दिल्ली के शाहदरा इलाके के भोलानाथ नगर में शुक्रवार सुबह एक भीषण हादसा हुआ। एक घर में लगे एयर कंडीशनर के फटने से आग लग गई। इस हादसे में एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान शिल्पी गुप्ता (42) और उनके बेटे प्रणव (16) के रूप में हुई...
नई दिल्ली: शाहदरा के भोलानाथ नगर में शुक्रवार सुबह एयर कंडीशनर का आउटडोर यूनिट फटने से एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि इस हादसे में शिल्पी गुप्ता और उनके बेटे प्रणव की मौत हो गई, जबकि शिल्पी के पति मनीष गुप्ता , बेटा पार्थ , ससुर कैलाश गुप्ता और सास भगवती गुप्ता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां आईं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। आशंका है कि ओवरलोडिंग की वजह से एसी में आग लगी। फर्श बाजार थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।थर्ड फ्लोर पर रहता था परिवार पुलिस के मुताबिक, मनीष गुप्ता भोलानाथ नगर की गली नंबर-11 स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर परिवार समेत रहते हैं। भागीरथ पैलेस में उनकी बिजली के उपकरणों की दुकान है। सौ गज में बनी इसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर उनके भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। तीसरी मंजिल की बालकनी की तरफ लगाए गए एसी में अचानक शुक्रवार सुबह करीब 5:30 पर धमाका हुआ। इससे फ्लैट में आग लग गई। पूरी बिल्डिंग में करीब 25 लोग मौजूद थे।एक युवक को किया रेस्क्यू बिल्डिंग में धुआं भरने लगा तो सभी का दम घुटने लगा और नींद टूट गई। इससे पहली और दूसरी मंजिल वाले सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकल गए। तीसरी मंजिल में रह रहे मनीष के माता-पिता बुजुर्ग हैं, जिन्हें लेकर मनीष और बेटा पार्थ सीढ़ियों के जरिए धीरे-धीरे नीचे आए, जबकि चौथी और पांचवीं मंजिल में रहने वाले परिवार छत के रास्ते से बगल वाली बिल्डिंग में चले गए। तीसरी मंजिल में आग लगने और धुआं भरने से एक युवक को फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू किया।Satyendra Jain Bail: आतिशी आपको भी जेल जाना पड़ेगा, रिहा होते ही ऐसा क्यों बोले सत्येंद्र जैन?फंसे रह गए थे मां-बेटा घटना के वक्त मनीष की पत्नी शिल्पी और छोटा बेटा प्रणव ऊपर ही फंस गए। दोनों ने जान बचाने के लिए खुद को अलग-अलग कमरों के टॉयलेट में बंद कर लिया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझने के बाद तीसरी मंजिल में सर्च ऑपरेशन चलाया तो मां और बेटे मृत हालत में मिले। वहीं मनीष की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। फरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं, ताकि आग लगने की वजह साफ हो सके।.
नई दिल्ली: शाहदरा के भोलानाथ नगर में शुक्रवार सुबह एयर कंडीशनर का आउटडोर यूनिट फटने से एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। डीसीपी प्रशांत गौतम ने बताया कि इस हादसे में शिल्पी गुप्ता और उनके बेटे प्रणव की मौत हो गई, जबकि शिल्पी के पति मनीष गुप्ता , बेटा पार्थ , ससुर कैलाश गुप्ता और सास भगवती गुप्ता को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां आईं, जिन्होंने आग पर काबू पाया। आशंका है कि ओवरलोडिंग की वजह से एसी में आग लगी। फर्श बाजार थाना पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।थर्ड फ्लोर पर रहता था परिवार पुलिस के मुताबिक, मनीष गुप्ता भोलानाथ नगर की गली नंबर-11 स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर पर परिवार समेत रहते हैं। भागीरथ पैलेस में उनकी बिजली के उपकरणों की दुकान है। सौ गज में बनी इसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर उनके भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। तीसरी मंजिल की बालकनी की तरफ लगाए गए एसी में अचानक शुक्रवार सुबह करीब 5:30 पर धमाका हुआ। इससे फ्लैट में आग लग गई। पूरी बिल्डिंग में करीब 25 लोग मौजूद थे।एक युवक को किया रेस्क्यू बिल्डिंग में धुआं भरने लगा तो सभी का दम घुटने लगा और नींद टूट गई। इससे पहली और दूसरी मंजिल वाले सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकल गए। तीसरी मंजिल में रह रहे मनीष के माता-पिता बुजुर्ग हैं, जिन्हें लेकर मनीष और बेटा पार्थ सीढ़ियों के जरिए धीरे-धीरे नीचे आए, जबकि चौथी और पांचवीं मंजिल में रहने वाले परिवार छत के रास्ते से बगल वाली बिल्डिंग में चले गए। तीसरी मंजिल में आग लगने और धुआं भरने से एक युवक को फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू किया।Satyendra Jain Bail: आतिशी आपको भी जेल जाना पड़ेगा, रिहा होते ही ऐसा क्यों बोले सत्येंद्र जैन?फंसे रह गए थे मां-बेटा घटना के वक्त मनीष की पत्नी शिल्पी और छोटा बेटा प्रणव ऊपर ही फंस गए। दोनों ने जान बचाने के लिए खुद को अलग-अलग कमरों के टॉयलेट में बंद कर लिया। फायर ब्रिगेड ने आग बुझने के बाद तीसरी मंजिल में सर्च ऑपरेशन चलाया तो मां और बेटे मृत हालत में मिले। वहीं मनीष की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। फरेंसिक साइंस लैब की टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं, ताकि आग लगने की वजह साफ हो सके।
Shahdara Fire Delhi Fire Fire Broke Out In House Delhi Police Delhi दिल्ली में लगी आग शाहदरा न्यूज शाहदरा के घर में लगी आग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्लाह की मौत: बंकर में दम घुटने से हुईइजरायल के हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह सरगना हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके शरीर पर कोई सीधा घाव नहीं था और ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत बंकर में दम घुटने से हुई है।
Read more »
ऑस्ट्रेलिया: क्वींसलैंड में एक टाउनहाउस में आग लगने से लड़की की मौत, महिला लापताऑस्ट्रेलिया: क्वींसलैंड में एक टाउनहाउस में आग लगने से लड़की की मौत, महिला लापता
Read more »
मुंबई में घर में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की हुई मौतमुंबई के चेंबूर में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु तट पर नाव में लगी आग, पांच की मौतइंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु तट पर नाव में लगी आग, पांच की मौत
Read more »
दरभंगा में शौचालय टैंक की सफाई के दौरान 3 की मौत, दम घुटने से गई जानDarbhanga News Today: दरभंगा में शौचालय टैंक की सफाई के दौरान दो भाइयों सहित तीन लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। चौथे व्यक्ति को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। सरकारी मदद की प्रक्रिया भी शुरू की...
Read more »
West Bengal: सियालदह ईएसआई अस्पताल में लगी भीषण आग, दम घुंटने से एक मरीज की मौतकोलकाता के सियालदह स्थित सरकारी ईएसआई अस्पताल में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग सुबह करीब पांच बजे अस्पताल की दूसरी मंजिल पर सर्जिकल विभाग में लगी जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद सुबह 740 बजे आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत के चलते एक मरीज की मौत की खबर...
Read more »
