Delhi Blast: एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए नौवीं गिरफ्तारी की है. एजेंसी ने इस मामले में आरोपी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. अदालत ने उसे 26 तारीख तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया है.
Delhi Blast: एनआईए ने दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए नौवीं गिरफ्तारी की है. एजेंसी ने इस मामले में आरोपी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार कर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. अदालत ने उसे 26 तारीख तक एनआईए की कस्टडी में भेज दिया है.
असल में दिल्ली के लाल किले के पास पिछले महीने हुए भीषण बम धमाके में 15 लोगों की मौत हुई थी. कई अन्य लोग घायल हुए थे. एनआईए के मुताबिक गिरफ्तार नया आरोपी भी दिल्ली में फिदायीन हमला करने की साजिश में शामिल था और उसने आत्मघाती हमले की शपथ ली थी. एजेंसी इसे केस में एक बड़ी कामयाबी मान रही है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान यासिर अहमद डार के रूप में हुई है जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है. एनआईए ने उसे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है और यह इस मामले में नौवीं गिरफ्तारी है. जांच में सामने आया है कि 10 नवंबर को हुए कार बम धमाके की साजिश में यासिर की सक्रिय भूमिका थी. एनआईए का कहना है कि यासिर मारे गए आतंकी उमर उन नबी की तरह ही दिल्ली में फिदायीन हमला करना चाहता था और इसी मकसद से वह साजिश का हिस्सा बना. जांच एजेंसी के मुताबिक यासिर का संपर्क इस केस के अन्य आरोपियों से लगातार बना हुआ था, जिनमें उमर उन नबी और मुफ्ती इरफान शामिल हैं. इससे पहले एनआईए ने जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई ठिकानों पर छापेमारी कर डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी. वहीं मुख्य आरोपी मुजम्मिल शकील गनी और डॉ शाहीन सईद से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी ली गई थी. जिसमें हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फला यूनिवर्सिटी परिसर सहित अन्य स्थान शामिल हैं. एनआईए मामले की गहराई से जांच कर पूरे आतंकी नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी है.
Yasir Ahmad Dhar Arrest NIA Custody Delhi Blast Patiala House Court NIA Delhi Blast Investigation
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लाल किला ब्लास्ट केस: फॉरेंसिक लैब ने NIA को सौंपी सीक्रेट रिपोर्टदिल्ली फॉरेंसिक लैब ने लाल किला ब्लास्ट मामले की जांच के बाद NIA को सीक्रेट रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में विस्फोट में इस्तेमाल रसायनों और आतंकी मोहम्मद उमर की DNA रिपोर्ट शामिल है। जांच में टीएटीपी के इस्तेमाल का खुलासा हुआ, जिससे धमाके का असर बढ़ाने की बात सामने आई। 10 नवंबर को हुए हमले में 15 लोगों की मौत और 22 घायल हुए थे। अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
Read more »
अवैध हथियार तस्करी केस: NIA का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी 'अंकल जी' गिरफ्तारउत्तर भारत में फैले गैर-कानूनी हथियार और गोला-बारूद तस्करी नेटवर्क पर NIA ने बड़ा प्रहार किया है. बिहार से शुरू हुए इस केस में एजेंसी ने मुख्य आरोपी कमलकांत वर्मा उर्फ अंकल जी को पटना से गिरफ्तार किया है. इस मामले में NIA की 11वीं गिरफ्तारी है.
Read more »
हेवी डिजाइनर रेड गाउन में Nia Sharma ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, सिजलिंग लुक देख थम गई फैंस की सांसें!Nia Sharma: अपने तीखे तेवर की वजह से चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा को हाल ही में एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
लाल किला बम धमाका: NIA ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तारराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके के सिलसिले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान यासिर अहमद डार के रूप में हुई है, जो श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। NIA की जांच में पता चला है कि यासिर धमाके की साजिश में शामिल था और उसने फिदायीन हमले की शपथ ली थी।
Read more »
दिल्ली ब्लास्ट केस: NIA का बड़ा एक्शन, शोपियां का यासीर गिरफ्तार; फिदायीन हमले की खाई थी सौगंधDelhi Blast Case Another Terrorist Arrested: दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने शोपियां के रहने वाले यासीर अहमद डार को गिरफ्तार किया है. एजेंसी के मुताबिक यासीर ने फिदायीन हमले की सौगंध ली थी और हमलावर की मदद की थी. यह इस मामले में नौवीं गिरफ्तारी है. जांच एजेंसी पूरे आतंकी नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है.
Read more »
दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी पर NIA का दावा- यासिर अहमद ने भी बनाया था आत्मघाती हमले का प्लानदिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके के मामले में NIA ने एक और अहम आरोपी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि वह साजिश में सक्रिय था और आत्मघाती हमले के लिए शपथ ले चुका था. NIA इस आतंकी नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाल रही है.
Read more »
