दुबई तेजस क्रैश हादसे से बुरी तरह टूटा HAL का शेयर , दो दिन में 9% लुढ़का, अब कंपनी का आया बयान

Why Hal Share Crash News

दुबई तेजस क्रैश हादसे से बुरी तरह टूटा HAL का शेयर , दो दिन में 9% लुढ़का, अब कंपनी का आया बयान
Stock CrashHal Share CrashHal Tejas Fighter Crash
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

दुबई में एयर शो के दौरान हुए हादसे में तेजस फाइटर प्लेन का क्रैश हो गया. इस क्रैश में पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई. तेजस हादसे के बाद से HAL के शेयरों का बुरा हाल है.

HAL Share: दुबई में एयर शो के दौरान हुए हादसे में तेजस फाइटर प्लेन का क्रैश हो गया. इस क्रैश में पायलट विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई. तेजस हादसे के बाद से HAL के शेयरों का बुरा हाल है. इसके बाद से HAL के शेयर बुरी तरह से गिर रहे हैं.

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड का शेयर हादसे के बाद से 9 फीसदी तक गिर गया है, बीते दो दिनों में इसमें 7 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है. 24 नवंबर, सोमवार को HAL Share 3.11% यानी 143 रुपए गिरकर 4,452 रुपए पर पहुंच गया. तेजस हादसे पर HAL का बयान देश की लड़ाकू विमान निर्माता सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि तेजस लड़ाकू विमान का दुबई एयरशो में क्रैश विशेष परिस्थितियों में हुई एक दुर्लभ घटना है. एचएएल ने स्टॉक एक्सचेंज पर दिए बयान में आगे कहा,हम आश्वस्त करते हैं कि इस हादसे का विमान के व्यावसायिक संचालन, वित्तीय प्रदर्शन और फ्यूचर डिलीवरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. सरकारी कंपनी ने कहा कि वे इस हादसे की जांच में एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं. दुबई एयरशो में क्रैश के बाद एचएएल के शेयर सोमवार को शुरुआती कारोबार में 9 प्रतिशत तक गिर गए थे। इस दौरान शेयर ने 4,205.25 का न्यूनतम स्तर छुआ. हालांकि, शेयर में बाद में रिकवरी देखने को मिली और शेयर दोपहर 2 बजे 2.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,488 रुपए पर कारोबार कर रहा था. कैसे हुआ हादसा लड़ाकू विमान शुक्रवार दोपहर को दुबई एयरशो में कम ऊंचाई पर उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दुबई में अल मकतूम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के पास जमीन से टकराने के बाद आग की लपटों में घिर गया. तेजस डेल्टा विंग डिजाइन वाला एकल इंजन, 4.5 पीढ़ी का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है.इसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी द्वारा विकसित किया गया है और भारतीय वायु सेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है. विमान को अमेरिकी इंजीनियरिंग दिग्गज जीई द्वारा निर्मित इंजन द्वारा संचालित किया गया था. अमेरिकी कंपनी ने भी हादसे की जांच में सहयोग की पेशकश की है. फरवरी 2021 में, रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 83 तेजस एमके-1ए जेट की खरीद के लिए एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपए का सौदा किया था.मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 97 तेजस जेट के अतिरिक्त बैच की खरीद के लिए 62,370 करोड़ रुपए से अधिक के ऑर्डर की प्रारंभिक मंजूरी दी थी.आईएएनएस

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Stock Crash Hal Share Crash Hal Tejas Fighter Crash Tejas Crash Duabi Tejas Crash एचएएल शेयर दुबई तेजस क्रैश तेजस हादसा

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

દુબઈ એર શોમાં તેજસ ક્રેશ થયા બાદ HAL કંપનીના શેર પર કેટલી અસર? રોકાણકારોએ શું કરવુંદુબઈ એર શોમાં તેજસ ક્રેશ થયા બાદ HAL કંપનીના શેર પર કેટલી અસર? રોકાણકારોએ શું કરવુંદુબઈ એર શોમાં ભારતનું તેજસ ક્રેશ થઈ ગયું. ત્યારે આ ફાઈટર વિમાન બનાવનારી ભારતીય કંપનીના શેરોની શું સ્થિતિ થઈ અને આગળ શું પરિસ્થિતિ રહેશે. રોકાણકારોએ શું કરવું. વિગતો જાણો.
Read more »

तेजस क्रैश के बाद HAL के शेयर में भारी गिरावट, 8.5 तक टूटा भाव; बाकी डिफेंस स्टॉक्स का कैसा है हाल?तेजस क्रैश के बाद HAL के शेयर में भारी गिरावट, 8.5 तक टूटा भाव; बाकी डिफेंस स्टॉक्स का कैसा है हाल?दुबई एयर शो में तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL Share Price के शेयरों में भारी गिरावट आई। BSE पर शेयर 8.5 तक गिरकर 4,205.
Read more »

तेजस क्रैश के बाद HAL पर क्या छाएगा संकट? रिपोर्ट में हुआ खुलासा, शेयर्स पर कितना होगा असर?तेजस क्रैश के बाद HAL पर क्या छाएगा संकट? रिपोर्ट में हुआ खुलासा, शेयर्स पर कितना होगा असर?HAL Stock: दुबई एयर शो में Tejas Mk-1 क्रैश के बाद भी Elara की रिपोर्ट ने HAL पर भरोसा जताया है. ऑर्डर बुक पर असर होने की उम्मीद कम है, एक्सपोर्ट्स में हल्की देरी संभवना है. शेयर में शॉर्ट टर्म गिरावट आई है. दुबई में तेजस एमके-1 के क्रैश के बाद भी ब्रोकरेज फर्म ने एचएएल शेयर पर बाय रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 5680 रुपये तय किया है.
Read more »

Dubai हादसे के बाद Tejas बनाने वाली कंपनी का शेयर क्रैश, खुलते ही धड़ामDubai हादसे के बाद Tejas बनाने वाली कंपनी का शेयर क्रैश, खुलते ही धड़ामDubai Air Show के दौरान Tejas Jet Crash की घटना के बाद सोमवार को शेयर मार्केट ओपन होने ही इसे बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर (HAL Share) धड़ाम हो गया.
Read more »

HAL Says Tejas Fighter Jet Crash An ‘Isolated Occurrence’, No Impact On BusinessHAL Says Tejas Fighter Jet Crash An ‘Isolated Occurrence’, No Impact On BusinessHAL shares dropped nearly 9 per cent during early trade on Monday following the crash on Friday, in which an Indian Air Force (IAF) officer was killed. The stock fell to a seven-month low of ₹4,205.25 per share on the BSE.
Read more »

दुबई एयर शो में हुआ हादसा... HAL ने दी बड़ी सफाई, कहा – काम पर कोई असर नहीं पड़ेगादुबई एयर शो में हुआ हादसा... HAL ने दी बड़ी सफाई, कहा – काम पर कोई असर नहीं पड़ेगादुबई एयर शो में HAL के तेजस विमान प्रदर्शन के दौरान हुआ हादसा पूरी तरह अलग मामला है. कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह असामान्य परिस्थितियों में हुआ. इससे HAL के कारोबार, वित्तीय स्थिति या डिलीवरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है. सभी स्टेकहोल्डर्स को भरोसा दिलाया गया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:26:52