दिल्ली : रिठाला की फैक्ट्री में लगी आग पर 12 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं, अब तक 3 लोगों की मौत

United States News News

दिल्ली : रिठाला की फैक्ट्री में लगी आग पर 12 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं, अब तक 3 लोगों की मौत
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

दिल्ली : रिठाला की फैक्ट्री में लगी आग पर 12 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं, अब तक 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 25 जून । दिल्ली के रिठाला इलाके में एक फैक्ट्री के अंदर लगी आग में झुलसकर 3 लोगों की मौत हो गई है। करीब 12 घंटे के बाद भी पूरी तरह आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों को घटनास्थल पर बुलाया गया, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद भी बिल्डिंग के अंदर से सुबह तक धुआं निकलता रहा। अभी भी दमकल विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में लगे हुए हैं।जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम तकरीबन साढ़े 6 बजे रिठाला मेट्रो स्टेशन के नजदीक केमिकल फैक्ट्री में आग लगी थी। ये चार मंजिला बिल्डिंग है, जिसमें पॉलिथीन बनाई जाती है। आग सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिसने काफी तेजी से पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई।कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी बिल्डिंग के अंदर जाने में सफल रहे। आग को बुझाने में दमकल विभाग की मदद के लिए इमारत की दीवार को जेसीबी से गिराया गया था। बिल्डिंग के अंदर से फायर ब्रिगेड की टीम को तीन जली हुई डेड बॉडी मिली हैं।दमकल विभाग के अधिकारी अशोक कुमार जायसवाल ने कहा, हमें शाम 7:25 बजे आग लगने की सूचना मिली। लेकिन जब हम पहुंचे तो पता चला कि आग वास्तव में करीब एक घंटे पहले लगी थी। डर के कारण उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाने में देरी की और पहले खुद ही आग पर काबू पाने की कोशिश की। जब पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई, तभी उन्होंने हमें फोन किया।अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि जेसीबी मशीन की मदद से बिल्डिंग की एक दीवार को तोड़ा गया, जिससे उसके अंदर लगी आग को बुझाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, नीचे के हिस्से में अभी आग बुझ चुकी है। दूसरे और तीसरे फ्लोर पर जाना बाकी है, जहां से तेजी से धुआं आ रहा है। इसमें अभी समय लगेगा। फायर ब्रिगेड की कुल 15 गाड़ियां मौके पर आईं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए दमकल की टीमें लगातार कोशिश कर रही हैं।--आईएएनएसडीसीएच/एएस Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

पंजाब की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत: कई वर्कर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; 40 लोग काम करते थेपंजाब की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत: कई वर्कर मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; 40 लोग काम करते थेपंजाब के मुक्तसर में सोमवार सुबह में पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। 5 लोगों के मरने की सूचना है। बचाव व राहत कार्य जारी है।
Read more »

झारखंड में अलग-अलग जलाशयों में डूबने से तीन की मौत, एक लापताझारखंड में अलग-अलग जलाशयों में डूबने से तीन की मौत, एक लापताJharkhand News: झारखंड में रविवार को डूबने की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक अब भी लापता है.
Read more »

MP: 15 मिनट में दो इंडस्ट्री आग में तबाह, सिलेंडर के धमाकों से दहला शहर, भीषण आगMP: 15 मिनट में दो इंडस्ट्री आग में तबाह, सिलेंडर के धमाकों से दहला शहर, भीषण आगफैक्ट्री में थर्माकोल का स्टॉक होने के कारण आग चंद मिनटों में उग्र रूप धारण करते हुए बगल की फैक्ट्री तक फैल गई.
Read more »

चार्जिंग प्वाइंट पर लगी भीषण आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दिल्ली में दर्दनाक हादसाचार्जिंग प्वाइंट पर लगी भीषण आग, 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दिल्ली में दर्दनाक हादसादिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में एक ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर भीषण आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान शशि (24 वर्ष) और बबलू (60 वर्ष) के रूप में हुई है।
Read more »

Delhi: कालकाजी के भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ डीडीए का अभियान जारीDelhi: कालकाजी के भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर कार्रवाई, हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण के खिलाफ डीडीए का अभियान जारीमद्रासी कैंप, वजीरपुर के बाद अब दिल्ली के कालकाजी के भूमिहीन कैंप पर बुलडोजर की करवाई की जा रही है। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। WATCH | Delhi
Read more »

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद प्लेन क्रैश: राजस्थान के 14 लोगों की मौत: एक और MBBS स्टूडेंट की जान गई, परिवारों को शवों का इंतजा...अहमदाबाद में 12 जून को हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 13 लोगों की मौत होने के बाद अब अहमदाबाद में मृतकों के परिवारजन शव मिलने का इंतजार कर रहे है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:22:05