने में दीवार पर गहरे लाल रंग का टेक्सचर है, जिस पर उनके माता-पिता, दिग्गज एक्ट्रेस नरगिस और सुनील दत्त की ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें सलीके से सजाई गई हैं। ये तस्वीरें सफेद फ्रेम में जड़ी हैं, जो दीवार के गहरे रंग पर बहुत उभर कर आती हैं और सादे सिंपल कोने को रॉयल और इमोशनल टच देती हैं। बुद्ध पेंटिंग है बेहद खूबसूरत संजय दत्त के घर के गलियारे की दीवार पर लगी बुद्ध पेंटिंग बेहद खूबसूरत है। यह पेंटिंग एक बड़े काले फ्रेम में जड़ी है और हल्के रंग की दीवार पर बहुत उभर कर आ रही है। इसमें भगवान बुद्ध का चेहरा गहरे हरे और सुनहरे रंगों से बनाया गया है, जो घर के माहौल में शांति लाता है। चमकदार मार्बल फर्श के साथ मिलकर यह पेंटिंग पूरे गलियारे को एक क्लासिक और शाही लुक देती है।घर का डाइनिंग एरिया संजय दत्त के घर का डाइनिंग एरिया लग्जरी और मॉर्डन डिजाइन का उदाहरण है। यहां बीच में एक गोल कांच की डाइनिंग टेबल रखी गई है, जिसके चारों तरफ काले और मैरून रंग की आलीशान लेदर कुर्सियां लगी हैं। टेबल के ठीक पीछे एक लंबी कंसोल यूनिट है, जिस पर भगवान बुद्ध की एक बड़ी सफेद ध्यानमग्न मूर्ति रखी है। कांच की खिड़की से आती प्राकृतिक रोशनी घर को रोशन कर देती है। ब्लैक कंसोल टेबल घर का हर कोना खूबसूरत है, खास तौर पर त्योहारों और पारिवारिक पूजा-पाठ के लिए विशेष सजावट की जाती है। यहां पीछे की तरफ एक मॉर्डन ब्लैक कंसोल टेबल है, जिस पर भगवान गणेश की सुंदर मूर्ति रखी है। यह कोना घर में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करता है।भूरे रंग के लेदर सोफा संजय दत्त के घर में लिविंग एरिया के अलावा भी कई जगह पर सीटिंग एरिया बनाया है। यहां बैठने के लिए आलीशान भूरे रंग के लेदर सोफा सेट है, जो कमरे को एक शाही लुक देते हैं। पीछे की दीवारों पर विंटेज पोस्टर, कोलाज और कलाकृतियां लगाई गई हैं। कांच की बड़ी खिड़कियों के बाहर लगे हरे-भरे पौधे और सुंदर लाइट्स खूबसूरती बढ़ाती है। गणपत्ति बप्पा की यूं होती है स्थापना संजय दत्त के घर में लिविंग एरिया में जहां भगवान बुद्ध की मूर्ति रखी है वहां गणेश उत्सव के दौरान बप्पा की स्थापना की जाती है। त्योहारों के मौके पर इस जगह को नीले और सुनहरे रंग के पर्दों, जालीदार कपड़े और ताजे फूलों के बड़े गुलदस्तों से सजाया जाता है। मेज पर रखी चांदी की पूजा थालियां, ताजे फल और सजावटी लंबे लाल कांच के दीये खूबसूरत लगते हैं।वॉक-इन क्लोजेट संजय दत्त के घर की वॉक-इन क्लोजेट और ड्रेसिंग एरिया मॉर्डन डिजाइन में है। यहां फर्श पर हल्के रंग की चमकदार टाइल्स लगी हैं। कपड़ों और जूतों को सलीके से रखने के लिए खुली अलमारियां बनाई गई हैं, जहां डिजाइनर सैंडल्स और रंग-बिरंगे कपड़े सलीके से रखे हैं। बीच में बैठने के लिए एक विंटेज स्टाइल का स्टूल रखा है। यह कोना बेहतरीन स्पेस मैनेजमेंट का उदाहरण है।डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम पोस्ट और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। एनबीटी इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।
संजय दत्त का घर कहां है संजय दत्त के पाली हिल्स वाले घर की कीमत क्या है सेलेब्रिटी होम डेकोर के आसान टिप्स क्या हैं संजय दत्त के घर का लिविंग रूम इंटीरियर कैसा है घर मार्बल फ्लोरिंग और ग्लास विंडो के फायदे क्या हैं How To Create A Memory Wall With Vintage Photos Dhurandhar Chaudhry Aslam Aka Sanjay Dutt House P Modern Walk-In Closet And Wardrobe Design Ideas Latest Dining Room Glass Table And Leather Chair
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारीपश्चिम एशिया युद्ध में 40 से ज्यादा तेल और गैस के ठिकाने तबाह: टॉप आईईए अधिकारी
Read more »
गौतमबुद्ध नगर में गहराता भूजल संकट, अवैध प्लांट सुखा रहे धरती की कोखगौतमबुद्ध नगर में बढ़ती आबादी और औद्योगिक विकास से भूजल स्तर तेजी से गिर रहा है। 20 साल में पानी 40 फीट से 140 फीट नीचे चला गया है।
Read more »
दुबई के रियल एस्टेट सेल में 40% की गिरावट, क्या भारत बनेगा नया 'सेफ हेवन'एक महीने पहले दुबई का रियल एस्टेट मार्केट विदेशी निवेशकों के लिए पसंदीदा जगह हुआ करता था, लेकिन मिडिल ईस्ट में बढते तनाव की वजह से हालात बदल गए हैं और अब निवेशक वहां पैसे लगाने से कतराने लगे हैं.
Read more »
क्या है निवेश मित्र 3.0? एक क्लिक पर मिलेंगी 200 सेवाएं, निवेशकों को मिलेगी बड़ी राहत, CM योगी ने किया लॉन्चCM Yogi Launch Nivesh Mitra 3.0: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निवेश मित्र 3.0 पोर्टल लॉन्च किया, जिसमें 40 से अधिक विभागों की 200 सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
Read more »
पॉल्यूशन, लाइसेंस न इंश्योरेंस; गुरुग्राम में बुलेट का काटा 40 हजार रुपये का चालानगुरुग्राम में यातायात पुलिस ने एक बुलेट बाइक का 40,000 रुपये का चालान किया। डूंडाहेड़ा बॉर्डर पर जांच के दौरान बाइक चालक के पास प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
Read more »
अखिलेश 40 हजार नहीं, 40 लाख रुपये दें, फिर भी कोई महिला नहीं दबाएगी साइकिल पर बटन : केशवउप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा 2027 में बड़े बहुमत से सरकार बनाएगी, जबकि सपा सैफई चली जाएगी।
Read more »
