दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके के मामले में NIA ने एक और अहम आरोपी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि वह साजिश में सक्रिय था और आत्मघाती हमले के लिए शपथ ले चुका था. NIA इस आतंकी नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाल रही है.
दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके के मामले में NIA ने एक और अहम आरोपी यासिर अहमद डार को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया है कि वह साजिश में सक्रिय था और आत्मघाती हमले के लिए शपथ ले चुका था. NIA इस आतंकी नेटवर्क की पूरी कड़ी खंगाल रही है.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंदिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के आसपास पिछले महीने हुए बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. इस हमले में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे. मामले की जांच कर रही NIA ने एक और अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे इस आतंकी साजिश की परतें और खुलने की उम्मीद है.लालकिले ब्लास्ट का आरोपी यासिर अहमद डार गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपी की पहचान यासिर अहमद डार के रूप में हुई है. वह जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित शोपियां इलाके का रहने वाला है. NIA ने उसे नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है. इस केस में यासिर की गिरफ्तारी नौवीं गिरफ्तारी है. NIA ने उसे गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम 1967 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की संबंधित धाराओं के तहत केस नंबर RC-21/2025/NIA/DLI में गिरफ्तार किया है. Advertisement NIA की जांच में यह सामने आया है कि 10 नवंबर को दिल्ली में हुए कार बम धमाके की साजिश में यासिर अहमद डार की अहम भूमिका थी. वह इस आतंकी साजिश में सक्रिय रूप से शामिल था और आत्मघाती हमले को अंजाम देने के लिए शपथ भी ले चुका था. जांच एजेंसी के मुताबिक यासिर ने हमले की तैयारी और योजना में अन्य आरोपियों के साथ मिलकर काम किया था.आरोपी को पटियाला हाउस कोर्ट ने 26 दिसंबर तक NIA कस्टडी मे भेजाजांच में यह भी सामने आया है कि यासिर का इस मामले के अन्य आरोपियों से लगातार संपर्क था. इनमें बम धमाके को अंजाम देने वाला मृत आतंकी उमर उन नबी और आरोपी मुफ्ती इरफान शामिल हैं. NIA का मानना है कि सभी आरोपी एक संगठित नेटवर्क के तहत काम कर रहे थे.NIA केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस आतंकी हमले की पूरी साजिश को उजागर करने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में हाल ही में जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश में कई आरोपियों और संदिग्धों के ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. इन छापों के दौरान डिजिटल डिवाइस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है.NIA की जांच तेजी से आगे बढ़ रही हैइससे पहले हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर और अन्य स्थानों पर मुख्य आरोपियों डॉ. मुजम्मिल शकील गनी और डॉ. शाहीन सईद के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा चुकी है. NIA का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और साजिश से जुड़े सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है.---- समाप्त ---- ये भी देखें
NIA Arrest Red Fort Blast Terror Conspiracy Delhi Yasir Ahmad Dar Arrested NIA Investigation Update UAPA Case Delhi Car Bomb Blast Delhi NIA Action Terrorism Case Indiaदिल्ली ब्लास्ट केस NIA गिरफ्तारी लाल किला धमाका आतंकी साजिश दिल्ली यासिर अहमद डार गिरफ्तार एनआईए जांच यूएपीए मामला कार बम धमाका आतंकी नेटवर्क भारत आतंकवाद मामला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लाल किला ब्लास्ट केस: फॉरेंसिक लैब ने NIA को सौंपी सीक्रेट रिपोर्टदिल्ली फॉरेंसिक लैब ने लाल किला ब्लास्ट मामले की जांच के बाद NIA को सीक्रेट रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में विस्फोट में इस्तेमाल रसायनों और आतंकी मोहम्मद उमर की DNA रिपोर्ट शामिल है। जांच में टीएटीपी के इस्तेमाल का खुलासा हुआ, जिससे धमाके का असर बढ़ाने की बात सामने आई। 10 नवंबर को हुए हमले में 15 लोगों की मौत और 22 घायल हुए थे। अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
Read more »
अवैध हथियार तस्करी केस: NIA का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी 'अंकल जी' गिरफ्तारउत्तर भारत में फैले गैर-कानूनी हथियार और गोला-बारूद तस्करी नेटवर्क पर NIA ने बड़ा प्रहार किया है. बिहार से शुरू हुए इस केस में एजेंसी ने मुख्य आरोपी कमलकांत वर्मा उर्फ अंकल जी को पटना से गिरफ्तार किया है. इस मामले में NIA की 11वीं गिरफ्तारी है.
Read more »
हेवी डिजाइनर रेड गाउन में Nia Sharma ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, सिजलिंग लुक देख थम गई फैंस की सांसें!Nia Sharma: अपने तीखे तेवर की वजह से चर्चाओं में रहने वाली एक्ट्रेस निया शर्मा को हाल ही में एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
लाल किला बम धमाका: NIA ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तारराष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले महीने दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके के सिलसिले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान यासिर अहमद डार के रूप में हुई है, जो श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। NIA की जांच में पता चला है कि यासिर धमाके की साजिश में शामिल था और उसने फिदायीन हमले की शपथ ली थी।
Read more »
दिल्ली ब्लास्ट केस: NIA का बड़ा एक्शन, शोपियां का यासीर गिरफ्तार; फिदायीन हमले की खाई थी सौगंधDelhi Blast Case Another Terrorist Arrested: दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA ने शोपियां के रहने वाले यासीर अहमद डार को गिरफ्तार किया है. एजेंसी के मुताबिक यासीर ने फिदायीन हमले की सौगंध ली थी और हमलावर की मदद की थी. यह इस मामले में नौवीं गिरफ्तारी है. जांच एजेंसी पूरे आतंकी नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है.
Read more »
Delhi Blast: लाल किला के पास हुए ब्लास्ट केस में नौवीं गिरफ्तारी, कश्मीर के यासीर अहमद डार अरेस्टराष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को लाल किले के पास हुए ब्लास्ट मामले में बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने इस मामले में आरोपी यासिर डार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है और इससे मामले की जांच में तेजी आने की उम्मीद है। यासिर डार की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना...
Read more »
