दिल्ली-NCR में राहत की सांस! AQI में गिरावट के बाद हटाए गए GRAP-3 के प्रतिबंध

Delhi Pollution News

दिल्ली-NCR में राहत की सांस! AQI में गिरावट के बाद हटाए गए GRAP-3 के प्रतिबंध
Delhi Ncr NewsDelhi Latest NewsDelhi Air Quality
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 55 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सुधरने पर ग्रैप-3 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने तत्काल प्रभाव से सभी पाबंदियां वापस लेने का निर्देश दिया है। हालांकि, स्टेज-I और स्टेज-II के उपाय जारी रहेंगे। AQI 386 दर्ज किया गया, लेकिन घने कोहरे से दृश्यता प्रभावित...

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने शुक्रवार को ग्रैप-3 के प्रतिबंधों को हटा दिया है। विभाग ने स्टेज-3 के अंतर्गत आने वाले सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्देश जारी किया है। हालांकि, GRAP के स्टेज-I और स्टेज-II के अंतर्गत आने वाले सभी उपाय NCR में पहले की तरह लागू रहेंगे, ताकि वायु प्रदूषण पर नियंत्रण बनाए रखा जा सके।एक अधिकारी ने बताया, 'दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार को 380 दर्ज किया गया था। एक्यूआई में शुक्रवार शाम चार बजे तक उल्लेखनीय सुधार हुआ और यह 236 दर्ज किया गया, जो एक सकारात्मक रुझान दर्शाता है। वायु गुणवत्ता के मौजूदा रुझान को देखते हुए आयोग की जीआरएपी उप-समिति ने मौजूदा तीसरे चरण के तहत सभी कार्रवाइयों को पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। हालांकि GRAP की पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू रहेंगी।' CAQM ने स्पष्ट किया कि वायु गुणवत्ता की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर GRAP के तहत आगे के कदम फिर से लागू किए जा सकते हैं।तेज हवाओं से AQI में गिरावटअगर वायु गुणवत्ता की बात करें तो दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण एक्यूआई में गिरावट आई है और कुछ क्षेत्र ऑरेंज जोन में पहुंच गए हैं। हालांकि अभी भी कई इलाके रेड जोन में बने हुए हैं। दिल्ली के आंकड़ों पर नजर डालें तो नेहरू नगर , ओखला फेज-2 , पटपड़गंज , पंजाबी बाग , पुसा , आर.

के. पुरम और रोहिणी जैसे इलाके रेड जोन में दर्ज किए गए हैं।NCR के कई इलाकों में हालात गंभीरवहीं, एनएसआईटी द्वारका और सिरीफोर्ट में हालात और भी गंभीर बने हुए हैं। गाजियाबाद में स्थिति कुछ हद तक बेहतर दिखी है। इंदिरापुरम ऑरेंज जोन में है, जबकि लोनी और संजय नगर भी ऑरेंज जोन के करीब हैं। हालांकि वसुंधरा अब भी रेड जोन में है। नोएडा की बात करें तो सेक्टर-62 और सेक्टर-1 ऑरेंज जोन में हैं, जबकि सेक्टर-125 और सेक्टर-116 रेड जोन में दर्ज किए गए हैं।ठंड के साथ कोहरा बढ़ाएगा मुसीबतदिल्ली-एनसीआर में जहां एक ओर प्रदूषण में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के के कारण कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ताजा आंकड़े बताते हैं कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। 3 जनवरी को भी हालात बहुत ज्यादा नहीं बदलेंगे और सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। तापमान 17 डिग्री अधिकतम और 7 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। वहीं 4 जनवरी को कोहरे की तीव्रता कुछ कम होकर मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है, अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Delhi Ncr News Delhi Latest News Delhi Air Quality Graded Response Action Plan Air Quality Index Caqm Aqi Levels In Delhi Pollution Control Smog And Fog In Delhi

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

नये साल से पहले दिल्ली-NCR वालों को तोहफा, इतनी सस्ती हो गई PNGनये साल से पहले दिल्ली-NCR वालों को तोहफा, इतनी सस्ती हो गई PNGदिल्‍ली एनसीआर वालों को नये साल की पूर्व संध्‍या से पहले बड़ा तोहफा मिला है. IGL ने पीएनजी के दाम में कटौती की है. अब दिल्‍ली में इसकी कीमत ₹47.89 प्रति SCM है.
Read more »

IGL Slashes Domestic PNG Prices By ₹0.70/SCM In Delhi-NCR Starting New YearIGL Slashes Domestic PNG Prices By ₹0.70/SCM In Delhi-NCR Starting New YearIGL slashes domestic PNG rates by ₹0.70 per SCM starting January 1 for Delhi-NCR households.
Read more »

New Year 2026: नए साल का धुंआधार जश्न मनता है यहां, पार्टी लवर्स की पहली पसंद दिल्ली NCR की ये 5 जगहNew Year 2026: नए साल का धुंआधार जश्न मनता है यहां, पार्टी लवर्स की पहली पसंद दिल्ली NCR की ये 5 जगहHauz Khas विलेज, चंपा गली, गार्डन गैलेरिया, कनॉट प्लेस और साइबर हब दिल्ली NCR की पार्टी और घूमने की बेस्ट जगहें हैं, जहां नाइटलाइफ और फूड का खास अनुभव मिलता है.
Read more »

आज का मौसम: घना कोहरा, ठंडी हवाएं... दिल्ली -NCR में 2 जनवरी के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, AQI पहुंचा 380आज का मौसम: घना कोहरा, ठंडी हवाएं... दिल्ली -NCR में 2 जनवरी के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, AQI पहुंचा 380Delhi NCR weather Today: दिल्ली एनसीआर में आज घने कोहरे को देखते हुए भारत मौसम विभग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बता दें कि आज दिनभर 5-10KM की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलती रहेंगी. इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 16-8 डिग्री तक रहेगा. वहीं, AQI 380 के आसपास पहुंच गया है.
Read more »

Delhi Continues To Choke As AQI Remains In Very Poor CategoryDelhi Continues To Choke As AQI Remains In Very Poor CategoryAir quality across Delhi remained largely in the “very poor” category, with one location slipping into the “severe” range.
Read more »

दिल्ली-NCR के लोगों को पॉल्यूशन और ठंड से राहत नहीं; AQI 'बहुत खराब', स्मॉग ने बढ़ाई मुश्किलेंदिल्ली-NCR के लोगों को पॉल्यूशन और ठंड से राहत नहीं; AQI 'बहुत खराब', स्मॉग ने बढ़ाई मुश्किलेंदिल्ली-एनसीआर में नए साल के शुरूआती दिनों में भी वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है, साल के पहले दिन औसत Delhi AQI 380 दर्ज किया गया। आनंद विहार में यह 423 गंभीर तक पहुंच गया। प्रदूषण के साथ-साथ कड़ाके की ठंड भी जारी रही, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:47:59