दिवाली के बाद भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फेस्टिवल सेल जारी है, जहां Apple iPhone 16e सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। विजय सेल्स पर यह डिवाइस ₹10,000 तक की छूट के साथ मिल रहा है, जिसमें बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं। अगर आप नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह बेहतरीन मौका है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली के बाद भी कई बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फेस्टिवल सेल चल रही है, जिसमें कई स्मार्टफोन्स सबसे कम कीमत पर मिल रहे हैं। इस सेल में Apple का iPhones तो सबसे कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, सिर्फ Amazon और Flipkart ही नहीं, बल्कि कुछ और प्लेटफॉर्म भी ये धमाकेदार ऑफर दे रहे हैं। इस समय iPhone 16e विजय सेल ्स की वेबसाइट पर सबसे कम दाम में उपलब्ध है। यहां यह डिवाइस लगभग ₹10,000 तक की छूट के साथ मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी iPhone में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं या लंबे समय से कम कीमत में नया iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो सकता है। आइए इस डील के बारे में जानते हैं.
.. Apple iPhone 16e डिस्काउंट ऑफर Apple ने iPhone 16e को भारत में ₹59,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन यह डिवाइस फिलहाल विजय सेल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर भारी छूट के साथ उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन फिलहाल ₹52,900 में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसका मतलब है कि रिटेलर इस स्मार्टफोन पर ₹7,000 की सीधी छूट दे रहा है। इसके अलावा, इस फोन पर आकर्षक बैंक ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जिनमें HDFC बैंक के क्रेडिट/डेबिट कार्ड और HSBC बैंक के क्रेडिट/कार्ड EMI ट्रांजेक्शन पर ₹3,500 तक की एक्स्ट्रा छूट शामिल है। इसका मतलब है कि आपको फिलहाल ₹10,000 से ज्यादा की छूट इस फोन पर मिल रही है, जिससे इसकी कीमत ₹50,000 से कम हो जाती है। Apple iPhone 16e के स्पेसिफिकेशन डिवाइस के डिजाइन की बात करें तो आगे से ये देखने पर iPhone 13 जैसा लगता है, जबकि बैक डिजाइन बिलकुल अलग है। iPhone 16e में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है। यह एल्युमिनियम फ्रेम के साथ आता है और फेस आईडी को भी सपोर्ट करता है। डिवाइस में पावरफुल A18 चिपसेट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो डिवाइस में 2X ऑप्टिकल जूम के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन में इमेज क्लीनअप, इमेज प्लेग्राउंड, ChatGPT इंटीग्रेशन और कुछ अन्य AI फीचर्स और राइटिंग टूल्स भी दिए गए हैं। iPhone 16 में ही आपको USB टाइप C पोर्ट और IP68 रेटिंग मिलती है। यह भी पढ़ें- करोड़ों iPhone यूजर्स के लिए आ रहा ये जबरदस्त फीचर, Liquid Glass पर मिलेगा पूरा कंट्रोल!
Iphone 16E डिस्काउंट सेल विजय सेल्स Apple
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
स्टारलिंक लिंक ने 10,000 उपग्रहों को किया लॉन्च, एलन मस्क ने की सराहनास्टारलिंक लिंक ने 10,000 उपग्रहों को किया लॉन्च, एलन मस्क ने की सराहना
Read more »
एलन मस्क की स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में भेजे 10,000 सैटेलाइट, जानें स्टारलिंक का भविष्यएलन मस्क की स्पेसएक्स ने स्टारलिंक परियोजना के तहत 10,000 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी का लक्ष्य पूरी दुनिया में तेज और सस्ता इंटरनेट उपलब्ध कराना है। स्टारलिंक के भविष्य, चुनौतियों और योजनाओं पर विस्तृत जानकारी।
Read more »
iPhone 17 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स! लॉन्च के 10 दिन में iPhone 16 से 14% ज्यादा बिका नया iPhone, सबसे ज्यादा बिका ये वालाApple की नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च होते ही धूम मचा रही है. Counterpoint Research की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च के पहले 10 दिनों में iPhone 17 की बिक्री iPhone 16 से 14% ज्यादा रही है. ये ग्रोथ खासतौर पर चीन और अमेरिका जैसे दो बड़े बाजारों में देखने को मिली है.
Read more »
ट्रंप लगाते रहे टैरिफ, पीछे से Tim Cook ने बनाया ऐसा प्लान! Apple को हुआ सबसे बड़ा फायदा, दुनिया रह गई हैरानCounterpoint के डेटा के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज की शुरुआती बिक्री ने iPhone 16 सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. चीन और अमेरिका में लॉन्च के शुरुआती 10 दिनों में नए iPhone की बिक्री पिछले मॉडल की तुलना में 14% ज्यादा रही. यह Apple के लिए एक बड़ा पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.
Read more »
दुनिया के सबसे पतले iPhone में लगा है सोना, कीमत है ₹3423274, जानिए और क्या-क्या है इस फोन मेंइस कलेक्शन में तीन लिमिटेड एडिशन मॉडल्स शामिल हैं: iPhone Air Zenith, iPhone Air Aureon, iPhone Air Crystal. हर डिवाइस में कीमती और दुर्लभ मटीरियल्स का इस्तेमाल किया गया है.
Read more »
छोटा पैकेट, बड़ा धमाका! इन मिनी फ्रिज का कमाल देख भूल जाएंगे बड़े फ्रिज, कीमत 10,000 रुपये से भी कमछोटे फ्रिज न सिर्फ कम जगह में फिट हो जाते हैं, बल्कि बिजली भी कम खर्च करते हैं और काफी बजट फ्रेंडली होते हैं. चाहे ठंडी ड्रिंक्स चाहिए हों, फल-स्नैक्स स्टोर करने हों या दवाइयों को सुरक्षित रखना हो, ये कॉम्पैक्ट फ्रिज हर जरूरत में साथ देता है. आजकल जब लोग स्मार्ट और मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल अपना रहे हैं, ऐसे में छोटे फ्रिज की मांग तेजी से बढ़ रही है.
Read more »
