Ahmedabad Plane Crash Tragedy; Top 5 Deadliest Airline Crashes In India History And Reason Explained. अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे।
स्पेन में मिस कम्युनिकेशन से 586 मौतें, हरियाणा में विमान भिड़े, 349 लोग मारे गए; तुर्की में दरवाजा टूटाअहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। यात्रियों में 52 ब्रिटिश और 6 पुर्तगाली नागरिक थे। 100 से ज्यादा शव बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।नवंबर 1996: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतेंभारत का अब तक का सबसे बड़ा प्लेन हादसा 12 नवम्बर 1996 को हुआ, जिसे चर्खी दादरी विमान हादसा कहा जाता है। यह हादसा हरियाणा के चर्खी दादरी के पास उस समय हुआ, जब दो प्लेन एक-दूसरे से टकरा गए। इस टक्कर में दोनों विमानों में सवार सभी 349 लोग मारे गए थे। यह दुर्घटना पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच गलतफहमी और ऊंचाई की जानकारी सही से न समझ पाने के कारण हुई थी।साल 1978 में एयर इंडिया का एक विमान 1 जनवरी को 213 यात्रियों के साथ समुद्र में समा गया था। 1 जनवरी 1978 को मुंबई से उड़ान भरते ही बोइंग 747 अरब सागर में गिर गया। दिशा भ्रम और तकनीकी खराबी की वजह से हुए इस हादसे में 213 लोगों की जान चली गई। प्लेन मुंबई से दुबई जा रहा था।कर्नाटक के मैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमान रनवे से आगे फिसलता चला गया और खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। 22 मई 2010 को एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 दुबई से कर्नाटक आ रही थी। विमान में 166 लोग सवार थे। लैंडिंग के समय मौसम ठीक था, लेकिन रनवे छोटा और थोड़ा ऊंचाई पर बना हुआ था। पायलट ने विमान को जमीन पर देर से उतारा, जिससे ब्रेक लगाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बची। नतीजा यह हुआ कि विमान रनवे से आगे फिसलता चला गया और खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में 158 लोगों की मौत हो गई। जांच में सामने आया कि पायलट बहुत थके हुए थे और समय पर निर्णय नहीं ले सके, जिससे यह गंभीर दुर्घटना हुई।इंडियन एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने के समय दुर्घटनाग्रस्त होने से 55 लोगों की मौत हो गई थी। 26 अप्रैल 1993 को इंडियन एयरलाइंस फ्लाइट 491 औरंगाबाद से मुंबई जा रही थी। जैसे ही विमान ने उड़ान भरना शुरू किया, उसी समय रनवे पर एक ट्रक मौजूद था। पायलट को ट्रक समय पर दिखाई नहीं दिया और विमान उससे टकरा गया। टक्कर के बाद विमान में आग लग गई और वह टूट गया। हादसे में 55 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुए।दुबई से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 1344 में कुल 184 यात्री मौजूद थे। केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।धमाके की वजह से KLM 4805 विमान पूरी तरह जल गया था। इसमें सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी। स्पेन में 27 मार्च 1977 को KLM फ्लाइट 4805 और पैन एम फ्लाइट 1736 को स्पेन के लॉस पामास एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन बम धमाके के चलते दोनों फ्लाइट्स को लॉस रोडियोस एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। वहां ट्रैफिक बढ़ गया और अव्यवस्था फैल गई। जल्दबाजी और मिसकम्युनिकेशन की वजह से दोनों बोइंग 747 विमान एक ही रनवे पर आ गए और टकरा गए। इस भयानक हादसे में 586 लोगों की मौत हुई, जो अब तक का दुनिया का सबसे घातक विमान हादसा माना जाता है।1985 में जापान में प्लेन क्रैश में 520 लोगों की मौत हुई थी। विमान का प्रेशर सिस्टम फेल हो गया था। 12 अगस्त 1985 को जापान एयरलाइंस का बोइंग 123 विमान उड़ान के थोड़ी देर बाद पहाड़ी क्षेत्र ने क्रैश हो गया। दरअसल, विमान का प्रेशर सिस्टम फेल हो गया और पायलट विमान को कंट्रोल नहीं कर सके। हादसे में 520 लोगों की जान गई, और यह अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-प्लेन क्रैश माना जाता है।विमान का दरवाजा टूटा और प्लेन जंगल में गिर गया। हादसे में 346 यात्री मारे गए। 3 मार्च 1974 को तुर्कीश एयरलाइंस का DC-10 विमान पेरिस के पास जंगल में गिर गया। उड़ान के दौरान केबिन का दरवाजा अचानक टूट गया, जिससे एयर प्रेशर बिगड़ गया और विमान का कंट्रोल खो गया। इस हादसे में 346 लोग मारे गए। बाद में जांच में पाया गया कि यह विमान डिजाइन की एक गंभीर गलती का परिणाम था।आग लगने के बाद पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया, लेकिन उसे खाली नहीं कराया जा सका। 19 अगस्त 1980 को सऊदी एयरलाइंस के लॉकहीड ट्राइस्टार विमान के रियाद से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद उसके केबिन में आग लग गई। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया, लेकिन विमान को समय रहते खाली नहीं कराया जा सका। नतीजा यह हुआ कि अंदर मौजूद सभी 301 यात्रियों की दम घुटने से मौत हो गई।इंडोनेशिया का लॉयन एयर बोइंग विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही जावा समुद्र में हादसे का शिकार हो गया। इंडोनेशिया में 29 अक्टूबर 2018 को जकार्ता से पांकल पिनांग शहर जा रहा एक यात्री विमान उड़ान भरने के 13 मिनट बाद समुद्र में क्रैश हो गया। इसमें प्लेन में मौजूद सभी 189 लोगों की मौत हो गई। यह बोइंग 737 MAX 8 विमान था। इस क्रैश की मुख्य वजह विमान की तकनीकी खराबी थी।मई 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर खराब मौसम की वजह से क्रैश हो गया था। क्रैश होने वाले प्लेन की यह तस्वीर मॉस्को टाइम्स ने शेयर की थी। साल 2024 में 8 बड़े विमान हादसे हुए, जिसमें 402 लोगों ने जान गंवाई हैं। ज्यादातर हादसे खराब मौसम या प्लेन के इंजन में खराबी के कारण हुए। ऐसे ही एक हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत कई नेताओं की मौत हुई थी। दरअसल, 19 मई 2024 को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर खराब मौसम की वजह से क्रैश हो गया था। इस हादसे में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत 9 लोगों की मौत हो गई थी।एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान अहमदाबाद में क्रैश, 100 शव निकालने की खबर, पूर्व CM रूपाणी समेत 242 लोग सवार थे एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.
38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।अहमदाबाद प्लेन क्रैश, 20 PHOTOS, टेकऑफ के 2 मिनट बाद फ्लाइट दीवार से टकराई, आग में कई झुलसे गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ है। टेकऑफ के 2 मिनट बाद ही फ्लाइट एक बिल्डिंग से टकरा गई। इसके बाद प्लेन में आग लग गई। हादसे में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं।भास्कर एक्सप्लेनर: उड़ान भरते ही अचानक आग का गोला बना, बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की बैट्री से बनावट तक विवाद ये बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान बताया जा रहा है, जो अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। हालांकि इसकी सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसमें खामियां सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी फ्लीट के उड़ान भरने पर 3 महीने के लिए रोक लगा दी गई थी।7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस; डीजीपी बोलीं- होम स्टे में छूटे मंगलसूत्र, अंगूठी से मिला सुरागएअर इंडिया ने लंबी उड़ानों के लिए खरीदा था, 14,000 किमी तक उड़ सकता हैकांग्रेस बोली- भारत को अमेरिका से 3 बड़े झटके लगे:हरियाणा के 9 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्टआज हीटवेव का रेड अलर्ट, देखे 10 फोटोबिहार में आज हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट, किशनगंज में बारिशचित्तौड़गढ़ में हीटवेव का प्रकोप जारीछत्तीसगढ़ समर बुलेटिन, 16 में यलो,4 जिले में ऑरेंज अलर्ट
India Airline Accidents Deadliest Airline Crashesahmedabad Plane Crash Ne Air India Ahmedabad London Flight Crash
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हज के बारे में पांच ख़ास बातें जो शायद आपको ना पता होंहज दुनिया के सबसे बड़े सालाना धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें दुनिया भर से मुसलमान मक्का पहुंचते हैं.
Read more »
4000 फीट की ऊंचाई पर गिद्ध से प्लेन का टक्कर, हवा में अटकी 175 यात्रियों की जानपटना से रांची आ रही एक विमान से पक्षी टकरा गया। विमान में 175 यात्री थे। ये घटना रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हुई। विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
Read more »
एक तस्वीर ने छीन ली प्रधानमंत्री की कुर्सी, दुनिया के इस देश में बवाल, बेटे-बहू की करतूत पड़ी भारीदुनिया में किसी बड़े नेता के लिए एक छोटी सी गलती कैसे भारी पड़ती है, उसका उदाहरण मंगोलिया के प्रधानमंत्री के बेटे और होने वाली बहू की एक तस्वीर से मिलती है.
Read more »
बेंगलुरु हादसा... BCCI, RCB नहीं तो 11 मौतों का दोषी कौन, सिद्धरमैया जी महाकुंभ का जिक्र कर पल्ला नहीं झाड़...बेंगलुरु हादसे में भगदड़ में हुई मौतों पर महाकुंभ भगदड़ में लोगों के मारे जाने का जिक्र करना तर्कसंगत नहीं कही जा सकती.
Read more »
सीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक बरामद, 36 लोग हिरासत मेंसीएम योगी के दौरे से पहले बहराइच में सैकड़ों किलोग्राम विस्फोटक बरामद, 36 लोग हिरासत में
Read more »
अहमदाबाद प्लेन क्रैशः एयर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक क्या क्या पता है?अहमदाबाद में एयर इंडिया का एक यात्री विमान रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. विमान में 242 लोग सवार थे.
Read more »
