Top 100 Reputable Companies: दुनिया की टॉप 100 बड़ी कंपनियों में भारत की कोई भी कंपनी नहीं है। यह जानकारी मशहूर उद्योगपति हर्ष गोयनका ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में दुनिया की टॉप 100 कंपनियों के नाम दिए हैं। इसमें भारत की किसी भी कंपनी का नाम शामिल नहीं...
नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप, टाटा ग्रुप, अडानी ग्रुप. अगर आपको लगता है कि इनकी कंपनी दुनिया की टॉप 100 में शामिल हैं तो आप गलत हैं। देश में ये कंपनियां बेशक टॉप पर हों, लेकिन दुनियाभर में ये टॉप 100 में भी नहीं हैं। यह बात मशहूर उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ऐसी एक लिस्ट शेयर की है। हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। अपनी पोस्ट के जरिए वे कई बार उद्योग जगत की कई बातें सामने ला चुके हैं। देश की टॉप कंपनियों के बारे में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बताया है कि साल 2024 में दुनिया की टॉप 100 प्रतिष्ठित कंपनियों में भारत की कोई भी कंपनी नहीं है। उनकी इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।कौन हैं अस्मिता पटेल जिनके सेबी ने जब्त किए 54 करोड़ रुपये, अनुपम खेर और अमृता फडणवीस के साथ आई हैं नजरये प्रमुख कंपनियां हैं लिस्ट में हर्ष गोयनका ने अपनी लिस्ट में दुनिया की टॉप 100 कंपनियां के नाम बताए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि ये कंपनियां किस-किस देश की हैं। कंपनियों के देश को उन्होंने झंडे से प्रदर्शित किया है। इस लिस्ट में पहला नाम LEGO का है। यह डेनमार्क की कंपनी है। दूसरे नंबर पर जर्मनी की Mercedes-Benz, तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड की Rolex, चौथे नंबर पर Sony और पांचवें नंबर पर Canon है। ये दोनों कंपनियां जापान की हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अमेरिका की कंपनियों के नाम हैं। 100 कंपनियों की इस लिस्ट में अमेरिका की 40 से ज्यादा कंपनियां हैं। इनमें PayPal, Nike, Microsoft, Netflix, Google, Amazon आदि शामिल हैं।'बड़े शर्म की बात' हर्ष गोयनका की इस पोस्ट पर यूजर्स काफी हैरानी जता रहे हैं। आकाश गोयल नाम के एक यूजर ने इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने लिखा है, 'बड़े ही शर्म की बात है ये तो।' वहीं Karan Bhatia ने लिखा है, 'हम हमेशा से फॉलोअर रहे हैं। महानता मौलिक और वास्तविक होने से आती है।'दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी कौन?बात अगर दुनिया की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की करें तो यहां भी भारत की कोई कंपनी नहीं है। फोर्ब्स के मुताबिक इस लिस्ट में पहला नाम ऐपल का है। इसका मार्केट कैप 3.
नई दिल्ली: रिलायंस ग्रुप, टाटा ग्रुप, अडानी ग्रुप... अगर आपको लगता है कि इनकी कंपनी दुनिया की टॉप 100 में शामिल हैं तो आप गलत हैं। देश में ये कंपनियां बेशक टॉप पर हों, लेकिन दुनियाभर में ये टॉप 100 में भी नहीं हैं। यह बात मशहूर उद्योगपति और आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ऐसी एक लिस्ट शेयर की है। हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं। अपनी पोस्ट के जरिए वे कई बार उद्योग जगत की कई बातें सामने ला चुके हैं। देश की टॉप कंपनियों के बारे में उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट की है। इसमें उन्होंने बताया है कि साल 2024 में दुनिया की टॉप 100 प्रतिष्ठित कंपनियों में भारत की कोई भी कंपनी नहीं है। उनकी इस पोस्ट पर कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।कौन हैं अस्मिता पटेल जिनके सेबी ने जब्त किए 54 करोड़ रुपये, अनुपम खेर और अमृता फडणवीस के साथ आई हैं नजरये प्रमुख कंपनियां हैं लिस्ट मेंहर्ष गोयनका ने अपनी लिस्ट में दुनिया की टॉप 100 कंपनियां के नाम बताए हैं। साथ ही यह भी बताया है कि ये कंपनियां किस-किस देश की हैं। कंपनियों के देश को उन्होंने झंडे से प्रदर्शित किया है। इस लिस्ट में पहला नाम LEGO का है। यह डेनमार्क की कंपनी है। दूसरे नंबर पर जर्मनी की Mercedes-Benz, तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड की Rolex, चौथे नंबर पर Sony और पांचवें नंबर पर Canon है। ये दोनों कंपनियां जापान की हैं। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अमेरिका की कंपनियों के नाम हैं। 100 कंपनियों की इस लिस्ट में अमेरिका की 40 से ज्यादा कंपनियां हैं। इनमें PayPal, Nike, Microsoft, Netflix, Google, Amazon आदि शामिल हैं।'बड़े शर्म की बात'हर्ष गोयनका की इस पोस्ट पर यूजर्स काफी हैरानी जता रहे हैं। आकाश गोयल नाम के एक यूजर ने इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने लिखा है, 'बड़े ही शर्म की बात है ये तो।' वहीं Karan Bhatia ने लिखा है, 'हम हमेशा से फॉलोअर रहे हैं। महानता मौलिक और वास्तविक होने से आती है।'दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी कौन?बात अगर दुनिया की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों की करें तो यहां भी भारत की कोई कंपनी नहीं है। फोर्ब्स के मुताबिक इस लिस्ट में पहला नाम ऐपल का है। इसका मार्केट कैप 3.46 लाख करोड़ डॉलर है। दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट है। इसका मार्केट कैप 3.23 लाख करोड़ डॉलर है। 2.90 लाख करोड़ डॉलर के मार्केट कैप के साथ एनवीडिया तीसरे स्थान है। चौथे स्थान पर अमेजन और 5वें पर एल्फाबेट है।
Harsh Goenka Viral Tweet Top 100 Companies World Top Companies हर्ष गोयनका हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल दुनिया की टॉप 100 कंपनियां टॉप कंपनियों की लिस्ट सबसे मूल्यवान कंपनी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
श्रद्धा कपूर का नया हेयर स्टाइलश्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने नए हेयरकट की तस्वीरें शेयर की हैं।
Read more »
प्रोफेसर ने स्टूडेंट के असाइनमेंट की ऑनलाइन शेयर की, हुई जमकर आलोचनापेंसिल्वेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पर एक स्टूडेंट के असाइनमेंट की तस्वीर शेयर की जिसमें कई गलतियां थीं, जिसके कारण उन पर आलोचना की लहर उमड़ी।
Read more »
भारतीय यात्रा के दौरान विदेशी पर्यटक परेशान, रेलवे को तगड़ा एक्शन लेने की मांगएक विदेशी पर्यटक ने भारत में एक भारतीय व्यक्ति द्वारा की गई परेशानी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस घटना पर बहस छिड़ गई है।
Read more »
भारत विश्व आर्थिक मंच में शानदार प्रदर्शन, 20 लाख करोड़ के निवेश के आश्वासनडब्ल्यूईएफ बैठक में भारत ने एक भरोसेमंद देश के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। दुनिया की शीर्ष कंपनियों ने भारत में करीब 20 लाख करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता दोहराई।
Read more »
पाकिस्तान को भारत से कई कदम पीछे छोड़कर रहना पड़ेगादुनिया की सबसे ताकतवर सेना के रैंकिंग में भारत टॉप 5 में है, जबकि पाकिस्तान 12वें स्थान पर है। पाकिस्तान की सेना भारत की सेना से बहुत पीछे है।
Read more »
साउथ एक्टर किशन दास ने अपनी दोस्त सुचित्रा से गुपचुप शादी कर लीचेन्नई में एक समारोह में साउथ एक्टर किशन दास ने अपनी दोस्त सुचित्रा से गुपचुप शादी कर ली। इस शादी की फोटोज फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
Read more »
