Counterpoint के डेटा के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज की शुरुआती बिक्री ने iPhone 16 सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. चीन और अमेरिका में लॉन्च के शुरुआती 10 दिनों में नए iPhone की बिक्री पिछले मॉडल की तुलना में 14% ज्यादा रही. यह Apple के लिए एक बड़ा पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है.
टेक दिग्गज Apple एक बार फिर सुर्खियों में है. कंपनी के शेयरों में सोमवार को बड़ी छलांग देखने को मिली, जिससे वह करीब $4 ट्रिलियन मार्केट वैल्यूएशन के करीब पहुंच गई. यह आंकड़ा हासिल करने वाली Apple दुनिया की तीसरी कंपनी बन सकती है.
रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के मुताबिक, iPhone 17 सीरीज की शुरुआती बिक्री ने iPhone 16 सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. चीन और अमेरिका में लॉन्च के शुरुआती 10 दिनों में नए iPhone की बिक्री पिछले मॉडल की तुलना में 14% ज्यादा रही. यह Apple के लिए एक बड़ा पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है. शेयरों में 4.2% की उछाल, $3.9 ट्रिलियन मार्केट कैप Apple के शेयर 4.2% बढ़कर $262.9 तक पहुंच गए, जिससे कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग $3.9 ट्रिलियन हो गई. इस वैल्यू के साथ Apple फिलहाल Nvidia के बाद दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी बन गई है. ब्रोकरेज फर्म Evercore ISI ने भी Apple को अपनी Tactical Outperform List में शामिल किया है. फर्म का कहना है कि Apple आने वाले तीन महीनों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर सकता है और दिसंबर क्वार्टर के लिए पॉजिटिव फोरकास्ट देगा. चीन में ऑनलाइन ऑर्डर्स बने गेमचेंजर Evercore ISI के एनालिस्ट्स के मुताबिक, चीन में हाल ही में शुरू हुए ऑनलाइन ऑर्डर्स Apple के लिए बड़ा बूस्टर साबित हो सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि “चीन में शुरुआती डिलीवरी टाइम डेटा अन्य क्षेत्रों की तुलना में ज्यादा मजबूत डिमांड दिखा रहा है.” यानी कि चीन के यूजर्स में iPhone 17 के लिए जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. सितंबर में लॉन्च हुए नए मॉडल Apple ने सितंबर में अपने नए iPhone मॉडल लॉन्च किए थे, जिनमें सबसे खास रहा iPhone Air, जो अब तक के मुकाबले और भी पतला है. कंपनी ने इस बार भी प्राइस स्ट्रक्चर को स्टेबल रखा है ताकि अमेरिकी टैरिफ का असर कीमतों पर न पड़े. मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट Art Hogan के मुताबिक, “Apple ने अपने नए iPhone को बहुत स्मार्ट तरीके से लॉन्च किया है और यह उम्मीद से कहीं बेहतर परफॉर्म कर रहा है. डिमांड ट्रेंड्स अब पूरी तरह पॉजिटिव दिशा में हैं.” टैरिफ चिंता और चीन की प्रतिस्पर्धा से उबरता Apple इस साल की शुरुआत में Apple को चीन की बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अमेरिकी टैरिफ नीतियों को लेकर चुनौतियों का सामना करना पड़ा था. कंपनी की इंडिया और चीन जैसी मैन्युफैक्चरिंग लोकेशंस पर टैरिफ का असर पड़ सकता था. लेकिन अगस्त के बाद से Apple के शेयरों में धीरे-धीरे रिकवरी देखी गई. कंपनी ने अमेरिका में $100 बिलियन का अतिरिक्त निवेश करने का वादा किया, जिससे वह संभावित टैरिफ से बच सकेगी और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा. 2025 में अब तक का सबसे बड़ा उछाल अगर यह ट्रेंड बना रहा, तो Apple अपने शेयरों में चार हफ्तों का सबसे बड़ा एक-दिनी उछाल दर्ज कर सकता है. इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 5% से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है. Apple 30 अक्टूबर को अपनी क्वार्टरली अर्निंग्स रिपोर्ट जारी करेगा, जिसमें निवेशकों की नजर कंपनी की भविष्य की रणनीति पर रहेगी.
Apple Stock Surge Iphone 17 Demand Iphone 17 Sales Data Apple Counterpoint Report Apple Shares 2025 Apple Vs Nvidia Apple China Demand Iphone 17 Outperform Iphone 16 Apple Quarterly Earnings October 2025 Apple शेयर उछाल Apple 4 ट्रिलियन वैल्यूएशन Iphone 17 बिक्री रिपोर्ट Apple Counterpoint डेटा Apple बनाम Nvidia Apple स्टॉक न्यूज 2025 Iphone 17 की मांग Apple शेयर मार्केट अपडेट Apple अर्निंग रिपोर्ट अक्टूबर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
iPhone 18 Pro में बदल जाएगा कैमरे का खेल; Apple करने जा रहा है बड़ा कमाल! मिलने लगेंगी DSLR जैसी इमेजiPhone 18 Pro Camera Upgrade: iPhone 18 Pro कैमरा की दुनिया में धमाका करने की तैयारी में है. Apple अपने नए स्मार्टफोन में Variable Aperture जैसी एडवांस तकनीक लाने जा रहा है, जिससे तस्वीरें DSLR जैसी क्वालिटी की दिखेंगी.
Read more »
बंजर भूमि पर धर्मेंद्र कर रहे सेब की खेती... बिहार की गर्म धरती पर जम्मू-हिमाचल जैसी पैदावार! लाखों में कमा...Apple Farming in Bihar: कभी बंजर रही काराकाट प्रखंड की जमीन पर अब किसान धर्मेंद्र पांडेय ने मेहनत और नई तकनीक से सेब की बगिया तैयार की है. बिहार के गर्म इलाके में जम्मू-हिमाचल जैसे सेब उगाकर वे लाखों की आमदनी कर रहे हैं और अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं.
Read more »
भारत की दिवाली ने जीता Apple CEO का दिल! इस शानदार फोटो को देख Tim Cook भी फिदा, ऐसा क्या था खासTim Cook Wishes Happy Diwali: एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में एक महिला दीये जलाती हुई दिखाई दे रही हैं. साथ ही गेंदे के फूलों से की गई सजावट है. ये फोटो iPhone 17 Pro Max से ली गई थी.
Read more »
iPhone 17 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड्स! लॉन्च के 10 दिन में iPhone 16 से 14% ज्यादा बिका नया iPhone, सबसे ज्यादा बिका ये वालाApple की नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च होते ही धूम मचा रही है. Counterpoint Research की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च के पहले 10 दिनों में iPhone 17 की बिक्री iPhone 16 से 14% ज्यादा रही है. ये ग्रोथ खासतौर पर चीन और अमेरिका जैसे दो बड़े बाजारों में देखने को मिली है.
Read more »
