IMD Weather Update; Gujarat Delhi Uttarakhand Rainfall Alert | Rajasthan Varanasi Karnataka India Weather, Monsoon Updates, Monsoon in India, India Weather, Monsoon Updates, Monsoon in India, Monsoon Alert, MD Weather forecast, Weather News
तेलंगाना में 9 की मौत; आंध्र प्रदेश में 17 हजार लोगों का रेस्क्यू; MP-UP सहित 18 राज्यों में बारिश का अलर्टमौसम विभाग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश सहित 18 राज्यों में में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के 18 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। मध्य प्रदेश में अब तक 34.
2 इंच बारिश हो चुकी है। यह मानसून सीजन के कोटे के 91% से अधिक है। अब केवल 3.1 इंच और पानी गिरते ही प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, एमपी में अगले 2 दिन तक स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कारण बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। वहीं, ओडिशा में रविवार को भारी बारिश हुई। गंजम जिले में टोटा साही गांव में बारिश के कारण घर ढहने से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश में बीते दो दिन से भारी बारिश हो रही है। राज्य भर में 17 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है। इन लोगों को 100 से ज्यादा राहत शिविरों में ठहराया गया है। विजयवाड़ा जिला बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। यहां बुडामेरु नदी उफान पर है। वहीं, विजयवाड़ा में कई वाहन बाढ़ में डूब गए। सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारी बारिश ने राज्य को हिलाकर रख दिया है। विजयवाड़ा और गुंटूर शहर पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। विजयवाड़ा-गुंटूर नेशनल हाइवे और विजयवाड़ा-हैदराबाद नेशनल हाइवे भी बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण 9 लोगों की जान गई है। एक व्यक्ति लापता है। कुछ स्थानों पर कमजोर बांधों और अन्य मुद्दों के कारण, नायडू ने कहा कि बुडामेरु में बाढ़ के कारण विजयवाड़ा के पास वीटीपीएस बिजली स्टेशन में बिजली उत्पादन ठप हो गया।तेलंगाना भी भारी बारिश का दौर जारी है। बारिश से जुड़ीं अलग-अलग घटनाओं में 9 लोगों की मौत हुई। भारी बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर हैं। निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। सूर्यपेट, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद और खम्मम जिलों में बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को रेस्क्यू किया गया है। हुए हैं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम की सीमा में आने वाले ऐसे घरों को खाली कराया गया है, जिनके ढहने की आशंका है। लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। बाढ़ प्रभावित जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि सोमवार को स्कूलों को छुट्टी रखें। मौसम केंद्र ने कहा है कि राज्य के आदिलाबाद, निजामाबाद, राजन्ना सिरसिला, यादाद्री भुवनगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, कामारेड्डी और महबूबनगर जिलों भारी बारिश की संभावना है।मौसम विभाग ने 3 सितंबर को राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया। उन्हें राहित शिविरों में रखा गया है।विजयवाड़ा में बारिश के कारण हालात बहुत खराब हैं। पानी में डूबे हुए वाहन।तेलंगाना के कुरनूल नागनूल में नदी में डूबते हुए व्यक्ति को पुलिसकर्मियों ने बचाया।SC जज बोले- समाज में भीड़ तंत्र पैदा हो रहा:शिक्षा मंत्री बोले- अकबर महान बताया तो किताबें जला देंगे:जब रेप जैसे मामलों में तत्काल न्याय नहीं मिलता तो लोगों का भरोसा उठ जाता हैलोहिया यूनिवर्सिटी में LLB की छात्रा थी; खाना खाकर हॉस्टल पहुंची, आधे घंटे बाद बेहोश मिलीइस टाउन में 60 साल से धधक रही आगभूख से तड़पकर मर गए 6 करोड़ भारतीय10 प्राचीन धर्म, जिनका मिट चुका है नामोनलखनऊ में जोरदार बारिश, दिन में छाया अंधेरालखनऊ में जोरदार बारिश, दिन में छाया अंधेराबीकानेर में बारिश का कोटा पूरासितंबर के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश के आसारछत्तीसगढ़ के 11 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
Monsoon Updates Monsoon In India India Weather Monsoon Updates Monsoon In India Monsoon Alert MD Weather Forecast Weather News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
देश का मानसून ट्रैकर: उत्तराखंड में 17 हजार लोगों का रेस्क्यू, 17 मौतें; मध्य प्रदेश में 10 तो यूपी में 5 क...देशभर में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित 12 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी के सागर में में मकान की दीवार गिरने से जान गंवाने वाले 9 बच्चों की मौत हुई थी।
Read more »
देश का मानसून ट्रैकर: यूपी सहित 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; ओडिशा में 6 लोगों की बिजली गिरने से मौत...IMD Monsoon Rainfall Tracker State Wise Update. Follow Madhya Pradesh Rajasthan Maharashtra, Gujarat Uttarakhand Rain Alert, Monsoon Forecast Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
आंध्र प्रदेश में फार्मा यूनिट में विस्फोट; सात लोगों की मौत, 50 घायलआंध्र प्रदेश में फार्मा यूनिट में विस्फोट; सात लोगों की मौत, 50 घायल
Read more »
देश का मानसून ट्रैकर: त्रिपुरा में 12 लोगों की मौत, 65 हजार लोग राहत शिविरों में रह रहे; 22 राज्यों में भार...IMD Monsoon Rainfall Tracker State Wise Update. Follow Madhya Pradesh Rajasthan Maharashtra, Gujarat Uttarakhand Rain Alert, Monsoon Forecast Latest News Details Updates On Dainik Bhaskar
Read more »
Andhra Factory Explosion: बच सकती थी 22 वर्षीय महिला इंजीनियर की जान, अगर फार्मा कंपनी से मिल जाती छुट्टीआंध्र प्रदेश के अनकापल्ली में फार्मा कंपनी में हुए विस्फोट ने 17 लोगों की जान ले ली। इस हादसे में एक 22 वर्षीय केमिकल इंजीनियर की भी मौत हो गई।
Read more »
तेलंगाना-आंध्र में बारिश से हाहाकार, 20 लोगों की मौत; बाढ़ की चपेट में 14 जिलेपिछले दो दिनों से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश हो रही है। दोनों राज्यों में एनडीआरएफ की 26 टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हैं जबकि 14 और टीमें भेजी जाएंगी। आंध्र प्रदेश में पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश ने कई स्थानों पर खासकर विजयवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया...
Read more »
