गोरखपुर में स्पाइसजेट की बलिया निवासी महिला कर्मचारी शिवांगी वर्मा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने व्हाट्सएप स्टेटस पर जान देने की जानकारी दी थी।
जागरण संवाददाता, बलिया। गोरखपुर में स्पाइसजेट से जुड़ी बलिया की महिला कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मरने के पहले उसने वाट्सएप पर इसकी जानकारी दे दी थी। गत सोमवार सुबह स्टेटस देखकर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना पाकर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए है। यह घटना एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर सैनिक कुंज का है। बलिया जनपद के उभांव क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी विसेंद्र सोनी की पुत्री शिवांगी वर्मा स्पाइस जेट एयरवेज में सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थी। वह सैनिक कुंज में एक वर्ष से किराए के मकान में रहकर नौकरी करती थी। शिवांगी की अभी शादी नहीं हुई थी। सोमवार की सुबह मकान मालिक ने महिला का वाट्सएप स्टेटस देखा तो वह चौक उठे। युवती ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती है, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने जा रही है। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर अंदर से कोई जबाब नहीं मिला। आशंका में उन्होंने एम्स पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो युवती बिस्तर पर पड़ी थी, एम्स अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू ही किया था कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्वजन को सूचना देते हुए युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शिवांगी चार बहन दो भाई थी। घटना की सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए है। घटना के बाद स्वजन गहरे सदमे में हैं, कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मौत के बाद स्वजन दाह संस्कार गोरखपुर में कर वापस घर पहुंच कर आगे का क्रिया क्रम कर रहे हैं। घटना का लेकर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। मालीपुर चट्टी पर शिवांगी के पिता विसेंद्र की की आभूषण की दुकान है, वह भी घटना के बाद से बंद है। क्षेत्र में हर तरफ इस घटना को लेकर शोक और सन्नाटा का माहौल बना हुआ है।.
जागरण संवाददाता, बलिया। गोरखपुर में स्पाइसजेट से जुड़ी बलिया की महिला कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मरने के पहले उसने वाट्सएप पर इसकी जानकारी दे दी थी। गत सोमवार सुबह स्टेटस देखकर मकान मालिक उसके कमरे में पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्र कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना पाकर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए है। यह घटना एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर सैनिक कुंज का है। बलिया जनपद के उभांव क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी विसेंद्र सोनी की पुत्री शिवांगी वर्मा स्पाइस जेट एयरवेज में सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थी। वह सैनिक कुंज में एक वर्ष से किराए के मकान में रहकर नौकरी करती थी। शिवांगी की अभी शादी नहीं हुई थी। सोमवार की सुबह मकान मालिक ने महिला का वाट्सएप स्टेटस देखा तो वह चौक उठे। युवती ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि वह जीना नहीं चाहती है, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने जा रही है। इसके बाद मकान मालिक उसके कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। आवाज लगाने पर अंदर से कोई जबाब नहीं मिला। आशंका में उन्होंने एम्स पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो युवती बिस्तर पर पड़ी थी, एम्स अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू ही किया था कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने स्वजन को सूचना देते हुए युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को आशंका है कि युवती की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। शिवांगी चार बहन दो भाई थी। घटना की सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए है। घटना के बाद स्वजन गहरे सदमे में हैं, कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। मौत के बाद स्वजन दाह संस्कार गोरखपुर में कर वापस घर पहुंच कर आगे का क्रिया क्रम कर रहे हैं। घटना का लेकर कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। मालीपुर चट्टी पर शिवांगी के पिता विसेंद्र की की आभूषण की दुकान है, वह भी घटना के बाद से बंद है। क्षेत्र में हर तरफ इस घटना को लेकर शोक और सन्नाटा का माहौल बना हुआ है।
Gorakhpur Suicide Case Ballia Woman Suicide Shivangi Verma Death Whatsapp Status Suicide Poison Consumption Death Security Executive Suicide Uttar Pradesh Suicide News AIIMS Gorakhpur Incident Malipur Ballia Ballia Top News Ballia Latest News Ballia Top Trending News Ballia Crime News Ballia Viral News Ballia Trending News Gorakhpur Top News Gorakhpur Latest News Gorakhpur Top Trending News Up-Top Uttar-Pradesh-Top Ballia News Ballia Latest News Ballia News In Hindi Ballia Samachar
