दिल्ली-NCR की सुरक्षा के लिए तैनात होगा स्वदेशी डिफेंस सिस्टम: ड्रोन-फाइटर जेट के हमलों को नाकाम करेगा; अगस...

Indian Air Force IAF Air Defence System Project De News

दिल्ली-NCR की सुरक्षा के लिए तैनात होगा स्वदेशी डिफेंस सिस्टम: ड्रोन-फाइटर जेट के हमलों को नाकाम करेगा; अगस...
भारत अब राजधानी दिल्ली-NCR को मिसाइलोंड्रोन और तेज रफ्तार लड़ाकू विमानों जैसे खतरों सेIAF
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 1 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 32%
  • Publisher: 51%

IAF Air Defence System Project; Delhi NCR Security | DRDO Missiles

ड्रोन-फाइटर जेट के हमलों को नाकाम करेगा; अगस्त में सफल परीक्षण किया जा चुका भारत अब राजधानी दिल्ली-NCR को मिसाइलों , ड्रोन और फाइटर जेट हमले जैसे खतरों से बचाने के लिए अपना खुद का मल्टी-लेयर्ड एयर डिफेंस सिस्टम लगाने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय इस प्रोजेक्ट को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के अनुसार नया इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस वेपन सिस्टम पूरी तरह देश में बने हथियारों से तैयार होगा। इस सिस्टम का सबसे बड़ा हिस्सा DRDO की बनाई QRSAM मिसाइल और VSHORADS होगा। इनके साथ कई तरह के सेंसर, रडार और एक आधुनिक कंट्रोल सिस्टम जोड़ा जाएगा, जिससे हर खतरे पर तुरंत नजर रखी जा सके। ये पूरा सिस्टम भारतीय वायुसेना ऑपरेट करेगी। IADWS का 23 अगस्त को सफल परीक्षण भी हो चुका है।IADWS एक मल्टीलेयर एयर डिफेंस सिस्टम है, ये दुश्मन के हवाई हमले नाकाम करेगा। इसे सुदर्शन चक्र मिशन का एक हिस्सा माना जा रहा है। यह स्वॉर्म ड्रोन अटैक के खिलाफ रक्षा कवच बनेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से दिए अपने भाषण में सुदर्शन चक्र मिशन की घोषणा की थी। इसके बाद 23 अगस्त को ओडिशा के तट पर IADWS का सफल परीक्षण किया गया था। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए X पोस्ट में लिखा था- इस परीक्षण ने हमारे देश की मल्टी लेयर एयर डिफेंस कैपेबिलिटी बढ़ाई है। यह सिस्टम दुश्मन के हवाई खतरों के खिलाफ रीजनल डिफेंस को मजबूती देगा।इस सिस्टम के सफल परीक्षण से भारत की इग्ला और CIWS जैसे विदेशी डिफेंस सिस्टम पर निर्भरता कम हो जाएगी। परीक्षण के दौरान इस सिस्टम ने 2 हाई स्पीड फिक्स विंग अनमैन्ड ड्रोन, मल्टी कॉप्टर ड्रोन समेत तीन अलग-अलग टारगेट पर अटैक किया। ये तीनों टारगेट अलग-अलग दूरी और ऊंचाई पर थे। IADWS ने इन तीनों को एक साथ निशाना बनाकर पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। सिस्टम का कॉन्सेप्ट इस तरह से तैयार किया गया है कि पहले रडार यूनिट आने वाले खतरों पर नजर रखती है और उन्हें क्लासिफाई करती है। इसके बाद कमांड सेंटर ज्यादा ऊंचाई से आने वाले तेज खतरों के लिए क्विक एक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल को निर्देश देता है। कम रेंज वाले और धीमी गति से होने वाले हमले के लिए एडवांस्ड वैरी शॉर्ट एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइलें एक्टिवेट होती हैं। इसके साथ ही साथ ड्रोन और चीप सैचुरेटेड अटैक के लिए लेजर बेस्ड डायरेक्टेड एनर्जी वेपन हमला करते हैं।भारत पहले अमेरिका का NASAMS-II सिस्टम खरीदना चाहता था, जो वॉशिंगटन DC और व्हाइट हाउस की सुरक्षा करता है। इसके लिए बातचीत भी चली, लेकिन उसका खर्च बहुत ज्यादा था। इसके बाद सरकार ने पूरी तरह स्वदेशी विकल्प अपनाने का फैसला किया। यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ रक्षा सेक्टर के लिए बड़ी बढ़त माना जा रहा है।DRDO मिसाइल सिस्टम को रडार, डेटा लिंक और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम से जोड़ने की जिम्मेदारी संभालेगा। अधिकारियों के मुताबिक, इतनी जटिल एयर डिफेंस व्यवस्था के लिए कई सिस्टमों को एक साथ जोड़ना जरूरी है।पंजाब के आदमपुर एयरबेस से 13 मई को पीएम मोदी ने जिस एयर डिफेंस सिस्टम की तारीफ की थी, वह भारत का आकाशतीर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसकी मदद से ही पाकिस्तान की ओर से आ रहे सैकड़ों ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट को हवा में ही मार गिराया गया था। इसे भारत का आयरन डोम कहा गया है। आकाशतीर एक स्वदेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-पावर्ड एयर डिफेंस सिस्टम है जिसे भारतीय सेना के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन , इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से डिजाइन और डेवलप किया है। इसका काम लो-लेवल एयरस्पेस की निगरानी करना और ग्राउंड पर तैनात एयर डिफेंस वेपन सिस्टम को कंट्रोल करना है। आकाशतीर रडार, सेंसर और कम्युनिकेशन सिस्टम को इंटिग्रेट करके सिंगल नेटवर्क बनाता है, जो रियल टाइम में हवाई खतरों का पता लगाने, ट्रैक करने और उन्हें न्यूट्रिलाइज करने में सक्षम है।मई में पाकिस्तान द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय इलाके को निशाना बनाने की कोशिश की खबरों के बाद राजधानी की हवाई सुरक्षा को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की गई। उसी के बाद इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी गई।जर्मनी से ₹70 हजार करोड़ में 6 पनडुब्बियां खरीदेगा भारत: जर्मन कंपनी से बातचीत को मंजूरी भारत सरकार वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए दो बड़ी डील करने के लिए तैयार हो गई है। पहली डील रक्षा मंत्रालय और मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड जर्मनी से 6 सबमरीन खरीदने वाली है। सरकार ने 'प्रोजेक्ट 75 इंडिया' के तहत भारत में बनने वाली इन पनडुब्बियों की खरीद को लेकर बातचीत शुरू करने की मंजूरी दे दी है। यह डील 70 हजार करोड़ में हो सकती है।दिल्ली से पकड़ा गया अजय गुप्ता; थाईलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिसहिमाचल के शिंकुला दर्रा में बर्फबारी; यूपी-बिहार के 30 जिलों में घना कोहरातेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत; घायलों के घुसे कांच-मेटल के टुकड़े, 7 की हालत गंभीर2026 में किंगमेकर बनूंगा, मेरे बिना सरकार नहीं बनेगी; बाबरी मस्जिद के लिए ₹3 करोड़ डोनेशन जुटाएयूपी के 25 जिलों में भीषण कोहरा, राम मंदिर छिपाहिमाचल के 6 जिलों में कोहरे की चेतावनीहरियाणा में 6 जिलों में शीतलहर का अलर्टअयोध्या में ठंड को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्टगाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 8.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

भारत अब राजधानी दिल्ली-NCR को मिसाइलों ड्रोन और तेज रफ्तार लड़ाकू विमानों जैसे खतरों से IAF Air Defence System Delhi NCR Missile Attack Security DRDO Missiles QRSAM VSHORADS

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली की हवा बेहद खराब: बीते 24 घंटे में छह अंक बढ़कर 314 पहुंचा AQI, तीन दिन तक राहत नहीं; जानें NCR का हालदिल्ली की हवा बेहद खराब: बीते 24 घंटे में छह अंक बढ़कर 314 पहुंचा AQI, तीन दिन तक राहत नहीं; जानें NCR का हालराजधानी दिल्ली में हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में सोमवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर
Read more »

हरियाणा में कमर्शियल वाहनों की उम्र तय, टूरिस्ट परमिट पर NCR में सिर्फ 10 साल चलेंगी डीजल गाड़ियांहरियाणा में कमर्शियल वाहनों की उम्र तय, टूरिस्ट परमिट पर NCR में सिर्फ 10 साल चलेंगी डीजल गाड़ियांHaryana News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के लिए एग्रीगेटर लाइसेंस देने के लिए भी मोटर वाहन नियमों में बदलाव किया गया है. अब ओला, उबर इत्यादि 1 जनवरी 2026 से केवल ग्रीन एनर्जी पर चलने वाले वाहनों को ही अपने बेड़े में शामिल कर सकेंगे. हरियाणा नगर पालिका अधिनियम भी लाया गया है. विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा.
Read more »

NCR के 3 शहरों को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 2 घंटे का सफर होगा 38 मिनट में पूराNCR के 3 शहरों को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 2 घंटे का सफर होगा 38 मिनट में पूराएनसीआर के 3 शहरों को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 2 घंटे का सफर होगा 38 मिनट में पूरा, डीपीआर तैयार
Read more »

दिल्ली-NCR का देसी 'आयरन डोम' तैयार, इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम से आंख उठाने की जुर्रत नहीं कर पाएगा दुश...दिल्ली-NCR का देसी 'आयरन डोम' तैयार, इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम से आंख उठाने की जुर्रत नहीं कर पाएगा दुश...दिल्ली-NCR को हवाई खतरों से सुरक्षित करने के लिए स्वदेशी IADWS तैनाती की प्रक्रिया तेज हो गई है. DRDO के इस मल्टी-लेयर सिस्टम में QRSAM, VSHORADS और लेजर-आधारित DEW शामिल हैं, जो मिसाइल, ड्रोन और तेज गति वाले विमानों को अलग-अलग दूरी पर मार गिराने में सक्षम हैं.
Read more »

दिल्ली-NCR का देसी 'आयरन डोम' तैयार, इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम से आंख उठाने की जुर्रत नहीं कर पाएगा दुश...दिल्ली-NCR का देसी 'आयरन डोम' तैयार, इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम से आंख उठाने की जुर्रत नहीं कर पाएगा दुश...दिल्ली-NCR को हवाई खतरों से सुरक्षित करने के लिए स्वदेशी IADWS तैनाती की प्रक्रिया तेज हो गई है. DRDO के इस मल्टी-लेयर सिस्टम में QRSAM, VSHORADS और लेजर-आधारित DEW शामिल हैं, जो मिसाइल, ड्रोन और तेज गति वाले विमानों को अलग-अलग दूरी पर मार गिराने में सक्षम हैं.
Read more »

भारत NCR की सुरक्षा के लिए स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करेगाभारत NCR की सुरक्षा के लिए स्वदेशी एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करेगाभारत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) को मिसाइलों, ड्रोन और तेज रफ्तार वाले विमानों जैसे हवाई खतरों से बचाने के लिए स्वदेशी इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम तैनात करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम भारतीय वायुसेना के अधीन होगा और इसमें स्वदेशी एयर डिफेंस मिसाइलें शामिल होंगी। डीआरडीओ प्रोडक्शन एजेंसियों के साथ मिलकर इस परियोजना पर काम करेगा।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:12