Delhi BJP Office: पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में भाजपा के नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, सीएम रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और कई वरिष्ठ नेता व मंत्री मौजूद रहेंगे.
Delhi News : पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली भाजपा के नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. यह नया कार्यालय दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है. इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.
नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई वरिष्ठ नेता और मंत्री उपस्थित रहेंगे. आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन का उद्घाटन भाजपा के इस नये भवन का निर्माण 825 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में किया गया है. यह पांच मंजिला आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित भवन है. इसका भूमिपूजन 9 जून 2023 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा द्वारा किया गया था. अब यह भवन पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है और पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है. दिल्ली में भाजपा का कार्यालय भवन बनकर तैयार दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि यह कार्यालय पार्टी के लिए गर्व का विषय है. दिल्ली में भाजपा के स्थापना काल के बाद पार्टी का पहला कार्यालय अजमेरी गेट पर खोला गया था. इसके बाद कुछ समय के लिए कार्यालय रकाबगंज रोड पर स्थानांतरित हुआ, और पिछले करीब 35 वर्षों से पार्टी का संचालन 14, पंडित पंत मार्ग से किया जा रहा था. अब आखिरकार दिल्ली भाजपा का अपना पूर्ण कार्यालय भवन बनकर तैयार है. ये भी पढें- दिल्ली में कचरे से बिजली बनाने वाले दो नए प्लांट किए जाएंगे तैयार, जगह हई तय उद्घाटन समारोह में पीएम कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित यह भवन न केवल संगठनात्मक कार्यों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि कार्यकर्ताओं को एक मजबूत और प्रेरणादायक स्थान भी प्रदान करेगा. भाजपा नेताओं का मानना है कि इस नए कार्यालय से पार्टी के कार्यों में और अधिक पारदर्शिता, गति और मजबूती आएगी. उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे.
Delhi BJP Office PM Narendra Modi BJP Office Building Delhi Delhi News In Hindi Delhi News Today In Hindi Delhi Latest News In Hindi Delhi Latest News BJP Office Building
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ગુજરાતના મંત્રીમંડળમાં 17 માંથી 12 મંત્રીઓની ખુરશી જવાની સંભાવના, તો સલામત કોની છે? નવી ચર્ચા શરૂBJP Gujarat Cabinet Reshuffle : ગુજરાતમાં હવે મંત્રીમંડળમાં ફેરબદલ વચ્ચે કોની ખુરશી જશે, એના કરતા કોની ખુરશી બચી રહેશે તેના પર હાલ વધુ ચર્ચા થઈ રહી છે, તો કોણ સલામત છે તે જુઓ
Read more »
Bihar Elections 2025: बीजेपी ने जारी की बिहार चुनाव समिति की सूची, जानें कौन-कौन है इसमें शामिलBihar BJP issues list of the Election Campaign Committee for the upcoming assembly elections Bihar Elections 2025: बीजेपी ने जारी की बिहार चुनाव समिति की सूची, जानें कौन-कौन है इसमें शामिल
Read more »
Karur Stampede: 39 Dead, TVK Alleges Conspiracy; Tamil Nadu BJP Chief Demands SC ProbeTVK has requested an independent investigation, submitting its petition on Sunday before Justice M. Dhandapani and seeking an urgent hearing.
Read more »
BJP जिला पंचायत अध्यक्ष की मामी की मौत: मेरठ में परिजन बोले- ससुराल वालों ने जहर देकर मारा, पति अस्पताल में...BJP district panchayat president's aunt was poisoned to death;भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष की मामी को जहर देकर मारा
Read more »
Delhi News: दिल्ली भाजपा मुख्याल्य का उद्धाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें क्या है इसकी खासियतDelhi News: दिल्ली भाजपा मुख्याल्य का उद्धाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें क्या है इसकी खासियत PM Modi will Inaugurate Delhi BJP Office in New Delhi
Read more »
'दसरा मेळावा रद्द करून ते लाखो रुपये...', भाजपाचा ठाकरेंना खोचक सल्ला; 'ते रडगाणं...'Marathwada Flood BJP Slams Uddhav Thackeray: मराठवाड्यातील पूराच्या पार्श्वभूमीवर भाजपाने उद्धव ठाकरेंवर निशाणा साधताना नेमकं काय म्हटलं आहे जाणून घ्या...
Read more »
