दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने शीत लहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत भले ही साफ आसमान और बेहतर दृश्यता के साथ हुई हो, लेकिन दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए ठंड और प्रदूषण की परेशानी कम नहीं हुई है। शनिवार के बाद रविवार को भी राजधानी और आसपास के इलाकों में ठंडक बनी हुई है, वहीं हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य भारत में शीत लहर के और तेज होने के आसार हैं। दिल्ली-एनसीआर में रविवार को न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। #WATCH | Visuals from India Gate in New Delhi .
AQI in the area is '287' in the 'poor' category as claimed by CPCB. pic.twitter.com/p34pMs1mgP — ANI January 4, 2026 जाड़े के साए में बीता शनिवार शनिवार को हवा की गति बढ़ने के कारण कोहरे का असर कुछ हद तक कम रहा, हालांकि कुछ इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया। दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन ज्यादातर समय बादल छाए रहे, जिससे दोपहर बाद ठंड और बढ़ गई। कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 7 जनवरी के बीच दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रह सकती है। जब न्यूनतम तापमान मौसमी औसत से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है, तब शीत लहर घोषित की जाती है। यह भी पढ़ें- सता रही सर्दी... कोहरे की चपेट में दिल्ली-यूपी, पहाड़ों पर बर्फबारी से पर्यटक खुश; इन राज्यों में बड़ा अलर्ट दिल्ली की हवा अब भी खराब प्रदूषण के मोर्चे पर भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 297 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शनिवार को 24 घंटे का औसत AQI 267 रहा था। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के अनुसार, दिल्ली के प्रदूषण में वाहनों का योगदान 10.7 प्रतिशत, आसपास की औद्योगिक इकाइयों का 10.5 प्रतिशत, निर्माण गतिविधियों का 1.6 प्रतिशत और अन्य स्रोतों का 0.8 प्रतिशत रहा। रविवार सुबह दिल्ली-एमसीआर के कुछ प्रमुख इलाकों की स्थिती रविवार सुबह दिल्ली-NCR के प्रमुख इलाकों में वायु गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है। दिए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी दिल्ली के क्षेत्र जैसे रोहिणी , जहांगीरपुरी , DTU और नरेला सबसे अधिक प्रदूषित हैं, जहां AQI 'गंभीर' श्रेणी में है। इससे सांस की तकलीफ, आंखों में जलन और हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए। #WATCH | Visuals from Connaught Place in New Delhi. AQI in the area is '287' in the 'poor' category as claimed by CPCB. pic.twitter.com/NQyyytmOCJ — ANI January 4, 2026 यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली-NCR में रविवार को छाएगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट शादीपुर , चांदनी चौक और अलीपुर में AQI 'बहुत खराब' स्तर पर है, जबकि वसुंधरा , गुरुग्राम का विकास सदन और नोएडा का सेक्टर-125 थोड़ा बेहतर लेकिन अभी भी 'खराब' श्रेणी में हैं। AQI इलाका 343 रोहिणी 323 जहांगीरपुरी 319 DTU, दिल्ली 311 नरेला 279 शादीपुर 269 चांदनी चौक 248 अलीपुर 238 वसुंधरा 234 विकास सदन, गुरुग्राम 201 सेक्टर-125, नोएडा सोर्स - https://aqicn.org/ मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियों ने लोगों को सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने, मास्क का इस्तेमाल करने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
Delhi Pollution AQI Delhi IMD Yellow Alert Delhi Weather Forecast Air Quality Delhi-NCR Winter Delhi Fog Delhi New Delhi Delhi AQI Severe New Delhi News New Delhi Latest News New Delhi News In Hindi New Delhi Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिल्ली-NCR के लोगों को पॉल्यूशन और ठंड से राहत नहीं; AQI 'बहुत खराब', स्मॉग ने बढ़ाई मुश्किलेंदिल्ली-एनसीआर में नए साल के शुरूआती दिनों में भी वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है, साल के पहले दिन औसत Delhi AQI 380 दर्ज किया गया। आनंद विहार में यह 423 गंभीर तक पहुंच गया। प्रदूषण के साथ-साथ कड़ाके की ठंड भी जारी रही, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.
Read more »
दिल्ली-NCR में राहत की सांस! AQI में गिरावट के बाद हटाए गए GRAP-3 के प्रतिबंधदिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधरने पर ग्रैप-3 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने तत्काल प्रभाव से सभी पाबंदियां वापस लेने का निर्देश दिया है। हालांकि, स्टेज-I और स्टेज-II के उपाय जारी रहेंगे। AQI 386 दर्ज किया गया, लेकिन घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित...
Read more »
दिल्ली-NCR में अचानक बढ़ी सर्दी, अगले तीन दिन रहेंगे भारी; IMD ने जारी किया यलो अलर्टदिल्ली में हवाओं के कारण कोहरा छंटा, लेकिन दोपहर बाद सर्दी का एहसास बढ़ गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह घने कोहरे की संभावना है। 3 से 6 जनवरी के बीच शहर के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने की आशंका है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री और न्यूनतम 9.
Read more »
Delhi AQI Update: Citys Air Quality Improves To Poor Category With AQI At 22805 am. On Friday, the city’s AQI was recorded at 311 in the “very poor” category, according to Central Pollution Control Board (CPCB) Sameer app data.
Read more »
Weather Update: अगले 2 दिन भारी मौसम का कहर; उत्तर भारत में शीतलहर, पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में कोहरा और बारिश का अलर्टNational News in Hindi | Weather Update | IMD Weather News | Weather Forecast | Weather Today | weather News | IMD Weather Report Today | Indian Weather Update | Weather | Weather Forecast Today | 4 January Weather | Weather Report | IMD |
Read more »
मौसम का ट्रिपल अटैक- शीतलहर, कोहरा और बर्फबारी, दिल्ली-NCR में और गिरेगा पारा, यूपी-बिहार में IMD का अलर्टAaj Ka Mausam: ठंड का कहर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में लगातार पारा गिरता जा रहा है. तो उत्तर प्रदेश और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने मौसम के ट्रिपल अटैक यानी कि शीतलहर, कोहरा और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है.
Read more »
