Delhi Cheap Rooms Area : लक्ष्मी नगर, द्वारका, उत्तम नगर, न्यू अशोक नगर, गोविंदपुरी, ओल्ड राजेंद्र नगर, छतरपुर जैसे इलाके दिल्ली में छात्रों और नौकरीपेशा के लिए सस्ते और कनेक्टेड हैं. यहां 2500 रुपये में भी रहने के लिए कमरे मिल जाते हैं.
स्टूडेंट्स के लिए सबसे ज्यादा किराए पर कमरे दिल्ली के लक्ष्मी नगर में हैं. यहां पर किफायती फ़्लैट और पीजी भी हैं. लड़के और लड़कियां के लिए अलग-अलग पीजी हैं. यहां पर सिर्फ 2500 रुपए में किराए पर कमरे मिल रहे हैं.
जबकि मयूर विहार में भी 6000 रुपए में किराए पर कमरे उपलब्ध हैं. यहां पर मेट्रो कनेक्टिविटी भी काफी अच्छी है. ऑटो, टैक्सी और बस सब कुछ मिल जाता है. दिल्ली का द्वारका काफी बड़ा इलाका है. यहां की खास बात यह है कि यहां पर हर सेक्टर पर आपको मेट्रो कनेक्टिविटी मिल जाएगी. यही नहीं, यहां के बाजार भी काफी कम कीमत वाले हैं. यहां पर किराए पर कमरा भी बेहद सस्ते में मिलते हैं. यह इलाका न सिर्फ स्टूडेंट, बल्कि नौकरी करने वालों के लिए भी काफी अच्छा इलाका है. यहां पर कमरों की कीमत सिर्फ 3000 रुपए से शुरू होती है और लगभग 7000 रुपए के अंदर होती है. दिल्ली में एक और इलाका है. यहां अपार्टमेंट या फ्लैट लेना हो या फिर किसी घर के अंदर कमरा एक बेडरूम किचन का पूरा सेट लेना हो, तो आपको यहां सिर्फ 5000 रुपए में मिल जाता है. इस इलाके का नाम उत्तम नगर है. यूं तो उत्तम नगर मुख्य दिल्ली के शहरों से थोड़ा दूर है, लेकिन रहने के लिए बेहद बेहतरीन जगह है. यह दिल्ली का सस्ता इलाका माना जाता है. इसी तरह एक और इलाका है, जिसे न्यू अशोक नगर कहते हैं. न्यू अशोक नगर दिल्ली और नोएडा के बीच की कड़ी है. यानी दिल्ली और नोएडा के बिल्कुल बीचो-बीच है. ऐसे में दिल्ली और नोएडा में रहकर पढ़ाई करने वाले या नौकरी करने वालों के लिए एक बेहद शानदार जगह मानी जाती है. यहां पर किराए पर कमरे, तो 5000 रुपए में मिल जाएंगे, लेकिन फ्लैट थोड़े महंगे मिलते हैं. अगर आपका बजट कम है, तो आप किराए के कमरे में आसानी से रह सकते हैं. गोविंदपुरी में आता है. गोविंदपुरी शानदार बाजार के लिए भी जाना जाता है. अगर आपका बजट कम है और आप पहली बार दिल्ली आए हैं, तो दिल्ली को समझने और दिल्ली में रहने के लिए यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है. यहां पर आपको 6000 रुपए में कमरे आसानी से मिल जाएंगे. अगर आप इससे भी सस्ता चाहते हैं, तो कम से कम ढाई हजार रुपए में आपको एक बेडरूम, किचन और वॉशरूम का सेट मिल जाएगा. यहां पर हर बजट के कमरे उपलब्ध होते हैं. इन सबके बाद ओल्ड राजेंद्र नगर आता है. यहां पर एक से बढ़कर एक बड़ी यूपीएससी, बैंक समेत तमाम तरह की कोचिंग हैं. यहां पर भी कोचिंग के पास रहने के लिए स्टूडेंट्स के लिए काफी कम बजट में कमरे आसानी से मिल जाते हैं. ओल्ड राजेंद्र नगर में गर्ल्स और बॉयज पीजी की कमी नहीं है. यहां पर आपको 3000 रुपए में भी पीजी या कमरा मिल जाएगा और 10000 रुपए में भी. निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आप कितना लग्जरी कमरा लेना चाहते हैं. इन सभी इलाकों के बाद में और अंत में एक और इलाका है. दिल्ली का जहां पर सस्ते कमरे मिलते हैं. किराए पर यहां पर परिवार के साथ रहने के लिए भी सस्ते में मकान मिल जाते हैं. इस जगह का नाम छतरपुर है. जहां का शनि देव मंदिर काफी मशहूर है. यहां पर भी आप किराए पर कमरा 5000 रुपए के अंदर मिल जाएंगे. दिल्ली के सबसे सस्ते इलाकों में यूं तो कई इलाके बेस्ट हैं जिसमें उत्तम नगर, लक्ष्मी नगर, गोविंदपुरी, नवादा, मयूर विहार, खानपुर, न्यू अशोक नगर, द्वारका सेक्टर 24, और मधु विहार जैसे नाम शामिल हैं, जो किफायती घरों और अच्छी कनेक्टिविटी के लिए जाने जाते हैं, खासकर छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए सबसे बेस्ट है.
Delhi Cheap Room Rent Delhi News Delhi Low Budget Best Room Delhi Cheapest PG Delhi Best Room For Students दिल्ली में सबसे सस्ता कमरे का इलाका दिल्ली में सस्ते कमरे का किराया दिल्ली समाचार दिल्ली में कम बजट में बेहतर रूम दिल्ली में सबसे सस्ता पीजी दिल्ली में स्टूडेंट के लिए बेस्ट रूम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
National Top 10: Delhi में महिला समृद्धि योजना की शुरुआत, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपएNational Top 10: Delhi में महिला समृद्धि योजना की शुरुआत, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपए | Rekha Gupta
Read more »
Mahila Samridhi Yojana : 2500 की स्कीम में दिल्ली सरकार की 7 नई शर्तें, तुरंत चेक करें डिटेल्सMahila Samridhi Yojana : Delhi government's 7 new conditions in the Rs 2500 scheme, 2500 की स्कीम में दिल्ली सरकार की 7 नई शर्तें, तुरंत चेक करें डिटेल्स
Read more »
Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपए, ये रहा अपडेटMahila Samriddhi Yojana: When will Rs 2500 come in the accounts of women of Delhi, Mahila Samriddhi Yojana : दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएंगे 2500 रुपए
Read more »
Delhi Cheap Area: दिल्ली में 2500 रुपये किराए के कमरे...स्टूडेंट्स के लिए टॉप के हैं ये इलाके, देखें Photos...Delhi Cheap Area: दिल्ली के लक्ष्मी नगर, मयूर विहार, द्वारका, उत्तम नगर, न्यू अशोक नगर, गोविंदपुरी, ओल्ड राजेंद्र नगर और छतरपुर में स्टूडेंट्स के लिए सस्ते किराए पर कमरे उपलब्ध हैं. यहां आपको 2500 से लेकर 7000 रुपये तक में कमरे आसानी से मिल जाएंगे.
Read more »
Delhi Baba: আলাদা ঘর, সঙ্গে... কীভাবে ছাত্রীদের টার্গেট করে শিকার করতেন দিল্লি বাবা? বিস্ফোরক স্বীকারোক্তি...Delhi Baba Swami Chaitanyananda Gave Separate Rooms To Targeted Women, Took Away Phones, Ex-Student claims
Read more »
ब्लैकबोर्ड-पत्नी को लोग कोठेवाली समझते हैं: जीबी रोड का पता देख बच्चों को एडमिशन नहीं मिलता; दोस्त कहते हैं...Delhi Red Light Area Garstin-Bastion (GB) Road Sex Worker Area Resident Story.
Read more »
