Under GRAP Stage-4, Delhi enforces the 'No PUC, No Fuel' rule from today. Vehicles without a valid Pollution Under Control (PUC) certificate will not get petrol, diesel, or CNG. Entry of BS-VI and below vehicles registered outside Delhi is completely banned. Know the Supreme Court and Delhi government’s latest directives.
बीएस-VI से नीचे वाले वाहनों की शहर में नो एंट्री; वैध PUC वालों को ही पेट्रोलदिल्ली में GRAP स्टेज-4 के तहत गुरुवार से 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम लागू हो गया है। इसके तहत बिना वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले वाहनों को पेट्रोल, डीजल या सीएनजी नहीं मिलेगा। दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड बीएस-VI से कम श्रेणी वाले वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। ये आदेश पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 के तहत जारी किया गया है और GRAP IV लागू रहने तक इसे लागू रखा जाएगा। सरकार के मुताबिक इस वक्त स्मॉग के कारण प्रदेश की हवा की क्वालिटी काफी खराब है इसलिए इसे लागू करना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की इजाजत दे दी थी। दिल्ली सरकार ने BS III से कम श्रेणी वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की अनुमति मांगी थी।दिल्ली में इस सख्ती को लागू करने के लिए 580 पुलिसकर्मी 126 चेकपॉइंट्स पर तैनात रहेंगे। पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे, वाहन डेटाबेस और पुलिस जांच करेंगे। ट्रांसपोर्ट अधिकारी भी पंपों पर रहेंगे। निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों पर पूर्ण बैन है। सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जरूरी सेवाओं को छूट है। ट्रैफिक जाम रोकने के लिए 100 हॉटस्पॉट्स पर गूगल मैप मदद लेगा। नियम तोड़ने पर वाहन जब्ती, जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी। पर्यावरण अधिनियम 1986 के तहत सजा मिलेगी।बेंच ने कहा कि सिर्फ नियम बनाना काफी नहीं है। जरूरी है कि सरकार प्रैक्टिकल और असरदार समाधान अपनाए और मौजूदा उपायों को सही तरीके से लागू किया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से कहा कि प्रदूषण की पाबंदियों से बेरोजगार हुए कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की मदद की जाए और उन्हें दूसरा काम देने पर भी विचार किया जाए। कोर्ट ने CAQM और NCR सरकारों से कहा कि वे शहरों में ट्रैफिक, मोबिलिटी और किसानों को पराली जलाने से रोकने जैसे मुद्दों पर ध्यान दें। टुकड़ों में उपाय करने से यह संकट हल नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने नर्सरी से कक्षा 5 तक के स्कूल बंद रखने के दिल्ली सरकार के फैसले में दखल नहीं दिया। कोर्ट ने कहा कि सर्दियों की छुट्टियां नजदीक हैं, इसलिए इसमें बदलाव की जरूरत नहीं है।दिल्ली सरकार की ओर से पेश ASG ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि 2.
5 लाख पंजीकृत मजदूरों में से 7 हजार का वेरिफिकेशन हो चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सहायता राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। कोर्ट ने प्रक्रिया में गड़बड़ी पर सख्त चेतावनी दी। बेंच ने पर्यावरणविद एमसी मेहता की याचिका को आगे की सुनवाई के लिए 6 जनवरी को लिस्ट किया है। बेंच ने कहा कि इस याचिका पर साल में कम से कम दो बार सुनवाई होनी चाहिए।BS-IV वाहन मानक सरकार द्वारा तय किए गए ऐसे नियम हैं, जिनका मकसद वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को कम करना है। ये नियम BS-III से ज्यादा सख्त थे और 1 अप्रैल 2017 से पूरे देश में नए वाहनों पर लागू हुए। इसके तहत पेट्रोल और डीजल गाड़ियों से निकलने वाले धुएं, जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर, की सीमा तय की गई और सल्फर कम वाला ईंधन इस्तेमाल किया गया। इससे प्रदूषण घटाने में मदद मिली, हालांकि अब BS-VI इससे भी नए और सख्त मानक हैं।दिल्ली में जानलेवा प्रदूषण के चलते भाजपा सरकार ने बुधवार को सभी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों में 50% कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम नियम लागू कर दिया है। यानी अब सभी दफ्तरों में सिर्फ आधे कर्मचारी जाएंगे। आधे कर्मचारी घर से काम करेंगे। कपिल मिश्रा ने बताया कि दिल्ली में 16 दिनों तक ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान का तीसरा फेज, लागू रहा। इस दौरान निर्माण कार्य बंद थे। इससे दिहाड़ी मजदूर प्रभावित हुए हैं। दिल्ली सरकार सभी रजिस्टर्ड और वेरिफाइड निर्माण मजदूरों के खातों में मुआवजे के तौर पर ₹10,000 ट्रांसफर करेगी।दिल्ली में प्रदूषण सर्टिफिकेट के बिना पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा: केवल BS-6 गाड़ियों को ही एंट्री दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने 16 दिसंबर को कहा था कि गाड़ी की वैध PUC यानी प्रदूषण सर्टिफिकेट के बिना 18 दिसंबर से डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा। दिल्ली में दूसरे राज्यों के BS-6 गाड़ियों के अलावा सभी गाड़ियों की एंट्री बंद कर दी गई है। कंस्ट्रक्शन पर पूरी तरह रोक लगाई है, कंस्ट्रक्शन का समान ले जा रहे वाहनों के चालान किए जाएंगे।12 साल की उम्र में टायर खींचकर रनिंग; आर्मी रिटायर पिता ने घर में बनाया देसी जिमराणा बलाचौरिया के फोन न उठाने से गुस्साए गैंगस्टर; मर्डर से हाइडआउट तक की परफेक्ट प्लानिंगनौकरी गई तो तंगी आई; गुरुग्राम में स्पोर्ट्स एकेडमी संचालक को रेप केस में फंसायाउत्तराखंड के निचले इलाकों में कोहरायूपी में शीतलहर, लखनऊ समेत 50 जिलों में कोहरासांसद ने टोंक-सवाईमाधोपुर के किसानों के लिए आर्थिक पैकेज मांगाछिंदवाड़ा में ठिठुरन बढ़ी, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री पर आया
GRAP Stage 4 Delhi Delhi Pollution Control Rules Bs6 Vehicle Ban Delhi Delhi Traffic Update Supreme Court Pollution Order Delhi Government Environment Policy Air Pollution Delhi News Puc Certificate Rule Delhi No Fuel Without Puc
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली में सख्ती: PUC कागज नहीं दिखाओगे तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलदिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाने का ऐलान किया है. पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने साफ कहा है कि नियमों का उल्लंघन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बिना PUC, कंस्ट्रक्शन ट्रक और पुराने वाहनों को लेकर परसों से बड़े प्रतिबंध लागू होने जा रहे हैं.
Read more »
PUC के बिना पेट्रोल नहीं, नियम तोड़ने वाले वाहन सील... प्रदूषण पर माफी मांगते हुए दिल्ली के मंत्री ने कौन-कौन से ऐलान किएदिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़ा फैसला लिया है. 18 दिसंबर से बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं मिलेगा. कैमरों के जरिए इन वाहनों की पहचान की जाएगी. इसके अलावा, दिल्ली में केवल BS-VI बाहरी वाहनों को प्रवेश मिलेगा और निर्माण सामग्री वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा.
Read more »
दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद की 12 लाख गाड़ियों की एंट्री कल से बैनदिल्ली सरकार के नए आदेश के तहत गुरुवार से NCR की करीब 12 लाख गैर-BS6 गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री बंद होगी और बिना PUC वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।
Read more »
Delhi Pollution: दिल्ली में कल से बिना PUCC के नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, राजधानी में कल से लागू होंगे ये कड़े नियम; जानेंDelhi Pollution: दिल्ली में कल से बिना PUCC के नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल, राजधानी में कल से लागू होंगे ये कड़े नियम; जानें Work-from-home-puc-certificates-bs-vi-vehicles-aqi to Control Delhi Pollution राज्य | दिल्ली एनसीआर
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम का प्लान तैयार: थर्ड पार्टी करेगी PUC निगरानी, वाहन संख्या घटाएगा कार-पूलिंग एपप्रदूषण अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट यानी पीयूसीसी सिस्टम की थर्ड पार्टी एजेंसी निगरानी करेगी। दिल्ली सरकार को उम्मीद है कि इससे जांच में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होगी। वाहनों की भीड़ कम करने के
Read more »
दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 'नो PUC, नो फ्यूल' नियम लागू, BS-VI वाहनों पर भी रोकदिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक व्यापक योजना शुरू की है, जिसमें वाहनों को ईंधन से वंचित करना और BS-VI वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाना शामिल है। शहर में निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों का प्रवेश प्रतिबंधित है और GRAP मानदंडों के तहत निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी है। सरकार ने वर्क फ्रॉम होम को भी अनिवार्य कर दिया है।
Read more »
