दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, AAP के मोहल्ला क्लिनिक से कितने अलग?

Delhi CM Rekha Gupta News

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, AAP के मोहल्ला क्लिनिक से कितने अलग?
Ayushman Arogya MandirAAP Mohalla Clinicरेखा गुप्ता
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 130 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 76%
  • Publisher: 63%

जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की सत्ता में आई थी तब मोहल्ला क्लिनिक खोले गए थे. अब उनकी जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने ले ली है. आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लिनिक और बीजेपी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आखिर क्या फर्क है. दरअसल मोहल्ला क्लिनिक सिर्फ दिल्ली और पंजाब में ही हैं जबकि आयुष्मान योजना पूरे देश में लागू है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डिजिटल स्वास्थ्य परिवर्तन के लिए HIMS की शुरुआत की है. हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम से दिल्ली की सभी सरकारी सेवाएं पेपरलेस होंगी.हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत दिल्ली सरकार ने 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 8 जन औषधि केंद्र शुरू किए हैं.

Advertisementइस सिस्टम में OPD/IPD रजिस्ट्रेशन, लैब और रेडियोलॉजी इंटीग्रेशन, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स, ऑपरेशन थिएटर मैनेजमेंट, इन्वेंटरी कंट्रोल और अस्पताल डैशबोर्ड जैसे 20 डिजिटल मॉड्यूल शामिल होंगे. इसके लिए अब तक सभी अस्पतालों में OPD और IPD मॉड्यूल का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है. दिल्ली सरकार ने जो आरोग्य मंदिर शुरू किए हैं, वो मोहल्ला क्लिनिक से कितने अलग हैं, ये समझते हैं.आरोग्य मंदिर और मोहल्ला क्लिनिक में क्या फर्क?साफ चमचमाते कमरे, रंग बिरंगी दीवारें, दवाइयों और मरीजों के बैठने के लिए बेहतर सुविधा. हम ये प्राइवेट अस्पताल की बात नहीं कर रहे बल्कि दिल्ली में खुले 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की बात कर रहे हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयुष्‍मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य केंद्र का उद्घाटन किया. इसके साथ अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में इसी तरह के 67 आरोग्य मंदिर खुल गए हैं. Advertisement बता दें कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली की सत्ता में आई थी तब मोहल्ला क्लिनिक खोले गए थे. अब उनकी जगह आयुष्मान आरोग्य मंदिर ने ले ली है. आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लिनिक और बीजेपी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आखिर क्या फर्क है. दरअसल मोहल्ला क्लिनिक सिर्फ दिल्ली और पंजाब में ही हैं जबकि आयुष्मान योजना पूरे देश में लागू है.आयुष्मान आरोग्य मंदिर में क्या-क्या सुविधाएं?-गर्भवती महिलाओं के लिए डिलीवरी से लेकर बाद तक देखभाल की सुविधा-105 दवाओं और 14 तरह की जांच की सुविधा-पांच तरह के कैंसर की स्क्रीनिंग-बच्चों के लिए 12 तरह के टीकाकरण की सुविधा-आउटसोर्स के जरिए 79 तरह की जांच की सुविधा-8 तरह के ब्लड टेस्ट की सुविधा-डायबिटीज और हाइपरटेंशन के टेस्ट की सुविधा -पूरी तरह से निशुल्क दवाएं-हफ्ते में 2 दिन योग की कक्षाएंमोहल्ला क्लिनिक पर मिल रहीं कौन सी सुविधाएं?-मोहल्ला क्लिनिक में सर्दी, बुखार, खांसी और फ्लू का इलाज होता है. -मरीजों को मुफ्त मेडिकल कंसल्टेशन और जरूरी दवाएं मिलती हैं.-बल्ड, शुगर और हीमोग्लोबिन जैसे बेसिक टेस्ट होते हैं.-प्रेग्नेंट महिलाओं की शुरुआती जांच और देखभाल की सुविधा मिलती है.-बच्चों और बड़ों के लिए जरूरी टीकाकरण की सुविधा मिलती है. Advertisement -प्रेग्नेंट महिलाओं की डिलीवरी की सुविधा नहीं मिलती.-मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के लिए कंसल्टेशन और जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं.आरोग्य मंदिर में ये सुविधाएं भीइसके अलावा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में और भी सुविधाएं हैं. गर्भवती महिला और शिशु की देखभाल के लिए हेल्थ सर्विस, परिवार नियोजन और प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं, डायबिटीज, हाई बीपी, कैंसर जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग और मैनेजमेंट टीबी, कुष्ठ रोग जैसी संक्रामक बीमारियों के लिए भी सुविधा, 14 तरह के लैब टेस्ट आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ही हो जाएंगे. LFT, KFT, Lipid जैसे 79 टेस्ट बाहर से मुफ्त कराने की सुविधा. साथ ही हफ्ते में दो बार सोमवार और गुरुवार को योग क्लास और बच्चों के वैक्सीनेशन की भी सुविधा.---- समाप्त ---- ये भी देखें

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Ayushman Arogya Mandir AAP Mohalla Clinic रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहल्ला क्लिनिक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुझे उन लोगों पर हंसी आती है, जो लोकतंत्र को अपनी जेब में लेकर घूमते हैं, इमरजेंसी के 50 वर्ष पूरे होने पर भड़की दिल्ली की CM Rekha Gupta!मुझे उन लोगों पर हंसी आती है, जो लोकतंत्र को अपनी जेब में लेकर घूमते हैं, इमरजेंसी के 50 वर्ष पूरे होने पर भड़की दिल्ली की CM Rekha Gupta!Rekha Gupta: इमरजेंसी के 50 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा ये दिन हमारे इतिहास Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

मुझे बहुत अच्छा लग रहा है... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन कियामुझे बहुत अच्छा लग रहा है... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन कियादिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विकसित भारत और विकसित दिल्ली के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने यमुना प्रदूषण से निपटने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। रेखा गुप्ता ने गोवर्धन परिक्रमा भी की और दिल्ली के लोगों की सेवा करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर...
Read more »

दिल्ली : खिलौना व्यापारियों को टॉय पॉलिसी की उम्मीद, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया आश्वासनदिल्ली : खिलौना व्यापारियों को टॉय पॉलिसी की उम्मीद, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया आश्वासनदिल्ली : खिलौना व्यापारियों को टॉय पॉलिसी की उम्मीद, सीएम रेखा गुप्ता ने दिया आश्वासन
Read more »

Rekha Gupta: नहीं होगा दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के बंगले का रेनोवेशन, टेंडर हुआ रद्दRekha Gupta: नहीं होगा दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के बंगले का रेनोवेशन, टेंडर हुआ रद्ददिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राज निवास मार्ग पर नया आधिकारिक बंगला नंबर 1 मिला है. यह बंगला उनके प्रशासनिक कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान होगा. इस सरकारी बंगले के रेनोवेशन और सजावट के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था.
Read more »

दिल्ली सरकार कांवड़ियों को देगी गंगाजल की डोलची और जूट बैग, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलानदिल्ली सरकार कांवड़ियों को देगी गंगाजल की डोलची और जूट बैग, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलानDelhi government made preparations for the grand welcome of Kanwariyas, दिल्ली सरकार कांवड़ियों को देगी गंगाजल की डोलची और जूट बैग, CM रेखा गुप्ता ने किया ऐलान
Read more »

सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एलान, दिल्ली वालों को मिलेगी 1100 से ज्यादा आरोग्य मंदिर की सौगातसीएम रेखा गुप्ता का बड़ा एलान, दिल्ली वालों को मिलेगी 1100 से ज्यादा आरोग्य मंदिर की सौगातदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 93 लाख स्वास्थ्य कार्ड जारी करने का दावा किया और मार्च 2026 तक 1100 से ज्यादा आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने 34 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का शुभारंभ करते हुए कहा कि दिल्ली को लगातार आयुष्मान भाव का वरदान मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने और व्यवस्था को डिजिटल...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:28:13