Bollywood Diwali Celebration: दीपावली पर अनुपम खेर, रकुल प्रीत सिंह, अक्षय कुमार, ईशा कोप्पिकर ने फैंस को शुभकामनाएं दीं. मनीषा कोइराला ने दिवाली पर नेपाल की 'कुकुर तिहार' परंपरा के बारे में दिलचस्प खुलासा किया.
नई दिल्ली: देशभर में दीपावली का त्योहार पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. आम लोग हों या बॉलीवुड सितारे, हर कोई अपने अनूठे अंदाज में इस पर्व की खुशियां बांट रहा है. दीपों की जगमगाहट और मिठाइयों की मिठास के बीच, बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दी.
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस को दीपावली की बधाई दी. अभिनेता ने लिखा, ‘आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. जय श्री राम, जय मां लक्ष्मी.’ अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी दीपावली! यह पर्व आपके और आपके परिवार के लिए ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और आशीर्वाद लेकर आए.’ View this post on Instagram A post shared by Anupam Kher अक्षय कुमार-ईशा कोप्पिकर की फैंस को बधाई बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी फैंस को दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो पोस्ट करके लिखा, ‘हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार. इस दीपावली आपको ढेर सारा प्यार, उजाला और खुशियां मिलें. शुभ दीपावली.’ अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘आपके घर खुशियों से रोशन हों, जैसे दीपावली की रात.’ उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, ‘दीपावली की रोशनी आपकी नई शुरुआतों को जगमगाए.’ View this post on Instagram A post shared by Isha Koppikar मनीषा कोइराला का ‘कुकुर तिहार’ अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने नेपाल की अनूठी परंपरा को साझा किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की और बताया कि नेपाल में दीपावली के दौरान ‘कुकुर तिहार’ मनाया जाता है. उन्होंने लिखा, ‘कुकुर तिहार-दुनिया में शायद ही कहीं प्यार को इतनी खूबसूरती से मनाया जाता है, जैसे नेपाल में होता है. कुकुर तिहार के दिन हम अपने कुत्तों को माला, तिलक लगाकर सम्मानित करते हैं. कुकुर तिहार, नेपाल की आत्मा को दर्शाता है. एक ऐसी संस्कृति, जहां दया को भक्ति माना जाता है, और हर जीव को ईश्वर का रूप समझा जाता है.’
Diwali Akshay Kumar Anupam Kher Manisha Koirala Isha Koppikar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Diwali 2025: नारियल से लेकर सिंदूर तक, Diwali Puja की हर सामग्री देती है खास संकेत...दीवाली का पर्व कार्तिक अमावस्या पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन धन की देवी लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। लेख में दीवाली की तिथि 20 अक्टूबर और प्रदोष काल में पूजा का समय बताया गया है। साथ ही, पूजा सामग्री जैसे सिंदूर, दीपक, धूप, आसन, गंगाजल, अक्षत, हल्दी, पुष्प, पान-सुपारी, फल, मिठाई, अन्न, धन, नारियल, शंख और मौली के...
Read more »
Diwali 2025 Lucky Zodiac Signs: যুগান্তকারী নক্ষত্রযোগ! ঐতিহাসিক দীপাবলি! ৭১ বছর পরে ৫ বিরল যোগে কালীপুজোয় সৌভাগ্যের জোয়ার...Diwali Lucky Zodiacs Hans Budhaditya Aditya Mangal yogas align after 71 years these signs will shine
Read more »
भारत के बाहर सबसे मशहूर दिवाली, रौनक देखकर आप भी हो जाएंगे गदगद, ट्राफलगर स्क्वायर हो या व्हाइट हाउस- diwali in world from london trafalgar square to us white house
Read more »
जरूरत की खबर- दिवाली पर बच्चों का रखें खास ख्याल: चाइल्ड सेफ्टी के 15 जरूरी टिप्स, बच्चों को जरूर सिखाएं ये...Diwali 2025 Children Firecracker Safety Tips; How To Ensure Child Safety During Diwali Celebrations? All You Need To Know.
Read more »
Diwali 2025: जवानों संग पीएम मोदी की दिवाली, तीनों सेनाओं को किया सलाम, पाक पर कह दी ये बड़ी बातPM Modi Diwali Celebration: गोवा और कारवार के तट पर INS विक्रांत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जवानों के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Meet INS Vikrant, Where PM Modi Celebrated Diwali | Check Key FeaturesDiwali 2025: PM Narendra Modi on Monday celebrated the festival of Diwali with a visit to the INS Vikrant off the coast of Goa and Karwar this year.
Read more »
