IMD Weather Cold Wave Fog Alert News Update; Follow IMD Forecast Impact, Latest News, Reports, Photos and Video Footage On Dainik Bhaskar.
MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 15 शहरों में तापमान लगातार दूसरे दिन 10º से नीचेजम्मू-कश्मीर के साथ-साथ अब हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। कुल्लू जिले के रोहतांग पास और अटल टनल के पास रविवार को बर्फबारी हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, गुलमर्ग, बांदीपोरा और लद्दाख के लेह में भी बर्फबारी हुई।तीनों राज्यों में सोमवार को भी बर्फ गिरने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग ने देश के 8 राज्यों में घना कोहरा छाने का भी अनुमान जताया है। इनमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली शामिल है। उत्तर राज्यों के साथ-साथ अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। MP और राजस्थान 7-7 और छत्तसीगढ़ के अंबिकापुर में तापमान लगातार दूसरे दिन 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।राजस्थान के अजमेर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे विजिबिलिटी घट गई।हिमाचल प्रदेश के शिमला शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया।मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद वहां से आई बर्फीली हवा और 12 किमी ऊपर चल रही सर्द हवा के कारण मध्य प्रदेश और राजस्थान में ठंड पड़ रही है। अगले दो-तीन दिन और ऐसी कड़ाके ठंड से राहत के आसार नहीं है। जिन इलाकों में तापमान 10 डिग्री से नीचे है, वहां ठंड का दौर जारी रहेगा।मौसम विभाग ने कहा है कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में तेज बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। शुक्रवार को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ तेज हवा और तेज बारिश का अनुमान है। दक्षिण भारत के राज्यों में ठंड का असर उत्तर भारत के राज्यों से कम है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में 1 हफ्ते से तेज बारिश का दौर चल रहा था। गुरुवार रात से यहां बारिश रुक गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 25 नवंबर से दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।बोले- लोगों को समझाना होगा सरकार में इसका प्रावधान नहीं, यह लोगों को फंसाने की साजिशविधायकों के घर पर हमले मामले में अबतक 34 गिरफ्तार; सुरक्षाबलों की 288 कंपनियां तैनातशिंदे बोले- तय नहीं था ज्यादा सीट वाली पार्टी का CM बनेगा; उद्धव बोले- आपको फडणवीस के अंडर काम करना पड़ेगालखनऊ में सुबह धुंध के साथ गुनगुनी धूपमाउंट आबू में लगातार तीसरे दिन पारा 5 डिग्री परमौसम बदलते ही सर्दी, खांसी, बुखार के मरीज बढ़ेभोपाल में रात का तापमान 8.
8 डिग्री
Weather Updates Weather In India India Weather Weather Updates Weather In India Weather Alert IMD Weather Forecast Weather News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब में 1, चंडीगढ़ में 2.2 डिग्री गिरा तापमान: पराली जलाने के 108 नए मामले; ट्रायसिटी में 200 पार, अमृतसर ...Air Pollution Update ; Weather Report Stubble Burning | Punjab Chandigarh पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पंजाब में रविवार 1 डिग्री तो चंडीगढ़ के तापमान में 2.
Read more »
MP Weather: मध्य प्रदेश में पारा लुढ़कने से बढ़ रही ठंड, मंडला में 12 तो पचमढ़ी में 10 डिग्री तापमानMP Weather Update: मध्य प्रदेश में तापमान लगातार लुढ़क रहा है, ऐसे में भोपाल समेत आसपास के कई जिलों में ठंड का असर तेजी से दिख रहा है.
Read more »
सुबह-रात की ठंड... दिन में गर्मी: नवंबर के आखिरी हफ्ते में ठंड का प्रभाव बढ़ने की संभावना, दिन का पारा भी ह...चित्तौड़गढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है, तो दोपहर के समय अच्छी धूप हो रही है।
Read more »
Snowfall in JK: कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी, इन जगहों पर माइनस में पहुंचा पारा; कई रास्ते बंदकश्मीर के ऊंचे इलाकों में भी जमकर बर्फबारी हुई है। जोजिला दर्रे में भी भारी बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 5.
Read more »
Weather Update: ठंड के सितम और कोहरे से परेशान उत्तर भारत के लोग, पहाड़ी राज्यों में हो रही है बर्फबारीठंड के सितम और कोहरे से परेशान उत्तर भारत के लोग, पहाड़ी राज्यों में हो रही है बर्फबारी Weather Update in hindi Delhi Rajasthan UP Cold Alert Snowfall in Hilly Areas देश
Read more »
MP-राजस्थान के 18 शहरों में तापमान 10º से नीचे: हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट; आज 9 राज्यों में घना कोहराIMD Weather Tracker State Wise Update.
Read more »
