दिल्ली-NCR में घर खरीदना बजट से बाहर, बेंगलुरु में बिना बिके घरों का लगा अंबार

Housing Prices Surge In Delhi-NCR News

दिल्ली-NCR में घर खरीदना बजट से बाहर, बेंगलुरु में बिना बिके घरों का लगा अंबार
Unsold Inventory In BengaluruHyderabad Property MarketReal Estate News
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 58%
  • Publisher: 63%

रियल एस्टेट मार्केट के लिए साल 2025 का अंत मिला-जुला रहा, जहां दिल्ली-NCR में घर खरीदारों को 23% बढ़ी हुई कीमतों का झटका लगा है. वहीं दूसरी ओर, मांग में सुस्ती के कारण बेंगलुरु जैसे शहरों में नहीं बिके घर.

भारतीय रियल एस्टेट सेक्टर के लिए साल 2025 का अंत मिला-जुला रहा, एक ओर जहां नए प्रोजेक्ट्स की बाढ़ आ गई, वहीं खरीदारों की मांग में आई नरमी ने 'अनसोल्ड इन्वेंट्री' बिना बिके घरों के आंकड़ों को ऊपर पहुंचा दिया है.

अनरॉक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, देश के सात प्रमुख शहरों में बिना बिके घरों की संख्या में 4% का इजाफा हुआ है, जिससे अब बाजार में करीब 5.77 लाख यूनिट्स खरीदारों का इंतजार कर रही हैं. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंरिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के रियल एस्टेट बाजार में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है. यहां बिना बिके घरों के स्टॉक में 23% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह दर्शाता है कि नए प्रोजेक्ट्स की तुलना में खरीदारों की दिलचस्पी यहां कुछ कम हुई है. वहीं हैदराबाद और मुंबई में सकारात्मक संकेत दिख रहे हैं.यह भी पढ़ें: 2026 में घर खरीदना कितना अलग होगा? रियल एस्टेट के ये 'गेम-चेंजर' बदलाव जान लीजिएहैदराबाद में बिना बिके घरों में 2% की गिरावट आई है. इसका मुख्य कारण नए प्रोजेक्ट्स की सप्लाई पर लगाम लगना है. साल 2024 के अंत में यहां 97,765 यूनिट्स थीं, जो 2025 के अंत तक घटकर 96,140 रह गईं. मुंबई देश के सबसे महंगे रियल एस्टेट बाजार मुंबई में भी स्टॉक में 1% की मामूली कमी देखी गई है. Advertisement दिल्ली-NCR में घर प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगाAnarock की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 में दिल्ली-एनसीआर भारत के टॉप 7 शहरों में आवासीय कीमतों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज करने वाला क्षेत्र बनकर उभरा है. यहां घरों की औसत कीमतों में 23% का रिकॉर्ड उछाल आया, जो साल 2024 के ₹7,550 प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 2025 के अंत तक ₹9,300 प्रति वर्ग फुट पहुंच गया. हालांकि, देश के अन्य प्रमुख शहरों में कीमतों की यह बढ़त पिछले साल की 13-27% की तुलना में इस बार महज 4% से 9% के बीच ही सिमटकर रह गई.कुल मिलाकर, टॉप 7 शहरों में औसत कीमतों में 8% की वृद्धि देखी गई है. रिपोर्ट के अनुसार, प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों, आईटी सेक्टर में छंटनी, भू-राजनीतिक तनाव और बाजार की अन्य अनिश्चितताओं ने मिलकर 2025 में भारत के आवासीय रियल एस्टेट सेक्टर की विकास दर और खरीदारों के उत्साह को काफी हद तक प्रभावित किया है.यह भी पढ़ें: किराएदार खाली नहीं कर रहा है घर, क्या करें मकान मालिक? जानें अपने कानूनी अधिकार---- समाप्त ----

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Unsold Inventory In Bengaluru Hyderabad Property Market Real Estate News Anarock Report

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक जारी, कई इलाकों में AQI 'बहुत खराब'; IMD का येलो अलर्टदिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक जारी, कई इलाकों में AQI 'बहुत खराब'; IMD का येलो अलर्टदिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का डबल अटैक जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने शीत लहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' से 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। लोगों को अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई...
Read more »

कल का मौसम 5 जनवरी 2026: धुंध की चादर में लिपटा रहेगा दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत पूरा उत्तर-भारत ठंड से कांपेगाकल का मौसम 5 जनवरी 2026: धुंध की चादर में लिपटा रहेगा दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत पूरा उत्तर-भारत ठंड से कांपेगाWeather Forecast Tomorrow: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर-भारत में सोमवार को शीतलहर का कहर देखने को मिलेगा। वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
Read more »

दिल्ली-NCR की हवा फिर हुई 'बहुत खराब', अगले कुछ दिनों नहीं राहत के आसार नहीं; 380 तक पहुंचा AQIदिल्ली-NCR की हवा फिर हुई 'बहुत खराब', अगले कुछ दिनों नहीं राहत के आसार नहीं; 380 तक पहुंचा AQIदिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में लौट आई है, औसत एक्यूआई 307 दर्ज किया गया। हवा की कम गति के कारण यह वृद्धि हुई है, और अगले कई दिनों तक राहत की संभावना नहीं है। प्रदूषक कण पीएम10 और पीएम2.
Read more »

NCR में आशियाना बनाने का सपना होगा पूरा, जीडीए की नई टाउनशिप की DPR और लेआउट पर काम शुरू; क्या है स्कीमNCR में आशियाना बनाने का सपना होगा पूरा, जीडीए की नई टाउनशिप की DPR और लेआउट पर काम शुरू; क्या है स्कीमगाजियाबाद विकास प्राधिकरण GDA ने हरनंदीपुरम टाउनशिप Harnandipuram Township के लिए डीपीआर और लेआउट तैयार करने हेतु सलाहकार एजेंसी का चयन किया है। एजेंसी 7 जनवरी को 100 हेक्टेयर भूमि के लिए प्रारंभिक ड्राफ्ट प्रस्तुत करेगी, जिसमें सड़क, सीवर, जलापूर्ति जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल...
Read more »

Weather Report: दिल्ली-NCR में गलन वाली सर्दी, यूपी-बिहार में प्रचंड ठंड का कहर, IMD की चेतावनीWeather Report: दिल्ली-NCR में गलन वाली सर्दी, यूपी-बिहार में प्रचंड ठंड का कहर, IMD की चेतावनीAaj Ka Mausam: सर्दी ने प्रचंड रूप ले लिया है. गलन की वजह से घर के बाहर निकलना मुश्किल है. मौसम विभाग ने इस हफ्ते तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है. साथ पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ गई है और टूरिज्म के लिए मौसम सुहाना हो गया है. वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण भारतीय राज्य तामिलनाडु में बारिश की चेतावनी जारी की है.
Read more »

दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का अलर्ट, कोहरे के बीच आई Indigo की एडवाइजरीदिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में शीत लहर का अलर्ट, कोहरे के बीच आई Indigo की एडवाइजरीमौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. सोमवार से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिसका सीधा असर सड़क और हवाई यातायात पर पड़ सकता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:51:47