दिल्ली चुनाव 2025: भाजपा विजय के करीब, केजरीवाल का राज में संकट

राजनीति News

दिल्ली चुनाव 2025: भाजपा विजय के करीब, केजरीवाल का राज में संकट
दिल्ली चुनाव 2025भाजपाआम आदमी पार्टी
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 51%

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों की तस्वीर साफ होती जा रही है। भाजपा लगभग बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है। भाजपा नेताओं ने केजरीवाल के आने वाले पतन की भविष्यवाणी की है।

Delhi Chunav Result 2025: 70 सीटों की दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ होती हुई नजर आ रही है. इस चुनावी नतीजे में भारतीय जनता पार्टी लगभग बहुमत के आकड़े को पार कर चुकी है. सरकार बनने को लेकर आशव्स्त भारतीय जनता पार्टी के नेता खुश नजर आ रहे हैं.

इसी कड़ी में भाजपा के नेता योगेंद्र चंदौलिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “मैं पीएम मोदी की अपील सुनने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देता हूं. केजरीवाल सभी मॉडलों में विफल हो गए हैं. यह तय है कि केजरीवाल तिहाड़ जाएंगे. वह सीएम बनना चाहते थे लेकिन वह अब विधायक भी नहीं बनने वाले हैं. पार्टी आलाकमान द्वारा चुना गया कोई भी पार्टी कार्यकर्ता दिल्ली का अगला सीएम होगा.” दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी 43 जबकि आम आदमी पार्टी 27 विधानसभा सीट पर आगे है. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है. नयी दिल्ली सीट पर तीन दौर की मतगणना के बाद ‘आप’ प्रमुख अरविंद केजरीवाल 343 मतों से आगे हैं. हालांकि, जगपुरा में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 1,314 मतों से पीछे हैं. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी पहले दौर की मतगणना के बाद भाजपा के रमेश बिधूड़ी से 1,149 मतों से पीछे हैं. बिधूड़ी ने कहा, ‘लोग भाजपा को निर्णायक जनादेश देंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ प्रगति करेगी. मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राष्ट्रीय राजधानी से आप का सफाया हो जाएगा.’ मुस्तफाबाद में भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट तीन दौर के बाद 16,181 मतों से आगे हैं, जहां पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की ओर से उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन उम्मीदवार हैं. ओखला में ‘आप’ के अमानतुल्ला खान भाजपा के मनीष चौधरी से 2,260 मतों से पीछे हैं. ग्रेटर कैलाश में आप के सौरभ भारद्वाज 459 मतों से पीछे हैं, जबकि दिल्ली कैबिनेट में उनके सहयोगी गोपाल राय बाबरपुर में 8,995 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं. करावल नगर सीट पर तीन दौर की मतगणना के बाद भाजपा के कपिल मिश्रा 8,603 मतों से आगे हैं, जबकि त्रिनगर में तिलक राम गुप्ता 8,339 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं. भाजपा उम्मीदवार संजय गोयल , चंदन चौधरी , बजरंग शुक्ला और करतार सिंह तंवर आगे हैं. ‘आप’ के दुर्गेश पाठक , अंजना पारचा और वीर सिंह धिंगान अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

दिल्ली चुनाव 2025 भाजपा आम आदमी पार्टी केजरीवाल योगेंद्र चंदौलिया

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

केजरीवाल पर हमला बोला मनोज तिवारी, पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताकर जवाब दिया दिल्ली में चुनावकेजरीवाल पर हमला बोला मनोज तिवारी, पूर्वांचलियों को फर्जी वोटर बताकर जवाब दिया दिल्ली में चुनावदिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद केजरीवाल और मनोज तिवारी के बीच जमकर बयानबाजी हुई है.
Read more »

योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केजरीवाल पर जमकर साधा प्रहारयोगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में केजरीवाल पर जमकर साधा प्रहारउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा आयोजित की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की सड़कों के हालात का जिक्र करते हुए केजरीवाल को 'गड्ढों वाली सड़क' का नाम दिया और पड़ोस में उत्तर प्रदेश के नोएडा की सड़कों का उदाहरण दिया। कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौधरी ने योगी आदित्यनाथ को 'जहां झुग्गी वहां मकान', 'सभी के खातों में 15 लाख रुपये' जैसे मुद्दों पर भी बोलने को कहा। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी सवाल उठाए।
Read more »

केजरीवाल का नया नारा: 'झाड़ू घर की लक्ष्मी है'केजरीवाल का नया नारा: 'झाड़ू घर की लक्ष्मी है'दिल्ली चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने 'झाड़ू' को 'घर की लक्ष्मी' बताया है और भाजपा पर वोट खरीदने का आरोप लगाया है.
Read more »

AAP Menifesto: कल आएगा आप का घोषणा पत्र, 12 बजे अरविंद केजरीवाल जारी करेंगेAAP Menifesto: कल आएगा आप का घोषणा पत्र, 12 बजे अरविंद केजरीवाल जारी करेंगेAAP Manifesto 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे आप का मैनिफेस्टो जारी करेंगे।
Read more »

दिल्ली चुनाव 2025: ऑटो वाले अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या कह रहे हैं?दिल्ली चुनाव 2025: ऑटो वाले अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या कह रहे हैं?दिल्ली में ऑटो वाले अरविंद केजरीवाल के समर्थक माने जाते रहे हैं. इस बार के दिल्ली चुनाव में ऑटो वालों का क्या रुख़ है?
Read more »

दिल्ली चुनाव में बीजेपी का दबदबा, केजरीवाल के लिए संकट?दिल्ली चुनाव में बीजेपी का दबदबा, केजरीवाल के लिए संकट?दिल्ली विधानसभा चुनाव के निकटतम समय में बीजेपी के सरकार बनने के आसार मजबूत नजर आ रहे हैं। बहुमत एग्जिट पोल बीजेपी को भारी जीत दिलाते दिखा रहे हैं। कुछ एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर भी इशारा कर रहे हैं, और कुछ में दोनों के बीच कड़े मुकाबले की संभावना है। यह खबर आपको दिल्ली में कौन सी पार्टी सत्ता हासिल करेगी, इसके बारे में बताएगी। साथ ही यह भी बताएगी कि अरविंद केजरीवाल के लिए यह चुनाव कैसा है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:00:26