दिल्ली-NCR का देसी 'आयरन डोम' तैयार, इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम से आंख उठाने की जुर्रत नहीं कर पाएगा दुश...

What Is IADWS For Delhi NCR News

दिल्ली-NCR का देसी 'आयरन डोम' तैयार, इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस सिस्टम से आंख उठाने की जुर्रत नहीं कर पाएगा दुश...
What Is VSHORADSWhat Is QRSAMIntegrated Air Defence Weapon System

दिल्ली-NCR को हवाई खतरों से सुरक्षित करने के लिए स्वदेशी IADWS तैनाती की प्रक्रिया तेज हो गई है. DRDO के इस मल्टी-लेयर सिस्टम में QRSAM, VSHORADS और लेजर-आधारित DEW शामिल हैं, जो मिसाइल, ड्रोन और तेज गति वाले विमानों को अलग-अलग दूरी पर मार गिराने में सक्षम हैं.

देश की राजधानी दिल्ली को दुश्मन के हवाई खतरों से बचाने के लिए एक अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को मिसाइलों, ड्रोनों और तेज गति वाले विमानों से सुरक्षित करने के लिए स्वदेशी इंटीग्रेटिड एयर डिफेंस वेपन सिस्‍टम की तैनाती की जा रही है.

IADWS एक मल्‍टी-लेयर एयर डिफेंस सिस्‍टम है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने इसके तहत कुल तीन प्रमुख सिस्‍टम विकसित किए हैं। पहला- क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल , दूसरा- एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम और तीसरा- डायरेक्टेड एनर्जी वेपन । यह कदम तब उठाया जा रहा है जब पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश को कथित तौर पर निशाना बनाने की कोशिश की थी. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार पहले भारत अमेरिकी NASAMS-II खरीदने की योजना बना रहा था, लेकिन कीमत काफी ज्‍यादा होने के कारण स्वदेशी प्रणाली को प्राथमिकता दी गई. 1. क्विक रिएक्शन सरफेस टू एयर मिसाइल • खासियत: यह एक कैनिस्टर-आधारित मिसाइल प्रणाली है. यह एक मोबाइल सिस्‍टम है, जिसका मतलब है कि इसे तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा सकता है. यह प्रणाली पहला निशाना दागने में बहुत कम समय लेती है. • रेंज: QRSAM की मारक क्षमता लगभग 25 से 30 किलोमीटर तक है. यह कम दूरी पर मौजूद विमानों और ड्रोनों के लिए एक घातक हथियार है. • फायदे: यह दुश्मन के कम-ऊंचाई वाले विमानों और क्रूज मिसाइलों को तुरंत नष्ट कर सकती है. इसकी त्वरित प्रतिक्रिया इसे अचानक हमले से बचाव के लिए आदर्श बनाती है. 2. एडवांस्ड वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम • खासियत: VSHORADS एक पोर्टेबल मिसाइल प्रणाली है. इसे एक व्यक्ति या छोटे समूह द्वारा कंधे पर रखकर भी संचालित किया जा सकता है. यह पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में सैन्य टुकड़ियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है. • रेंज: इसकी मारक क्षमता बहुत कम दूरी की होती है, आमतौर पर 6 से 8 किलोमीटर तक. यह कम ऊंचाई पर उड़ने वाले खतरों के लिए सटीक है. इसे रिसर्च सेंटर इमारात द्वारा विकसित किया गया है. • फायदे: यह दुश्मन के हेलिकॉप्टरों और छोटे यूएवी को नजदीक आने से पहले ही मार गिराती है. इसकी स्वदेशी इन्फ्रारेड होमिंग तकनीक इसे अत्यधिक प्रभावी बनाती है. 3. डायरेक्टेड एनर्जी वेपन – लेजर तकनीक • खासियत: यह हाई-पावर वाली लेजर-आधारित प्रणाली है. इसे सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज द्वारा विकसित किया गया है. यह प्रणाली परंपरागत मिसाइलों के विपरीत, किरणों का उपयोग करके लक्ष्य को नष्ट करती है. • रेंज: DEW की रेंज लक्ष्य और लेजर की शक्ति पर निर्भर करती है, लेकिन यह ड्रोन जैसे खतरों को करीबी से मध्यम दूरी पर निष्क्रिय कर सकती है. • फायदे और कीमत: यह प्रणाली गोला-बारूद पर निर्भर नहीं करती. इसका मुख्य लाभ यह है कि प्रति-शॉट लागत बहुत कम होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह बिजली का उपयोग करती है. यह सैकड़ों ड्रोनों को तेजी से बेअसर कर सकती है, जिससे पारंपरिक मिसाइलों की हाई-कॉस्‍ट बचती है. IADWS की शक्ति और सफल परीक्षण IADWS का नियंत्रण एक केंद्रीय कमांड और नियंत्रण केंद्र द्वारा किया जाता है. 23 अगस्त 2025 को ओडिशा के तट पर इसका सफल परीक्षण किया गया था. परीक्षण के दौरान, QRSAM, VSHORADS और हाई एनर्जी लेजर ने एक साथ तीन अलग-अलग लक्ष्यों को अलग-अलग रेंज और ऊंचाई पर नष्ट कर दिया था. भारतीय वायु सेना को इस महत्वपूर्ण परियोजना की जिम्‍मेदारी दी गई है. यह प्रणाली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की रक्षा करेगी. DRDO उत्पादन एजेंसियों के साथ मिलकर नेटवर्किंग और कमांड एवं नियंत्रण प्रणालियों पर काम कर रहा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

What Is VSHORADS What Is QRSAM Integrated Air Defence Weapon System इंटीग्रेटिड एयर डिफेंस वेपन सिस्‍टम Indigenous Air Defence System DRDO News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi NCR weather: दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी ने लोगों का किया हाल बेहाल, जानिए बारिश का ताजा अपडेटDelhi NCR weather: दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी ने लोगों का किया हाल बेहाल, जानिए बारिश का ताजा अपडेटDelhi NCR weather: The scorching heat in Delhi-NCR has made the lives of people miserable, दिल्ली-NCR में प्रचंड गर्मी ने लोगों का किया हाल बेहाल
Read more »

दिल्ली की हवा बेहद खराब: बीते 24 घंटे में छह अंक बढ़कर 314 पहुंचा AQI, तीन दिन तक राहत नहीं; जानें NCR का हालदिल्ली की हवा बेहद खराब: बीते 24 घंटे में छह अंक बढ़कर 314 पहुंचा AQI, तीन दिन तक राहत नहीं; जानें NCR का हालराजधानी दिल्ली में हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। ऐसे में सोमवार सुबह की शुरुआत धुंध और हल्के कोहरे से हुई। वहीं, आसमान में स्मॉग की हल्की चादर
Read more »

हरियाणा में कमर्शियल वाहनों की उम्र तय, टूरिस्ट परमिट पर NCR में सिर्फ 10 साल चलेंगी डीजल गाड़ियांहरियाणा में कमर्शियल वाहनों की उम्र तय, टूरिस्ट परमिट पर NCR में सिर्फ 10 साल चलेंगी डीजल गाड़ियांHaryana News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण कम करने के लिए एग्रीगेटर लाइसेंस देने के लिए भी मोटर वाहन नियमों में बदलाव किया गया है. अब ओला, उबर इत्यादि 1 जनवरी 2026 से केवल ग्रीन एनर्जी पर चलने वाले वाहनों को ही अपने बेड़े में शामिल कर सकेंगे. हरियाणा नगर पालिका अधिनियम भी लाया गया है. विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा.
Read more »

NCR के 3 शहरों को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 2 घंटे का सफर होगा 38 मिनट में पूराNCR के 3 शहरों को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 2 घंटे का सफर होगा 38 मिनट में पूराएनसीआर के 3 शहरों को जोड़ेगी नमो भारत ट्रेन, 2 घंटे का सफर होगा 38 मिनट में पूरा, डीपीआर तैयार
Read more »

दिल्ली-NCR में प्रदूषण से थोड़ी राहत, हवा अब भी 'बेहद खराब'; कई इलाकों में AQI 300 के पारदिल्ली-NCR में प्रदूषण से थोड़ी राहत, हवा अब भी 'बेहद खराब'; कई इलाकों में AQI 300 के पारदिल्ली-एनसीआर में जहरीले स्मॉग के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन हवाएं चलने से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिली है। सीपीसीबी के अनुसार, राजधानी का औसत एक्यूआई 293 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। बृहस्पतिवार तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
Read more »

क्या सर्दियों में प्रदूषण से बढ़ जाता है साइलेंट स्ट्रोक का खतरा? एक्सपर्ट्स से जानें इससे बचने का तरीकाक्या सर्दियों में प्रदूषण से बढ़ जाता है साइलेंट स्ट्रोक का खतरा? एक्सपर्ट्स से जानें इससे बचने का तरीकालाइफ़स्टाइल Health Impact of Air Pollution: दिल्ली-NCR समेत देश के कई इलाकों में इस समय प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है. इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. प्रदूषण के साथ बढ़ी हुई ठंड स्ट्रोक का कारण बन रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-04 01:59:06